बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से सभी फ्रेंड्स को अपना दीवाना बना लेती है। ये बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक है। यह हमेशा अपनी स्टाइल और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। आपको बता दें, दीपिका पर इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट शानदार लगते है। हालांकि, दीपिका रणवीर शादी के बाद अपनी आउटफिट को लेकर ड्रेसिंग चॉइस करने लगी है। लेकिन वह हमेशा किसी भी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती है। शायद यही वजह है कि रणवीर को दीपिका पसंद आई।
आपको बता दें पिछले कुछ समय से दीपिका अपने अलग-अलग स्टाइल और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। वह अपने अलग-अलग लुक कैरी करती नजर आ रही है। आज हम आपको दीपिका के स्टाइलिश लुक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी उनके स्टाइल के दीवाने बन जाएंगे और आप भी उनका स्टाइल कॉपी जरूर करेंगे। आपको बता दें, दीपिका पादुकोण इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगती है। लेकिन दीपिका का साड़ी लुक सभी ग्रहलक्ष्मी को काफी ज्यादा भाता है वहीं दीपिका को साड़ी बहुत पसंद है। वह अक्सर साड़ी लुक के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है और वह झट से वायरल भी हो जाते हैं।
वैसे तो आप सब भी दीपिका के फैन होंगे ही और आपको भी दीपिका का साड़ी लुक बेहद पसंद आता होगा। आएगा भी क्यों नहीं आखिर दीपिका साड़ी में इतनी हॉट जो लगती है। हर कोई उनका ये लुक ट्राय करना चाहता है हर कोई उनके जैसा खबसूरत दिखना चाहता है। अगर आप भी दीपिका का साड़ी लुक ट्राय करना चाहते है तो उनके इस मेसी साड़ी लुक को ट्राय कर सकते हैं। दीपिका ने एक प्रमोशन के दौरान फ्लोरल साड़ी पहनी और मैसी बन बनाया। साथ ही बड़े इयर रिंग्स पहन कर अपने लुक को कम्पलीट किया, जिसमें वे बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। इस लुक को आ भी बड़े ही आसानी से ट्राय कर खूबसूरत लग सकते हैं।

वहीं दीपिका ने अपनी शादी की सालगिरह को काफी अच्छी तरीके से सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी और सूट पहना था। इसमें वह एकदम दुल्हन की तरह नजर आ रही थी। दीपिका का यह लुक फैंस को बेहद पसंद आया। दीपिका ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी थी। साथ ही उन्होंने वालों को भी स्टाइलिश लुक दिया हुआ था।

इसके आलावा दीपिका ने अपनी सुपरहिट फिल्म चपक के प्रमोशन के टाइम भी बेहतरीन लुक केरी किया था। उसके इस लुक को भी फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। आपको बता दे, इस दौरान दीपिका ने काले रंग के ऑउटफिट के साथ बड़े फ्लावर वाली हिल्स ने उनके लुक को पूरा किया है। ये लुक उनका सबसे बेस्ट लुक में से एक माना जाता है। इस लुक को आप भी किसी पार्टी के लिए ट्राय कर सकते हैं।

वहीं दीपिका को हाल ही में फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में भी देखा गया। इस लुक को केरी करते हुए दीपिका ने अपना फोटोशूट भी करवाया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। अप्पको बता दे, इस लुक में दीपिका ने फ्लोरल प्रिंट ड्रेस के साथ हिल्स पहनी हुई है साथ ही में बालों की पोनी बनाई हुई है। ये लुक उनपर बहुत ज्यादा सूट कर रहा है। इस स्टाइलिश ऑउटफिट के साथ दीपिका काफी क्यूट भी नजर आ रही है। इस लुक को कोई भी आसानी से ट्राय कर सकता है इस लुक के लिए आपको ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा।

अब अगर वेस्टर्न ड्रेस स्टाइल की बात करें तो दीपिका का हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका ने वेस्टर्न ड्रेस स्टाइल किया हुआ है। आपको बता दे, दीपिका का ब्लैक लेदर ड्रेस भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस ड्रेस के साथ दीपिका ने बड़े बड़े एअरिंग केरी किए हुए है। साथ ही उन्होंने हिल्स भी पहनी हुई है। इसे उन्होंने छपाक के प्रमोशन के दौरान पहना था। इस ड्रेस में वे बहुत खूबसूरत लग रही थी। आप भी इस लोक को केरी कर सकते है।
यह भी पढ़े
रामलला की अयोध्या नगरी में अगर जाएं, तो इन स्थानों को देखना न भूलें

