जब आप को डायबिटीज हो जाती है तो आपका शरीर कार्बोहाइड्रेट को अच्छी प्रकार से एनर्जी में नहीं बदल पाता इसलिए आप के खून में शुगर जमा होने लगती है। समय के साथ इस बीमारी के साथ साथ आप को अंधा होने का या हृदय रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप समय रहते इसके बारे में पता लगा लेते हैं तो आप बहुत सारी हानियों से स्वयं को बचा सकते हैं। परंतु बहुत से लोगों को पता ही नहीं चलता कि उन्हें डायबिटीज है। तो आज हम इसके लक्षणों के बारे में और इस का हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है उसके बारे में बात करेंगे। 

वैसे तो ज्यादातर लोग जिनकी डायबिटीज होती है उनकी लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं परन्तु जब भी लक्षण दिखते हैं तो सबसे पहले आप प्यासे बहुत हो जाते हैं। आप का गला सूखने लगता है, भूख ज्यादा लगती है, अचानक से वजन ज्यादा बढ़ जाता है या कम हो जाता है। कुछ दिनों बाद जब आप की शुगर बढ़ जाती है तो आप के लक्षणों में भी बदलाव हो जाते हैं। अब आप को सिर दर्द, धुंधला दिखना व ज्यादा थकावट आदि लक्षण दिखने लगते हैं। 

यह आप की सेक्स लाइफ को प्रभावित करती है : डायबिटीज आप की जेनिटल में ब्लड वेसल्स और नर्वस को तबाह करती है। इसके कारण आप की भावनाओ में कमी आ सकती है व आप को ओर्गास्म भी कम आएगा। लगभग 35 से 70 प्रतिशत लोगों की सेक्स लाइफ डायबिटीज के कारण प्रभावित होती है। 

गंभीर समस्याओं के लक्षण : अधिकतर केस में डायबिटीज को तब तक नोटिस नहीं किया जाता जब तक लोगों पर उसका गंभीर असर न होने लगे। इन संकेतों की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आप को डायबिटीज है। 

  • कुछ कट के निशान जोकि बहुत धीरे ठीक हो रहे हैं। 
  • यीस्ट इंफेक्शन या यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन। 
  • बहुत अधिक खुजली होना। 
  • रिस्क जोकि आप कंट्रोल कर सकते हैं

आप अपनी डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं जैसे आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

निम्न चीजों को आप नियंत्रित कर सकते हैं :

  • ज्यादा ओवर वेट होना। 
  • एक अन हैल्थी लाइफस्टाइल। 
  • धूम्रपान। 
  • ज्यादा मिठाई खाना, ज्यादा फैट युक्त चीजें खाना।
  • अन हैल्थी कोलेस्ट्रॉल लेवल। 
  • रिस्क फैक्टर जिन्हें आप कंट्रोल नहीं कर सकते हैं

कुछ रिस्क फैक्टर्स आप के नियंत्रण से बाहर होते हैं जैसे

  • रेस व जातीयता, यह ज्यादातर अमेरिकन व एशियन को होता है। 
  • जिनके परिवार में पहले से ही किसी को डायबिटीज हो। 
  • यदि आप की उम्र 45 से उपर हो जाती है तो आप को डायबिटीज होने का खतरा अधिक हो जाता है। 
  • आप की डायट बहुत अंतर करती है 
  • आप की डायट से आप की डायबिटीज पर बहुत असर पड़ता है। जैसे यदि आप अच्छी व हैल्थी डायट का पालन करेंगे और अपने वजन को संतुलित रखेंगे तो आप की बॉडी के अंदर कम कार्ब्स जाएंगे जिसकी मदद से आप की ब्लड शुगर भी नियंत्रित हो सकती है। 

यह भी पढ़ें-

मेनपॉज़ के दौरान योनि में सूखेपन के कारण और निवारण