बच्चों में दाद होने के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय: Ringworm In Children
Ringworm in Child

बच्चों में दाद होने के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Ringworm In Children : बच्चों को भी दाद की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं बच्चों में दाद होने के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय क्या हैं?

Ringworm In Children : दाद एक तरह का स्किन पर होने वाला संक्रमण है, जो फंगस के कारण होता है। यह स्किन पर लाल दाने और रैशेज की तरह नजर आता है, जो सामान्य दिखने वाली स्किन के चारों ओर एक घेरा बनाता है। दाद के कई प्रकार होते हैं। दाद का संक्रमण किसी वास्तविक कृमि के कारण नहीं होता है। यह स्किन, बालों और नाखूनों पर पाए जाने वाले फंगी के कारण होता है, जिन्हें डर्मेटोफाइट्स कहा जाता है। विभिन्न प्रकार के डर्मेटोफाइट्स शरीर के विभिन्न भागों को प्रभावित करते हैं, जिसके लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं।

Also read: चाय के साथ खाने के लिये घर पर आसानी से बनाएं मसालेदार खस्ता पंजाबी मठरी, जानें बनाने का आसान तरीका

यह परेशानी किसी कृमि के कारण नहीं होती है। यह स्किन, बालों और नाखूनों में मौजूद गंदगी के कारण हो सकती है। इस स्थिति को डर्मेटोफाइट्स कहते हैं। यह शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करती है। अगर आपके बच्चे को दाद की परेशानी हो गई है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

Ringworm In Children
Ringworm In Children

कुछ बच्चों में दाद होने की परेशानी होने का खतरा अधिक होता है, जो निम्न हैं-

  • शेयरिंग वॉशरूम और लॉकर का प्रयोग करना
  • कुश्ति जैसे खेल में हिस्से लेने वाले बच्चे
  • गर्म जलवायु में रहने वाले बच्चे
  • पालतू जानवरों के संपर्क में अधिक रहने वाले बच्चे
  • बीमारी या दवाओं की वजह से जिन बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें य परेशानी अधिक होती है।
  • स्वच्छता का ध्यान न रखना
  • कुपोषित बच्चे, इत्यादि।
  • पैर की उंगलियों के बीच की त्वचा का सफ़ेद होना
  • पैरों पर पपड़ी जमना
  • पैरों पर खुजली वाले दाने और छाले होना
  • जॉक खुजली
  • कमर के क्षेत्र में खुजली और दर्द
  • स्कैल्प लाल, पपड़ीदार दाने
  • स्कैल्प में काफी खुजली होना
  • दाद की वजह से बाल झड़ना, इत्यादि
Ringworm Symptoms
Ringworm Symptoms

दाद से बचाव के लिए आप कुछ आसान से उपाय अपना सकते हैं, जैसे-

अच्छी स्वच्छता बनाए रखना

  • बच्चों को बार-बार हाथ धोने की सलाह दें
  • दूसरों की टोपी या कपड़े न पहनने के लिए कहें
  • पैरों को ड्राई रखें।
  • दाद से पीड़ित व्यक्ति से दूर रहें, इत्यादि।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...