शरीर में हो गई है खून की कमी? आज से ही अपने खाने में शामिल करें ये जरूरी चीजें: Foods for Haemoglobin
Foods for Haemoglobin

खून की कमी दूर करने के लिए रोज खाएं ये फूड्स

शरीर में खून की कमी होने से कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। खून की कमी होने पर थकावट, खराब इम्यून सिस्टम, हाई ब्लड प्रेशर, बालों का झड़ना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इस दौरान आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करने से इस बीमारी को आसानी से दूर किया जा सकता है।

Foods for Haemoglobin: अगर आपको पूरे दिन थका हुआ महसूस होता है या सांस लेने में कई बार दिक्कत होती है तो आप आयरन की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। आयरन खून तक ऑक्सीजन पहुंचाने वाले हीमोग्लोबिन के सही तरीके काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब आपके शरीर में आयरन की कमी होती है हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है इसे एनीमिया कहते हैं। शरीर में खून की कमी होने से कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। खून की कमी होने पर थकावट, खराब इम्यून सिस्टम, हाई ब्लड प्रेशर, बालों का झड़ना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इस दौरान आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करने से इस बीमारी को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको अपनी डाइट में कुछ फूड आइटम शामिल करने होंगे। आपको इन्ही कुछ फूड्स के बारे में बताते हैं।

चुकंदर

चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो आपके शरीर में खून की कमी को दूर करता है, इससे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई भी बेहतर होता है। आप चुकंदर को जूस या सलाद की तरह खा सकते हैं।

Foods for Haemoglobin
Foods for Haemoglobin-beetroot benefits

पालक

पालक आयरन का स्त्रोत होती है। हो सकता है आपको इसका स्वाद पसंद ना हो लेकिन ये आपके शरीर को कई फायदे देती है। आप इसे सब्जी की तरह खा सकते हैं। अगर आपको फिर भी पसंद नहीं है तो पालक का जूस पी सकते हैं। इसे टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें नारियल, काजू भी मिला सकते हैं। इससे इसका स्वाद बेहतर हो जाएगा और आपके शरीर में आयरन की कमी भी दूर हो जाएगी।

spinach
Foods for Haemoglobin-spinach

मीट

मीट में ढेर सारा आयरन होता है। जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आयरन के साथ मीट से कई खनिज तत्व होते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

अंडे

अंडे प्रोटीन के लिए जाने जाते हैं लेकिन इनमें उच्च मात्रा में आयरन होता है। अंडे को आप टोस्ट के साथ खा सकते हैं। इसमें आप टमाटर, प्याज भी रोस्ट करके मिला सकते हैं। ये आपके ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे अलग-अलग तरह से खा सकते हैं।

दालें

दालें एनीमिया के पेशेंट के लिए सुपरफूड्स से कम नहीं होती हैं। आधा कप दाल में करीब 3।3 मिलीग्राम आयरन होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आप राजमा, सोयाबीन खा सकते हैं।

नट्स और सीड्स

काजू, बादाम, पिस्ता सनफ्लावर सीड्स, अखरोट पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। पिस्ता में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। जिसका रोजाना सेवन करके आप अपने शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं।

nuts
Foods for Haemoglobin-nuts

इस तरह से शरीर में खून की कमी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको अपनी डाइट में कुछ चेंज करने की जरुरत है। आपको कुछ फूड्स को शामिल करना है जो आपके शरीर को बाकी जरुरी खनिज तत्व भी प्रदान करते हैं। एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए जब आप अपनी डाइट में ये फूड्स शामिल करें तो एक बार अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले लें।

Leave a comment