Benefits of Dance
Benefits of Dance

Benefits of Dance: यदि आपको डांस करना पसंद है तो जरूरी है कि उसे अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें। क्योंकि डांस हमारे मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। डांस करना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है ऐसे में वह डेली रूटीन में इसे जरूर करें। डांस भी एक वर्कआउट की तरह माना जाता है जिसे करके आपको बहुत सी बीमारियों से दूर रह सकते है। इसके ढेरों फायदे है जिन्हे हम यहां आपको बता रहे है जिससे आपको पता चल सकेगा कि डांस आपके लिए कितना ज्यादा जरूरी है।

dil ko majaboot banaata hai.
dil ko majaboot banaata hai.

जब आप किसी भी तरह का शारारिक कार्य नहीं करते है तो आपके शरीर में सबसे ज्यादा प्रभाव दिल पर पड़ता है। जिसके कारण आपको काफी दिक्कते होनी आरम्भ हो जाती है। तो ऐसे में आप डांस करें क्योंकि डांस से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से कार्य करता है। और आपका ऑक्सीजन का लेवल भी सही रहता है। जिससे आपका दिल भी मजबूत होता है। और आपको सांस फूलने वाली दिक्कतों में भी राहत मिलती है। जरूरी है कि आप रोजाना रूटीन में तीस मिनट डांस जरूर करें।

यदि आप रोजाना में डांस करते है तो आपकी कैलोरी तेजी से घटती है।  और आपका बढ़ा हुआ वजन कम होने लगता है।  क्योंकि डांस करने से एक्सट्ा कैलोरी खत्म होती है। साथ ही आपकी फिगर मे इंच में भी तेजी फर्क आने लगता है। क्योंकि डांस में आपकी पूरी बॉडी मूवमेंट करती है। इससे इंच जल्दी ही घटने लगते है और आपकी फिगर मेंटेन होने लगती है। इसलिए आधा घंटा डांस जरूर करें। और यदि आपको वजन तेजी से घटाना है तो तेज म्यूजिक वाले गानों पर डांस करें।

अगर हम चाहते है कि हमारा शरीर एक्टिव रहे तो जरूरी है कि शरीर की मांसपेशियां मजबूत रहे क्योंकि मांसपेशियां मजबूत नहीं रहेगी तो हमें ज्यादा चलने में दिक्कत होती है। ऐसे में यदि आप रोजाना तीस मिनट डांस करती है तो आपकी मांसपेशियां की ताकत और सहनशक्ति में सुधार आता है। जिससे आपको खड़े रहने में या बैठे रहने में दिक्कत महसूस नहीं होती है।

डांस करने से सबसे ज्यादा आप स्वयं को स्ट्रेस फ्री महसूस करते है। जब आप तीस मिनट डांस करते है तो उस समय एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जिससे आपको काफी बेहतर महसूस होता है। आपको ऐसा महसूस होता है। कि आप बिल्कुल स्ट्रेस फ्री हो गए है तो ऐसे में आपको डांस जरूर करना चाहिए। जब आप स्ट्रेस फ्री होते है तो अच्छी तरह अपना कोई भी कार्य कर पाते है।

कई बार हम अपने आप अकेला या फिर बेहद उदास महसूस करते है। और हम अक्सर ऐसे में डिप्रेशन का शिकार हो जाते है। तो ऐसे में हमारे लिए जरूरी है कि हम डांस को अपने जीवन का पार्ट बना लें। जिससे जब भी ऐसा महसूस करें तो डांस कर लें। वैसे तो हमे रोजाना ही डांस करना चाहिए। इससे हमें कभी भी मानसिक दृष्टि से कोई दिक्कत नहीं आएगी। और हमेशा जीवन खुशी से भरा महसूस होगा।