जायका किसी भी प्रदेश की शान होता है। हर जगह कुछ शहरी और देहाती जायके आपको आसानी से मिल जाते है। इसी कड़ी में आज हम बात कर रहे हैं बैंगलोर के मशहूर जायकों की। बैगलौर के खाने में स्पाईस भी है और स्वीटनेस भी है। जो चीज यहां के खाने को खास बनाती है, वो हैं इस्तेमाल किए जाने वाले मसालें। इसमें कोई दोराय नहीं कि किसी भी राज्य का खान पान उसकी जलवायु पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर यहां नीर डोसा बहुत फेमस है और लोग उसे खूब चाव से खाते भी हैं। यहां के भोजन में कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है। यहां परोसे जाने वाले व्यंजनों में आपको हर तरह की रेसिपी मिल जाएगी। आपको यहां दक्षिण भारतीय, उत्तर भारतीय और चाईनिज भोजन सब मिल जाएगा। बैंगलोर के लोग ढाबे और स्ट्रीट फूड खाना पसंद करते हैं। वास्तव में, आप बैंगलोर के कुछ सबसे अद्भुत व्यंजनों को केवल स्ट्रीट फूड में ही पा सकते हैं। इसी विविधता के कारणए बैंगलोर को भोजन का स्वर्ग कहना गलत नहीं होगा। वैसे इस शहर में कास्ट ऑफ लिविंग सस्ता है इसलिए यहाँ भोजन भी सस्ता है। तो आइए बात करते हैं बैगलोर स्पेशल खास रेसिपीज की।
दाल ओबट्टू
दाल ओबट्टू को बैंगलोर में बेले ओबट्टू भी कहा जाता है क्योंकि दाल को कर्नाटक में बेले कहा जाता है। इसे होलीगे भी कहा जाता है। इस बेहद खास रेसिपी को चना दाल या तूर दाल से तैयार किया जाता है। इस व्यंजन की विधि कर्नाटक में अलग अलग क्षेत्रों में बदलती है लेकिन यहाँ सभी को विशेष अवसरों पर दाल ओबट्टू का आनंद लेना बहुत पसंद है। ये रेसिपी यहां की फेमय रेसिपीज में से एक है। आटा और दाल के उपयोग से तैयारए यह डिश फ्लैटब्रेड के रूप में तैयार किया जाता है। इसे मीठा करने के विभिन्न तरीके हैं या कुछ इसे बिना मीठा किए भी खाते हैं। अगर आप अगली बार बैंगलोर घूमने का प्लान बनाते हैं, तो आपको किसी भी स्ट्रीट फूड कार्नर पर दाल ओबट्टू आसानी से मिल जाएगा और आप उसका स्वाद चख सकते हैं।
फिल्टर कॉफी
उत्तरी भारत में चाय के लिए लोगों की दीवानगी चरम पर है। बस कुछ उसी तरह से फिल्टर कॉफी बैंगलोर वासियों के जीवन का अभिन्न अंग है। फिर चाहे आप शहर से ताल्लुक रखते हो या नौकरी या अध्ययन के लिए यहां रह रहे होए आप इस जूनून से ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकते। और फिर जब शहर में बारिश हो रही हो तो ताजा फिल्टर कॉफी के साथ कुरकुरे भाजी का स्वाद गजब ही होता है। बैंगलोर में कई प्रकार की भजियाँ मशहूर है। अगर भाजी की बात करें तो गोबी मंचूरियन, मिर्ची भाजी, शिमला मिर्च भाजी, एलो बोंडा आदि। पारंपरिक तरीके से अपने फिल्टर कॉफी को पीते हुए चटनी के साथ इन भाजियो को चखना वाकई एक बेहतरीन जायके के अनुभव जैसा है।
बेने मसाला डोसा
अगर आप बैंगलोर की खासियतों के बारे में जानना चाहते हैं तो बेने मसाला डोसा को दरकिनार बिल्कुल नहीं कर सकते हैं। बटर को कर्नाटक में बेने कहा जाता है और यह डोसा सामान्य तमिल शैली डोसा से काफी अलग है। यह बहुत पतला नहीं होता और अंदर की खुरदरापन और बाहर के कुरकुरेपन का संतुलन एकदम सही होता है। यह बहुत सारे मक्खन यबेनेद्ध के साथ तैयार किया जाता है इसीलिए इसे बेने मसाला डोसा कहते हैं। यह मसाला डोसा केवल चटनी के साथ ही परोसा जाता है और आप इसे बैंगलोर में किसी भी फूड कार्नर पर आसानी से पा सकते हैं।
बीसी बेले भात
भारतवर्ष के व्यंजन लगभग एक समान नजर आते हैं। मगर जैसे जैसे जलवायु में परिवर्तन होता गया व्यंजनों में भी बदलाव आता गया। वैसे तो बीसी बेले भात का शाब्दिक अर्थ गरम दाल चावल होता है लेकिन उत्तर भारत की तुलना में इसका स्वाद बिल्कुल अलग है। उत्त्र भारत में साधारण दाल चावल और साथ में सलाद यां अचार खाया जाता है यां फिर दाल चावल मिलाकर खिचड़ी बनाई जाती हैए जिसे हम अधिकतर अचार यां पापड़ के साथ खाना पसंद करते हैं। दाल.चावल एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय व्यंजन हैए लेकिन इसे कर्नाटक में अलग ही तरीके से पकाया और परोसा जाता है। वे लोग दालए चावल और बहुत सारी सब्जियों को एक साथ मिलाकर एक मोटी खिचड़ी की तरह तैयार करते हैं। इसे भुजियाए बूंदी या चिप्स के साथ भी परोसा जाता है। इसका स्वाद बिल्कुल अलग और स्वादिष्ट होता है। पूरी तरह से स्वास्थ्यवर्धक, बीसी बेले भात बैंगलोर में काफी पसंद किया जाता है और आप इसे किसी भी स्थानीय होटल पर पा सकते हैं।
मालाबारी पैरोटा
मालाबारी पैरोटाको बनाते समय उसकी कई लेयर्स बनाई जाती हैं। हर लेयर के साथ यह और भी अधिक मुलायम व टेस्टी होता चला जाता है। वैसे तो यह मालाबारी पैरोटा आपको देश के अलग.अलग राज्यों में भी चखने को मिलेगाए लेकिन इसका असली स्वाद केवल केरल में ही मिल सकता है। इस पैरोटा को और भी अधिक लजीजदार बनाने के लिए आप इसमें अलग.अलग स्टफिंग भर सकते हैं।
हालबाई
हालबाई कर्नाटक का एक प्रसिद्ध मीठा पकवान है। जो चावलए नारियल और गुड़ से बनाया जाता है। एक अलग स्वाद देने के लिए इसमे नारियल का दूध भी जोड़ा जाता है। यह मीठा पकवान अधिकतर उत्सवो के अवसरो पर तैयार किया जाता है। इसे किसी के वरीयता के अनुसार गर्म या ठंडा परोसा जा सकता है।
नीर डोसा
नीर का मतलब है तुलु भाषा में पानी। नीर डोसा एक बहुत प्रसिद्ध पकवान है जिसमें चावल डोसा होता है। डोसा बनाने के लिएए चावल को पानी में कुछ घंटों के लिए रात भर भिगोना होता हैए और कोई किण्वन की आवश्यकता नहीं होती है। चूँकि कर्नाटक में चावल आसानी से उपलब्ध हैए नीर डोसा कई स्थानों और रेस्तरां में पाया जाता है। नीर डोसा चटनीए करी या सांभर के साथ परोसा जाता है।
कराइमेन फ्राई
कराइमेन फ्राई केरल की पारंपरिक व्यंजनों में से एक है। केरल बैकवॉटर्स में कराइमेन या पर्ल स्पॉट मछली बहुतआम पाई जाती है और यह डिश उसी मछली की मदद से तैयार की जाती है। पूरे केरल में यह डिश बेहद आसानी से कहीं पर भी मिल जाती हैए हालांकि एक जगह से दूसरी जगह आप इसके स्वाद में थोड़ा फर्क महसूस कर सकती हैं। यह पारंपरिक रूप से एक सीरियाई क्रिशियन डिश हैए लेकिन केरल में इस डिश के बिना छुट्टियां अधूरी ही मानी जाती हैं।है।
यह भी पढ़े
