पीसीओडी के लिए ये आयुर्वेदिक हर्ब्स होंगे बेहतर: Herbs for PCOD
Ayurvedic Herbs for PCOD

पीसीओडी के लिए ये आयुर्वेदिक हर्ब्स

पीसीओडी के कारण महिलाओं की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं पीसीओडी में प्रभावी हर्ब्स-

Herbs for PCOD: महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान नहीं देती हैं, जिसके चलते उन्हें कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। इन समस्याओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOD) शामिल है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है। पीसीओडी से ग्रसित महिलाओं को हैवी या कम पीरियड फ्लो हो सकता है। इसके अलावा कई तरह के हार्मोन असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। पीसीओडी से ग्रसित महिलाओं के बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं, इसके अलावा अन्य लक्षण जैसे- वजन का बढ़ाना, चेहरे पर बाल आना इत्यादि शामिल है। पीसीओडी का अगर समय पर इलाज किया जाए, तो कई तरह की समस्याओं से दूर रहा जा सकता है। कुछ ऐसे आयुर्वेदिक हर्ब्स हैं, जिसकी मदद से आप पीसीओडी का इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं पीसीओडी की समस्याओं को कम करने वाले आयुर्वेदिक हर्ब्स-

पीसीओडी में फायदेमंद है शतावरी

Satawari
Herbs for PCOD-Satawari

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर शतावरी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। यह न सिर्फ महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बेहतर करता है, बल्कि इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर की जा सकती हैं। एक्सपर्ट की सलाह पर अगर आप इसका सेवन सप्लीमेंट्स के रूप में करते हैं, तो इससे हार्मोन को संतुलित करने में मदद मिलती है। साथ ही यह डिम्बग्रंथि जाल को भी सुरक्षित रख सकता है। इतना ही नहीं, शतावरी की मदद से आप नए सिस्ट को बनने से रोक सकते हैं। इसके अलावा शतावरी पीरियड्स फ्लो को भी संतुलित कर सकता है। हालांकि, इसका सेवन आप आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।

पिप्पली से करें पीसीओडी का इलाज

पीसीओडी की परेशानियों को कम करने के लिए आप पिप्पली का सेवन कर सकते हैं। यह काफी बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स को सुरक्षित रखने में मददगार होता है। इससे प्रजनन प्रणाली को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली इंसुलिन प्रतिरोध में भी सुधार कर सकता है। अगर आप अपने शरीर में असंतुलित हार्मोन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो पिप्पीली का सेवन करें।

Pippli
Herbs for PCOD-Pippli

दालचीनी है असरदार

पीसीओडी की परेशानियों से राहत दिलाने में दालचीनी आपके लिए जादुई जड़ी-बूटी साबित हो सकता है। इसके अर्क का सेवन करने से इंसुलिन प्रतिरोध पर पॉजिटिव असर पड़ता है। नियमित रूप से दूध के साथ दालचीनी पाउडर को मिक्स करके खाने से आपकी पीरियड्स की परेशानियां दूर रहती हैं। इससे ब्लड फ्लो सही रहता है।

Dalchini
Dalchini

गुडीचि यानी गिलोय

कोरोनाकाल में आप सभी गिलोय से अच्छी तरह वाकिफ हो गए हैं। यह न सिर्फ संक्रमण से आपको सुरक्षित रख सकता है, बल्कि इसकी मदद से आप हार्मोन बैलेंस भी कर सकते हैं। यह शरीर में होने वाली सूजन को कम करके आपके बढ़ते वजन को घटा सकता है। साथ ही पीरियड्स में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी है।

Herbs for PCOD
Giloy

पीसीओडी की परेशानियों को दूर करने के लिए आप इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से उचित सलाह लेना न भूलें। ताकि आप पीसीओडी की गंभीरता या फिर समस्याओं को कम कर सकें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...