ठीक होने के 3 महीने बाद भी हो सकती है चिकन गुनिया से मृत्यु: Chicken Pox Effects
Chicken Pox Effects

Chicken Pox Effects: मौसम में बदलाव होने के कारण चिकन गुनिया जैसी बीमारियां काफी ज्यादा फैल रही है। इस बीमारी से बचाव के लिए आप कुछ सुरक्षा कदम उठा सकते हैं। चिकन गुनिया ऐसी खतरनाक बीमारी है की ठीक होने के 3 महीने बाद भी किसी व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। ऐसा स्टडी में पाया गया है। इसे पहचानने के लिए इसके लक्षणों का पता होना चाहिए। इसके मुख्य लक्षण शरीर और घुटनों में तेज दर्द होना है। 60 प्रतिशत मरीजों को आगे जा कर गठिया भी हो सकता है। आइए जानते हैं इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए आप क्या क्या कर सकते हैं।

बचाव के लिए क्या किया जा सकता है? (Chicken Guinea Preventive Measurements)

  1. चिकन गुनिया में ठीक होने के बाद भी आप को अपना ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आप को गठिया और कुछ अन्य लक्षण जैसे न्यूरोलॉजिकल समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मरीजों को खूब रेस्ट करना चाहिए और खुद को हाइड्रेट करने के लिए खूब पानी पीना चाहिए।
  2. दर्द को मैनेज करने के लिए मेडिकल सुविधा का प्रयोग करना चाहिए।
  3. घर में मच्छरों के आने का रास्ता ही बंद कर दें और स्प्रे आदि का प्रयोग करें ताकि मच्छर खत्म हो सकें।
  4. वृद्ध मरीजों को डायबिटीज और हाइपर टेंशन जैसी बीमारियां का ज्यादा रिस्क होता है। इस बीमारी में ठीक होने के बाद भी आप को लंबे समय तक इसके लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।
  5. घर में पूरे कपड़े पहन कर रखें ताकि आप को मच्छर न काट सकें।
  6. अपने आप को रेस्ट दें और हाइड्रेट भी रखें ताकि आप का शरीर बीमारी से लड़ने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो सके।
  7. अगर लक्षण ज्यादा गंभीर होने लगते हैं तो आप को डॉक्टर के पास जाना चाहिए। जब तक आप पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं आ जाते हैं तब तक डॉक्टरों द्वारा मॉनिटर किया जाना जरूरी है।
  8. ठीक होने के तीन महीने बाद तक भी आप को डॉक्टर के पास जा कर चेक करवाते रहना चाहिए।

Also read: त्वचा रहेगी खिली-खिली जब लगाएंगी हरी सब्जी से बना ये अनोखा फेस पैक

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...