हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए रोजाना 9 महीने तक फॉलो करें ये मॉर्निंग रूटीन: Pregnancy Morning Routine
Pregnancy Morning Routine

हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए रोजाना 9 महीने तक फॉलो करें ये मॉर्निंग रूटीन

महिलाओं को मॉर्निंग रूटीन के कुछ टिप्स भी बताने वाले है, जिससे हेल्दी प्रेग्नेंसी में भी मदद मिलेगी।

Pregnancy Morning Routine: प्रेग्नेंसी हर महिला की जिंदगी का खूबसूरत पल होता है। इस समय में सभी महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान महिलाओं को अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की सबसे ज्यादा चिंता होने लगती है, जिसकी वजह से उनका स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है। इसका असर बच्चे की सेहत पर भी पड़ता है। प्रेग्नेंसी में सभी महिलाओं को तनाव से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे के सेहत पर पड़ता है। इसलिए आज हम प्रेग्नेंसी के पूरे 9 महीने में रूटीन कैसा रखना चाहिए इसके बारे में बताने वाले है। इस समय महिलाओं को मॉर्निंग रूटीन के कुछ टिप्स भी बताने वाले है, जिससे हेल्दी प्रेग्नेंसी में भी मदद मिलेगी।

Also read: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड कराना है जरूरी: Ultrasound in Pregnancy

Pregnancy Morning Routine
Start The Day With Positivity

प्रेग्नेंसी में हर महिला के शरीर में कई सारे बदलाव होते है, जिसकी वजह से थकान महसूस होने लगती है। थकान की वजह से गर्भवती महिलाओं को सुबह उठने का मन नही करता रहता है। साथ ही मन में तरह- तरह के अजीब ख्याल भी आने लगते है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान हमेशा सकरात्मक सोच के साथ अपनी दिन की शुरूआत करें। इससे आप बेहतर महसूस करेगे। आप चाहे तो अच्छी- अच्छी किताबे भी इसके लिए पढ़ सकते है।

Water
Drink Water After Waking up in the Morning

प्रेग्नेंसी के दौरान सुबह उठकर पानी का सेवन जरूर करें। इससे डिलवरी के दौरान शरीर में पानी की कमी नही होती है। इसके अलावा गर्भवस्था में होने वाली गैस, कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं। ये मां और होने वाले बच्चे दोनों के सेहत के लिए अच्छा होता है।

Meditation
Meditation

गर्भवस्था में शरीर में कई सारे बदलाव होते है। जिसकी वजह से शरीर में स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी होने लगती है। इसका बुरा असर होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। इसलिए इस दौरान सुबह उठकर ध्यान जरूर करें। इससे मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलती है। प्राणायाम का अभ्यास गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए गर्भवस्था में हल्के योगासन करना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

Healthy Breakfast
Healthy Breakfast

सुबह किया हुआ ब्रेकफास्ट पूरे दिन एनर्जी बनाएं रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सुबह अपने नाश्ते में हेल्दी ब्रेकफास्ट को शामिल करना चाहिए। इसलिए सुबह के समय में आप ब्रेकफास्ट में उपमा, दलिया, ओट्स, अंकुरित दाल और सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। इसके साथ- साथ मौसमी फलों का जूस और स्मूदी भी पी सकते है। इसलिए गर्भवस्था के दौरान हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर करें।