शरीर में दर्द होने के क्या हैं कारण? जानिए इसे कम करने के नुस्खे
शरीर में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में और शरीर के दर्द को कम करने के कुछ आसान से घरेलू उपाय-
Reason for Body Aches: क्या आप शरीर में दर्द से परेशान है? अगर हां, तो लंबे समय से हो रही इस परेशानी को नजरअंदाज न करें। दरअसल, शरीर में दर्द होने के कई सामान्य और गंभीर कारण हो सकते हैं, ऐसे में शरीर में होने वाले दर्द को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। कई बार शरीर में दर्द होने के कारण लंबे समय तक खड़े रहना, चलना या जरूरत से अधिक एक्सरसाइज करना हो सकता है। अगर आपको इन कारणों से शरीर में दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, कुछ गंभीर कारणों से भी शरीर में दर्द हो सकता है, जिसमें वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, हाइपोथायरायडिज्म, ल्यूपस भी शामिल हैं।
इन कारणों से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द काफी तेज दर्द हो सकता है। शरीर में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों और मेडिकल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं शरीर में दर्द होने के कारण और इसे कम करने के क्या उपाय हैं?
क्या लगातार शरीर में दर्द रहना चिंता का विषय है?

लंबे समय तक शरीर में दर्द होना चिंता का विषय हो सकता है। खासतौर पर अगर आपका शरीर में दर्द के साथ-साथ अन्य लक्षण जैसे- बुखार, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में सूजन, नींद में कमी, कमजोरी इत्यादि लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
किन बीमारियों की वजह से हो सकता है शरीर में दर्द?
बॉडी में दर्द होने के कई सामन्य कारण हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ बीमारियों की वजह से भी बॉडी में दर्द हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
फाइब्रोमायल्जिया
यह एक शारीरिक विकार है, जिससे प्रभावित मरीजों को शरीर में काफी दर्द, नींद में गड़बड़ी, थकान जैसे लक्षण महसूस होते हैं। इसकी वजह से शरीर में कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। फाइब्रोमायल्जिया की स्थिति में शरीर में दर्द होने के साथ-साथ कई अन्य तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे- सुबह के समय दर्द तेज होना, डिप्रेशन, एंग्जायटी इत्यादि।
क्रोनिक फर्टिगो सिंड्रोम (सीएफएस)
इसके लक्षण लगभग फाइब्रोमायल्जिया जैसे ही होते हैं। हालांकि, जब अत्यधिक थकान की होने पर आराम करने पर भी स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।
लाइम डिसीज़
यह एक बोरेलिया बर्गडोरफेरी नामक बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारी है, जिसकी वजह से शरीर में काफी थकान महसूस होती है। इसके अलावा इस डिसीज़ से प्रभावित मरीजों को काफी तेज सिरदर्द, मस्कुलोस्केलेटल दर्द, जोड़ों में दर्द और जकड़न, सेंसिटिविटी महसूस होना, एकाग्रता में कमी, सोने में परेशानी जैसे लक्षण महसूस होते हैं।

स्ट्रेस
अगर आप काफी ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं, तो इसकी वजह से भी आपको सिर में दर्द की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में आपके शरीर में कुछ अन्य लक्षण नजर आते हैं, जिसमें सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, छाती में दर्द, थकान, नींद की समस्या, पेट में खराबी इत्यादि शामिल है। अगर आपके शरीर के दर्द का कारण तनाव बन रहा है, तो ऐसी स्थिति में अपने स्ट्रेस को कंट्रोल करने की कोशिश करें। इसके लिए अच्छी गहरी नींद लें, लोगों से मिलें, किताबें पढ़ें इत्यादि तरीकों से स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें।
विटामिन डी की कमी
शरीर में दर्द होने का कारण शरीर में विटामिन डी की कमी शामिल है। बता दें कि विटामिन डी हमारे शरीर में कैल्शियम के अवशोषण का कार्य करती है। इससे हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा मिलता है, जो हड्डियों को फ्रैक्चर होने से रोक सकती है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शरीर में विटामिन डी की कमी होने से हमारा शरीर खाद्य पदार्थों से सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत ही कैल्शियम ही अवशोषित कर पाता है। ऐसे में हड्डियों के निर्माण और मजबूती के लिए विटामिन डी युक्त आहार बहुत ही जरूरी है। शरीर में दर्द के अलावा लगातार थकान, हड्डियों में दर्द होना, कमज़ोरी जैसी महसूस होती है। ऐसी स्थिति में आपको अपने आहार में विटामिन डी युक्त चीजें और सप्लीमेंट्स शामिल करने की जरूरत होती है।

ब्लड में आयरन की कमी
ब्लड में आयरन की कमी यानी एनीमिया की स्थिति में भी शरीर में दर्द हो सकता है। इसकी कमी के कारण शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के मात्रा की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से काफी दर्द और थकान महसूस होती है। खून में आयरन की कमी होने पर शरीर में दर्द के अलावा स्किन का रंग पीला होना, मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, नाखून और बालों का डैमेज होना, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन महसूस होना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

मल्टीपल स्क्लेरोसिस
यह एक ऐसी स्थिति है जो रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क को प्रभावित करती है। इस स्थिति में नसें और मस्तिष्क शामिल होते हैं, इस वजह से मरीजों को शरीर में दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अन्य लक्षण जैसे- कमजोरी, सुन्न होना, धुंधली दृष्टि, मांसपेशियों में जकड़न, मूत्र संबंधी परेशानियां इत्यादि लक्षण महसूस होते हैं।

ऑस्टियोआर्थराइटिस
यह परेशानी गठिया का ही एक रूप है, जिसकी वजह से जोड़ों में कई तरह की परेशानी महसूस होती है। इस स्थिति में हड्डियां एक-दूसरे से रगड़ने लगती हैं, जिससे दर्द और अन्य तरह की परेशानी होती है। इस बीमारी के कई नैचुरल कारण होते हैं। इसकी वजह से शरीर में दर्द, जोड़ों में अकड़न, कूल्हों, पीठ और हाथों में दर्द जो आमतौर पर हिलने-डुलने के बाद कम हो जाता है, सुबह के समय अकड़न इत्यादि लक्षण महसूस होते हैं।
इसके अलावा मरीजों में मांसपेशियों में दर्द, झुनझुनी, मांसपेशियों की ऐंठन और तालमेल की कमी देखी जा सकती है।

शरीर में दर्द होने के कुछ अन्य कारण
- रूमेटाइड अर्थराइटिस
- सामान्य फ्लू
- ट्यूबरक्लोसिस
- कैंसर
- दुर्घटनाओं से लगने वाली चोटें
- सर्दियों के दौरान या ठंड के मौसम में स्थिति खराब हो सकती है।
- अनुवांशिक कारण, इत्यादि।

शरीर में दर्द होने पर क्या करे?
शरीर में लंबे समय तक दर्द होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है, ताकि दर्द के सही कारणों का पता चल सके। इसके साथ ही इन कारणों का समय पर इलाज शुरू किया जा सके। इसके अलावा अगर आपको सामान्य कारणों से शरीर में दर्द हो रहा है, तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं, जैसे-
ठंडी सिंकाई

शरीर में दर्द होने पर आप ठंडी सिंकाई कर सकते हैं। इससे तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है, जिससे दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए एक सूती कपड़े में बर्फ लपेट लें और फिर इसे प्रभावित हिस्से पर सिंकाई करें। इससे दर्द से आराम मिलेगा।
नमक के पानी से सिंकाई

अगर आपको लंबे समय तक चलने या फिर खड़े होने की वजह से दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में आप अपने शरीर की नमक के पानी से सिंकाई कर सकते हैं। इससे दर्द से आराम मिलेगा। इसके लिए बाथ टब में गर्म पानी डाल लें, इसमें नमक मिक्स करें और फिर कुछ देर के लिए इसमें बैठ जाएं। इससे मांसपेशियों के दर्द से आराम महसूस होगा।
सरसों तेल से करें मालिश

शरीर में काफी दर्द होने पर सरसों तेल से मालिश करना काफी फायदेमंद हो सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि इस तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट यौगिक होते हैं, जो शरीर के दर्द और सूजन से आराम दिलाने में प्रभावी हो सकते हैं।
अदरक की पिएं चाय

दर्द होने पर अदरक की चाय का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। अदरक में इबुप्रोफेन होता है, जिसकी वजह से दर्द और सूजन से काफी हद तक आराम मिल सकता है।
FAQ | क्या आप जानते हैं
पूरे शरीर में दर्द होने का क्या कारण होता है?
शरीर में दर्द होने के पीछे कई सामान्य और गंभीर कारण हो सकते हैं, जिसमें चोट लगना, अर्थराइटिस, विटामिन डी की कमी, लंबे समय तक खड़े होना, पैदल चलना इत्यादि शामिल है।
पूरे शरीर में दर्द होने पर क्या करें?
पूरे शरीर में दर्द होने पर सरसों तेल या फिर नारियल तेल से अपने शरीर की मालिश करें। अगर आपको दर्द से आराम महसूस नहीं हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से संपर्क करें और दर्द के कारणों का पता लगाकर इसका इलाज कराएं।
शरीर में दर्द किस विटामिन की कमी से होता है?
शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण काफी दर्द होता है। दरअसल, ऐसी स्थिति में कैल्शियम के अवशोषण की क्षमता काफी कम हो जाती है, जिसकी वजह से हड्डियों और मांसपेशियों की परेशानी बढ़ सकती है।
सो कर उठने के बाद शरीर में दर्द क्यों होता है?
सुबह-सुबह उठने के बाद भी कुछ लोगों के शरीर में दर्द होता है, इसका कारण शारीरिक एक्टिविटी में कमी, रात के समय बार-बार जागना, खाने में पोषक तत्वों की कमी, स्ट्रेस लेना इत्यादि हो सकता है।