Home and Kitchen Vastu: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व है। घर में रखी सभी चीजों का प्रभाव हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक पड़ता है। इसलिए हर चीज को वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में व्यवस्थित रखना चाहिए, ताकि उसका शुभ परिणाम मिल सके। रसोई घर की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक मानी गई है। रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। रसोई घर में ही परिवार के सभी सदस्यों का खाना बनता है। इसलिए रसोई घर का वास्तु सही होना बेहद जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर और रसोई में कई ऐसी चीजें होती हैं जो शुभ व अशुभ का संकेत देती हैं, जिनका प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जो भविष्य में होने वाली किसी घटना का संकेत देती है।
रसोई घर में घटित होने वाली अशुभ चीजें

नमक का गिरना
नमक खाने को टेस्टी बनाने में अहम रोल अदा करता है। लेकिन, यह नमक आपके जीवन के दुर्भाग्य का भी कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक का हाथ से छूटकर जमीन पर गिर जाना अशुभ होता है। मान्यता है कि नमक गिरने से घर में क्लेश की स्थिति उत्पन्न होती है। नमक को चंद्रमा व शुक्र का प्रतीक माना गया है। ऐसे में नमक गिरने से दोनों ग्रह के दोष लगते हैं जिससे जीवन में परेशानी आने लगती है। इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न हो सकता है।
तेल व दूध का गिरना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तेल का गिरना भी शुभ नहीं माना जाता है। तेल को शनि ग्रह का प्रतीक माना गया है। ऐसे में तेल का गिरना शनि ग्रह दोष को जन्म देता है। बार बार तेल गिरना किसी अनहोनी की भी आशंका रहती है। इसके अलावा घर में अशांति, क्लेश व तनाव की स्थिति बन सकती है। इसी तरह बार बार दूध का गिरना भी अशुभ होता है। दूध को चंद्रमा की प्रतीक माना गया है। ऐसे में अगर बार बार दूध उबलकर गिरने लगे तो यह किसी आर्थिक संकट की ओर इशारा करता है। इसी तरह अनाज का गिरना भी वास्तुदोष उत्पन्न होने का कारण हो सकता है।
घर में ये घटनाएं देती हैं शुभ संकेत

तोता, दोमुंहा सांप घर में आना
शास्त्रों के अनुसार, तोते का संबंध भगवान कुबेर से माना गया है। इसलिए अगर आपके घर तोता आता है तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ कि आपको भविष्य में धन लाभ होने वाला है। तोते को बुध ग्रह का भी प्रतीक माना जाता है और बुध वैभव, यश का प्रतीक है। ऐसे में तोता घर पर आता है तो इससे आपके व्यापार में लाभ और जीवन में समृद्धि बढ़ती है। वहीं, दोमुंहा सांप घर पर आना भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ कि आपके घर मां लक्ष्मी का आगमन हुआ है। दोमुंहा सांप मां लक्ष्मी का वाहक माना जाता है, जो कि बेहद ही दुर्लभ होता है। आमतौर पर इसके दर्शन करने का मौका बेहत ही कम मिलता है। अगर आपके घर यह दिखाई दे तो समझ जाए कि आपकी किस्मत चमकने वाली है।
यह भी पढ़ेंः तेज पत्ते के इन टोटकों से नष्ट करें दुख-दर्द, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न: Tej Patta Vastu
