क्या आप भी फलों पर नमक छिड़क कर खाते हैं? जाने इसके नुकसान: Fruit with Salt
Fruit with Salt

फलों पर नमक की बजाए क्या डालें

दरअसल फलों पर नमक छिड़कने से फलों में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को नहीं मिल पाते हैं।

Fruit with Salt: हर फल कोई न कोई खासियत से भरपूर जरूर होता है। फलों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सिर्फ और सिर्फ सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। यही वजह है कि हर उम्र के लोगों को फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके साथ ही फलों में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो आपको कई समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। अब लोगों की अपनी पसंद होती है। वहीं कुछ लोग ऐसे ही फल खाते हैं तो कुछ स्मूदी बनाकर पीते हैं। लेकिन कुछ लोग अक्सर फलों को काटकर उसमें नमक छिड़कर खाते हैं, ऐसा करने से उन्हें फल स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आप अपनी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं।

दरअसल फलों पर नमक छिड़कने से फलों में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को नहीं मिल पाते हैं। आइए जानते हैं कि फलों पर नमक छिड़क कर खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।

वजन बढ़ने का कारण बनता है

Fruit with Salt
Fruit

शरीर को फलों पर नमक, चाट मसाला या चीनी छिड़कने की आवश्यकता नहीं होती है। अधिक चीनी जोड़ने से आपकी दैनिक कैलोरी की मात्रा बढ़ जाएगी, जिससे आपका वजन बढ़ जाएगा।

पोषक तत्वों की कमी

फलों का सेवन स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है, लेकिन जब आप उस पर नमक छिड़कते हैं तो आपको उसका लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फल पर नमक छिड़कने से उसमें से पानी निकल जाता है। इससे आपको उतना लाभ नहीं मिल पाएगा जितना पहले मिल सकता था। इसके साथ ही नमक फलों के प्राकृतिक गुणों खासकर पोटैशियम की मात्रा को कम कर देता है, जो कि आपको सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है।

शरीर में बढ़ा नमक

Salt
Salt

फलों पर नमक छिड़कने से शरीर में नमक की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। हर व्यक्ति को नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। दिनभर में आप सब्जियों और खाने में नमक का सेवन करते रहते हैं, लेकिन अगर अब आप फलों पर भी नमक छिड़केंगे तो निश्चित रूप से शरीर में अतिरिक्त नमक हो सकता है। इससे बीपी और हार्ट की समस्या हो सकती है।

किडनी की समस्या

फलों में नमक डालने से अनावश्यक सोडियम बढ़ जाता है। सोडियम हमारे शरीर में पानी बनाए रखने का कारण बनता है, और किडनी पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए अगर आप गुर्दे की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपने फलों को बिना नमक या मसाले के खाना शुरू करें। यह आपको सेहत के लिए काफी अच्छा रहता है।

वॉटर रिटेंशन

Watermelon
Watermelon

ज्यादा नमक खाने से वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपका शरीर फूला हुआ नजर आता है। कई बार हाथ पैरों में सूजन भी आ जाती है इसलिए इस समस्या से बचने के लिए फलों में नमक मिलाकर खाने से बचें।

नमक के बजाय फलों में क्या डालें ?

no salt on fruits
no salt on fruits

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए एक बार में एक फल खाने की सलाह दी जाती है। आप गर्मियों में अपने फलों पर इलायची पाउडर और काली मिर्च का पाउडर डालकर खा सकते है। सर्दियों में दालचीनी और लौंग का पाउडर छिड़क सकते हैं। यह आपके फलों का स्वाद बढ़ा देते है। साथ ही इन चीजों को फलों पर छिड़कर खाने से स्वास्थ्य समस्या नहीं होंगी।