इन टिप्स की मदद से खुद को रखें एकदम फिट

वर्कलोड और घर के कामकाज से वक्त निकालकर फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे आगे चलकर लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Fitness Tips: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना काफी चैलेंजिंग काम है, आमतौर पर लोग वर्कलोड और घर के कामकाज से वक्त निकालकर फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे आगे चलकर लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर युवाओं में ये समस्या देखने को मिलती है क्योंकि उनकी लाइफस्टाइल ही कुछ ऐसी होती है कि वो फिटनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि जब वक्त ही नहीं है, तो कैसे फिटनेस के लिए टाइम निकाला जा सकता है। इसके लिए कई और तरीके भी हैं, जिन्हें आप फॉलो करते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं और फिट भी रह सकते हैं।

सुबह जल्दी उठकर रहें फिट

आप भले ही अपनी सेहत के लिए जिम या वर्कआउट नहीं कर पा रहे हों, लेकिन सुबह जल्दी उठने की आदत से आप फिट रह सकते हैं। इसके कई फायदे हैं। आप रात को वक्त से सोएं और पूरी 7 घंटे की नींद लें, इसके बाद जल्दी उठें और अपने कामकाज शुरू करें। जल्दी उठने से आपको फ्रेश फील होगा और काम का स्ट्रेस भी ज्यादा नहीं लगेगा। मानसिक तौर पर भी आपको इससे मदद मिलेगी।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

युवाओं और खासतौर पर लड़कियों को स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से जूझना होता है। इसके लिए सबसे आसान उपाय ये है कि आप खूब पानी पिएं। दिनभर में अपना एक शेड्यूल बना लें या फिर आप अपने पास एक ऐसी पानी की बोतल रखें जिसमें काफी पानी आता हो। आप डेढ या दो लीटर की पानी की बोतल अपने घर या ऑफिस में रख सकते हैं। इसके बाद हर 6 घंटे में इस बोतल का पानी पीकर खाली कर दें। ऐसे ही साइकिल को चलाएं। इससे आपकी स्किन भी अच्छी रहेगी और पेट संबंधी समस्याओं से भी निजात मिलेगी। यानी सिर्फ पानी पीकर आप फिट रह सकते हैं।

खाने-पीने का रखें खयाल

अगर आप वर्कआउट ठीक से नहीं कर पाते हैं तो अपने खानपान का खासतौर पर खयाल रखना जरूरी है। बिना वर्कआउट के अगर आप बाहर का खान खा रहे हैं और आपकी डाइट में फास्ट फूड ही ज्यादा है तो ये काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में अपनी डाइट में आप फास्ट फूड कम कर लें, इसकी जगह आप प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो अंडे और फिश जैसी चीजें खाकर प्रोटीन को खाने में शामिल कर सकते हैं, वहीं अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं तो स्प्राउट्स और दालें खा सकते हैं। अगर हो सके तो अपने रात के खाने में ओट्स और ऐसे ही प्रोटीन से भरी चीजों को शामिल करें।

खाने के बाद शॉर्ट वॉक

रात में खाने के बाद अगर आप कुछ कदम चल सकें तो ये आपकी फिटनेस के लिए काफी अच्छा होगा। अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो अपनी छत पर या अपने घर के कमरे में ही चक्कर लगा सकते हैं। खाना खाने के बाद 100 से लेकर 200 कदम तक चलना काफी जरूरी होता है, इससे आपका खाना भी आसानी से पच जाता है और आप फिट भी रह सकते हैं।

इस तरह से कुछ टिप्स की मदद से आप खुद को फिट रख सकते हैं और आपका शरीर बीमारियों से बचा रहेगा।

Leave a comment