ऐसे में सुबह उठकर व्यायाम करने और दौड़ लगाने से इस दर्दनाक रोग से छुटकारा मिल सकता है। विशेषज्ञों का दावा है कि दिल की तरह ही हमारे पैरों की सेहत भी व्यायाम और दौड़ने से बेहतर होती है। इससे जहां जोड़ों का दर्द खत्म होता है, वहीं सूजन की समस्या भी दूर होती है और उम्र बढ़ने के साथ हाने वाली जोड़ों की समस्याएं भी परेशान नहीं करतीं। घुटने हमारे शरीर के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण जोड़ों में से एक है और इसमें दर्द विभिन्न कारणों से हो सकता है जैसे मोटापा, गठिया की समस्या यां फिर कोई इंजरी आदि घुटने की हड्डी को प्रभावित कर सकती है। घुटने के दर्द राहत पाने के लिए कई तरह के एक्सरसाइज है जो आपको तुरंत राहत प्रदान करते है। आइए जानें घुटने के दर्द को दूर करने के लिए किए जाने वाले व्यायाम के बारे में।

 

घुटने को फैलाएं 

इस एक्सरसाइज की मदद से आपके घुटने में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और मांसपेशियों के विकास में तेजी आती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक पैर पर खड़े हो जाएं और दूसरे पैर को साइड से ऊपर की ओर इस तरह उठाएं कि वह कूल्हे की सीध में आ सके। रीढ़ को स्थिर रखें। इससे घुटने का विस्तार होता है और दर्द में राहत मिलती है। 

 

पैर सीधा उठायें 

यह व्यायाम घुटनों पर न के बरारबर या फिर बहुत कम दबाव बनाता है। सबसे पहले पीठ के बल फर्श पर लेट जाएं। अपने एक घुटने को मोड़ें और पैर को फर्श पर सपाट रखें। दूसरे पैर को सीधा रखते हुए अन्य घुटने को ऊंचाई तक उठाएं। इस प्रक्रिया को दोनों पैरों से 10 से 15 बार करें। 

 

उल्टे लेटकर पैरों को उठाए 

सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अपने पैरों को सीधा रखें। घुटने के पीछे की नसों और नीचे की मांसपेशियों को कस लें। अब आसमान की ओर एक पैर को ऊपर उठाएं। इसी अवस्था में 3 से 5 सेकेंड तक रहें। अब नीचे लें आएं। इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराएं। इसके बाद पैर बदल लें। 

 

स्क्वाट्स 

इसके लिए अपने पैरों को फर्श पर सपाट रखें। पीठ के बल दीवार से सटकर खड़े हो जाएं और पैरों को कंधों जितना खोल लें। धीरे-धीरे अपने घुटनें मोड़ें, पीठ और पेल्विस को दीवार के विपरीत दिशा में रखें। इस अवस्था में कुछ सेकेंड तक रहें। ज्यादा झुकने की कोशिश न करें। 

 

स्ट्रेचिंग करें

घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए मांसपेशियों को स्ट्रेच करना एक कारगर एक्सरसाइज है। हैम्स्ट्रिंग स्ट्रेचिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जो घुटनों की मांसपेशियों को ढीला करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक पैर को आगे कर के दूसरे पैर के घुटने को इतना मोड़ें कि तनाव महसूस होने लगें। इससे दर्द में काफी राहत मिलती है। 

 

स्टेप अप

सीढ़ियां चढना और उतरना भी एक्सरसाइज की श्रेणी में आता है। यह एक प्रकार का कार्डियों होता है, जिसे करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है और शरीर में एनर्जी भी आती है। ध्यान रहे कि इस एक्सरसाइज को करने के दौरान आपका घुटना मुड़े नही और उसे इसे सीधा रखें। घुटने की समस्या से परेशान रोगियों के लिए ये एक्सरसाईज बेहद फायदेमंद साबित होती है।

 

 

बटक किक्स 

यह एक्सरसाइज जोड़ों पर किसी तरह का दबाव बनाए बिना घुटने के पीछे की नसों को मजबूती देती है। ये घुटने की गतिशीलता बढ़ाती है और रक्त प्रवाह को बेहतर करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले फर्श या बेड पर पेट के बल लेट जाएं। अपने पैरों को सीधा रखें। अब अपने पैरों को उठाएं और नितंब की ओर लाने की कोशिश करें। जितना संभव हो नितंब की ओर ले आएं और फिर धीरे-धीरे पहली पाॅजिशन में लौट आएं।

इन बातों का रखें विशेष ख्याल 

किसी भी तरह की कठिन एक्सरसाईज से बचें।

ज्यादा आराम न करें क्यों की ऐसा करने से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं जिससे जोड़ों का दर्द गंभीर रूप ले सकता है।

इसके अलावा सही लाइफस्टाइल और सही खान-पान भी रखें।

तली-भुनी चीजों के अलावा जंकफूड से दूरी बनाएं। 

दूध और दूध से बनी चीजें, बीन्स, साबुत अनाज, मौसमी फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में खाएं।

खूब पानी पीएं और तरल पदार्थों का सेवन करें।

 

घरेलू नुस्खों से मिले घुटनों के दर्द में आराम

 

ठंडे पानी की पट्टी और सिकाई

ठंडे पानी की पट्टियों से घुटनों और कमर की सिकाई करें। इससे रक्त कोशिकाएं यानी ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाएंगी और प्रभावित हिस्से में ब्लड का फ्लो भी कम हो जाएगा। ऐसे में न सिर्फ दर्द कम होगा बल्कि सूजन भी घट जाएगी। 

सेब का सिरका

ये शरीर में जोड़ों को लचीलापन देने वाले लुब्रिकेंट्स का पुनर्निर्माण करने में भी मदद करता है। रोजाना सुबह या रात को सोने से पहले एककप पानी में एक ढक्कन सेब का सिरका मिलाकर पिएं या फिर उसे सरसों या नारियल के तेल के साथ मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 

गिलोय

ये शरीर को दर्द से राहत दिलाता है। घुटनों में दर्द के दौरान गिलोय की डंठल चबाने से फायदा होता है। आप इसके पाउडर व बाजार में उपलब्ध गिलोय वटी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हल्दीदूध

हल्दी में एंटी हीलिंग तत्व होते हैं। गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से आराम मिलता है। दूध में मौजूद औषधीय गुण शरीर में न्यूट्रीशियन की कमी पूरी करते हैं।

मेथीदीना

एक चम्मच मेथीदाने को एक चैथाई पानी में रात भर भिगों कर रखें। फिर सुबह खाली पेट उस मेथी को चबाकर खाएं। साथ ही आधा गिलास पानी पिएं। घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा।

आंवला

हड्डियों की मजबूती एवं उसे बेहतर रखने में आंवला बहुत फायदेमंद है। घुटनों में दर्द होने पर रोज सुबह व रात को खाली पेट एक चम्मच आंवला पाउडर खाना चाहिए। आप रोजाना एक आंवले का मुरब्बा या कच्चा आंवला भी खा सकते हैं।

तुलसी

रोज तुलसी के कुछ पत्तों को हल्का पानी डालकर पीस लें। लेप को घुटनों पर लगाएं। ऊपर सूती का कपड़ा लपेट दें। इसे कुछ मिनटों तक रखें। मिश्रण सूखने पर लेप को हटा दें। एक हफ्ते इस प्रक्रिया को करने से दर्द ठीक हो जाएगा।

अंगूर

घुटनों के दर्द के दौरान रोज अंगूर खाने से फायदा होता है। आप अंगूर को नाश्ते व दोपहर के खाने में ले सकते हैं। काले अंगूर ज्यादा लाभकारी होते हैं।

बथुआ

घुटनों के दर्द में बथुए के रस का प्रयोग करना चाहिए। इसे इस्तेमाल करने से पहले बथुए की ताजी पत्तियों को पीस कर इसे छान लें। इसका रस निकालें और रोज सुबह पंद्रह ग्राम बथुए का रस खाली पेट पिएं। इससे घुटनों का दर्द जल्दी ठीक हो जाएगा।

 

नीलगिरी तेल 

इस तेल का ठंडा एहसास गठिया के दर्द में आराम पहुंचाएगा। एक रिसर्च के मुताबिक अगर आप इस तेल को सूंघते भी है तब भी घुटनों के दर्द और सूजन से आपको राहत मिलेगी। पांच से सात नीलगिरी तेल और पुदीने की तेल की बूँदें एक साथ मिला लें। फिर उसमे दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। जब भी आपको घुटनों में दर्द हो तभी इस मिश्रण को अपने प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएँ। इस तेल से धीरे धीरे मसाज करें जिससे तेल त्वचा के अंदर तक पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें