Foods To Avoid With Radish
Foods To Avoid With Radish

Foods To Avoid With Radish: आप अक्सर सलाद में मूली का इस्तेमाल करते होंगे। बहुत लोग मूली का पराठा खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें की मूली खाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। मूली खाते समय की गई है ये गलतियां आप पर भारी पड़ सकती है। ऐसी कुछ चीजें हैं जिसे मूली के साथ आपको भूलकर भी नहीं खाना चाहिए नहीं तो आपकी सेहत पर गलत असर पड़ेगा और आपकी तबीयत खराब हो सकती है। तो आइये जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स जिन्हें मूली के साथ आपको नहीं खाना चाहिए-

मूली के साथ दूध

आपको मूली के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाह‍िए। मूली खा रहे हैं तो आपको दूध से बनी चीज या दूध का सेवन अवॉइड करना चाह‍िए। मूली के साथ दूध पीने से हार्टबर्न, एसिड रिफ्लक्स और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपको त्‍वचा से जुड़ी समस्‍या भी हो सकती है। अगर आपने दूध का सेवन सुबह क‍िया है तो ध्‍यान रखें क‍ि मूली का सेवन शाम से पहले न करें। कोश‍िश करें क‍ि दोनों चीजें एक द‍िन में न खाएं। दोनों के बीच गैप रखना जरूरी है।

मूली के साथ खीरा

अक्सर लोग सलाद में मूली के साथ खीरा खाते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। दरअसल, खीरे में एस्कोर्बेट होता है, जो विटामिन-सी को सोखने का काम करता है और आपके शरीर में खून की कमी कर सकता है। इसलिए मूली के साथ खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए।

मूली के साथ संतरा

मूली के साथ संतरे का सेवन भी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। माना जाता है कि इन दोनों का मेल आपके लिए जहर की तरह काम करता है। यह न सिर्फ आपको पेट की समस्या का मरीज बना देगा बल्कि कई अन्य बीमारियों को दावत भी दे सकता है।

मूली के साथ करेला

अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का सेवन एक साथ कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल इन दोनों में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व आपस में रिएक्शन करके शरीर पर बुरा असर डालते हैं, जिसके कारण आपको सिर्फ सांस लेने में तकलीफ ही नहीं होती है बल्कि यह दिल के लिए भी घातक है।

मूली के साथ चाय

अगर आप मूली खा रहे हैं, तो इसके तुरंत बाद चाय न पिएं। दरअसल, इन दोनों की तासीर एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत होती है, जिसके चलते ये पाचन को खराब कर सकते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपको कब्ज और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

मूली के साथ पनीर

सर्दियों में मूली और पनीर दोनों का ही खूब सेवन किया जाता है। अगर आप मूली खा रहे हैं, तो आपको इसके साथ पनीर नहीं खाना चाहिए। इससे आपको चर्म रोगों का जोखिम बढ़ सकता है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...