बेंगलुरु घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह
बेंगलुरु में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप बच्चों के साथ विजिट कर सकते हैं। आइए जानते हैं टॉप-20 जगहों की लिस्ट-
Bengaluru me Ghumne ki Best Jagah: बेंगलुरु या बैंगलोर, कर्नाटक की राजधानी है। यह मुख्य रूप से आईटी क्षेत्र का केंद्र है, लेकिन यह एक मशहूर पर्यटन स्थल भी है जहां आप पर आप कई खूबसूरत जगहों के घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां कई तरह के हरे-भरे स्थान हैं, जहां पर आप अपने बच्चों के साथ छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। बेंगलुरु काफी हरा-भरा खूबसूरत सा जगह है, इसलिए इसे ‘गार्डन सिटी’ भी कहा जाता है। यहां आप कई मशहूर जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बेंगलुरु के घूमने वाले बेस्ट जगहों के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
बेंगलुरु में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Bengaluru
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| बेंगलुरु पैलेस (Bengaluru Palace) | 3.2 |
| कब्बन पार्क (Cubbon Park) | .6 |
| जेपी पार्क (JB Park) | .3 |
| लालबाग (Lalbagh) | 0.2 |
| बेंगलुरु विधानसभा (Bengaluru Assembly) | 0.7 |
| बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान (Bannerghatta National Park) | 22 |
| एचएएल हेरिटेज सेंटर (HAL Heritage Center) | 6 |
| टीपू सुल्तान का समर पैलेस (Tipu Sultan Summer Palace) | 2 |
| नंदी हिल्स (Nandi Hills) | 66 |
| नागवारा झील (Nagavara Lake) | 1.7 |
| बुल मंदिर यानी नंदी टैम्पल (Nandi Temple) | .3 |
| बिलिकल रंगास्वामी बेट्टा (Bilikal rangaswamy betta trek) | 70 |
| देवनाहल्ली किला (Devanahalli fort) | 35 |
| यूबी सिटी मॉल (UP City Mall) | 1.6 |
| लुंबिनी गार्डन (Lumbini Garden) | 1.7 |
| बिगुल रॉक पार्क (Bugle rock park) | 0.3 |
| फ्रीडम पार्क (Freedom Park) | 14.2 |
| हलाशुरू सोमेश्वर मंदिर (Halasuru Someshwara Temple) | 0.4 |
| निम्हांस मस्तिष्क संग्रहालय (NIMHANS Brain Museum) | 3.1 |
| जवाहरलाल नेहरू तारामंडल (Jawaharlal Nehru Planetarium) | 0.5 |
1. बेंगलुरु पैलेस (Bengaluru Palace)

यदि आप बेंगलुरु जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बेंगलुरु पैलेस जरूर विजिट करें। यह बेंगलुरु शहर का काफी भव्य पैलेस है, जिसे ‘पैलेस द मैजेस्टिक बैंगलोर पैलेस’ के नाम से जाना जाता है। यह अपनी वास्तुकला और शुद्धता के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। इस पैलेस को सन् 1878 में बनवाया गया था।
प्रवेश शुल्क
बेंगलुरु पैलेस में एंट्री के लिए आपको प्रवेश शुल्क देना पड़ता है। इसका प्रवेश शुल्क 230 रुपये है। यहां घूमने के लिए आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक एंट्री ले सकते हैं। इसके बाद यह पैलेस बंद हो जाता है।
2. कब्बन पार्क (Cubbon park)
कब्बन पार्क बेंगलुरु के पर्यटक स्थल में से एक है। यह पार्क करीब 300 एकड़ में फैला हुआ है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह पार्क बेस्ट हो सकता है। अगर आपको शहर की भीड़ भाड़ से अलग किसी शांत वातावरण में घूमने के लिए जाना है, तो कब्बन पार्क जरूर विजिट करें। यह बेंगलुरु के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आता है।

प्रवेश शुल्क
कब्बन पार्क में घूमने के लिए आपको किसी भी तरह की कोई एंट्री फीस नहीं देनी पड़ती है। यह सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता है। यह खूबसूरत पार्क बेंगलुरु के कस्तूरबा रोड पर है, जहां आप एक बार शांति में कुछ समय बिताने जरूर जाएं।
3. जेपी पार्क (JP Park)
यह पार्क बेंगलुरु का तीसरा सबसे बड़ा पार्क है, जो 85 एकड़ में फैला हुआ एक सुंदर सा पार्क है। इस पार्क में चार झीलें और कुछ फाउंटेन हैं। बेंगलुरु में रहने वाले कई लोग यहां जॉगिंग के लिए आते हैं। साथ ही यह म्यूजिकल फाउंटेन भी है, जिसे देखने के लिए आपको कुछ शुल्क देना पड़ता है।

प्रवेश शुल्क
जेपी पार्क में घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, लेकिन अगर आप म्यूजिकल फाउंटेन का दृश्य देखना चाहते हैं, तो प्रत्येक व्यक्ति आपको 10 रुपये देना पड़ेगा।
इस पार्क के खुलने का दो समय है। सुबह 5 से 9 बजे तक यह पार्क खुला होता है। वहीं, शाम में 4 बजे से लेकर रात के 8.30 बजे तक यह पार्क पर्यटकों के लिए खुला रहता है।
4. लालबाग बॉटेनिकल गार्डन (Lalbagh Botanical Garden)
लालबाग बॉटनिकल गार्डन की को सन् 1760 के दशक में तैयार किया गया है। इसे मैसूर के शासक हैदर अली ने शाही परिवार के लिए एक प्राइवेट उद्यान के रूप में 240 एकड़ की भूमि पर बनाया था। बेंगलुरु में यह बाग काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह बेंगलुरु की भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए काफी ज्यादा बेस्ट जगह है। पर्यटक इसे शाम के समय घूमने के लिए सबसे अच्छा मानते हैं। इस बाग में 1,854 प्रजातियों के प्लांट्स और लालबाग रॉक नामक एक चट्टान है, जो 3,000 मिलियन वर्ष पुराना है।

प्रवेश शुल्क
लागबाग में घूमने के लिए आपको प्रवेश शुल्क के रूप में प्रति व्यक्ति 10 रुपये देना होगा। यहां पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं।
5. बेंगलुरु विधानसभा (Bengaluru Assembly)
बेंगलुरु विधानसभा को ग्रेनाइट की चमकदार पत्थरों से तैयार किया गया है, जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसका निर्माण नव-द्रविड़ शैली की वास्तुकला से हुई है, जिसके सामने चौड़ी सीढ़ियां है। साथ ही विशाल स्तंभों के साथ यह विधानसभा खड़ा है। हजारों पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं।

प्रवेश शुल्क
बेंगलुरु विधानसभा के अंदर जाना मना है, लेकिन इसे आप बाहर से किसी भी समय देख सकते हैं। यह बेंगलुरु के डॉ. भीम राव अम्बेडकर मेट्रो स्टेशन से लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
6. बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान (Bannerghatta National Park)
यह राष्ट्रीय उद्यान शहर के बाहरी इलाके में स्थित है, जो बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां आपको आकर्षक वन्य जीवन को करीब से देखने का मौका मिलता है। यहां हाथी, तेंदुआ, जंगली सूअर और स्लॉथ भालू जैसे जानवर देखने को मिल सकते हैं।

प्रवेश शुल्क
बन्नेरघट्टा के चिड़ियाघर की एंट्री फीस 40 से 80 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं, अगर आप यहां के बटरफ्लाई पार्क में विजिट करते हैं, तो आपको 20 से 30 देने पड़ेंगे। जानवरों को देखने के लिए अगर आप सफारी लेते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 150 से 280 रुपये देने होंगे। इस राष्ट्रीय उद्यान के घूमने का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक है।
7. एचएएल हेरिटेज सेंटर (HAL Heritage Center)

एचएएल हेरिटेज सेंटर और एयरोस्पेस संग्रहालय में आपको विमानन उद्योग के विकास और पिछली शताब्दी में विमान कैसे विकसित हुए, इसका विवरण देखने को मिलता है। इस संग्रहालय में गर्व से भारतीय विमानन को व्यावसायिक और रक्षा दोनों दृष्टि से प्रदर्शित किया गया है, जिसे आप देखकर गर्व महसूस करेंगे।
प्रवेश शुल्क
इस हेरिटेज सेंटर में प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 30 रुपये है। यहां आप घूमने के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जा सकते हैं।
8. टीपू सुल्तान का समर पैलेस (Tipu Sultan Summer Palace)
यह पैलेस बेंगलुरु के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है और इसमें टीपू सुल्तान से संबंधित कई वस्तुओं के साथ-साथ राजाओं की पेंटिंग भी हैं। अगर आप बेंगलुरु गए हैं और इस पैलेस को नहीं देखते हैं, तो आपकी यात्रा अधूरी रह सकती है। यह दो मंजिला महल पूरी तरह से सागौन की लकड़ी, पत्थर, मोर्टार और प्लास्टर से बनाया गया है। यहां की सुंदरता देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

प्रवेश शुल्क
टीपू सुल्तान के समर पैलेस में घूमने के लिए आपको प्रवेश शुल्क के रूप में प्रति व्यक्ति 15 रुपये देने होंगे। यहां आप सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक घूम सकते हैं।
9. नंदी हिल्स (Nandi Hills)
नंदी हिल्स बेंगलुरु शहर से लगभग 66 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह काफी खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे ट्रैकिंग डेस्टिनेशन के नाम से भी जाना जाता है। यह नंदी बेल्ट जैसा दिखता, इसलिए इसका नाम नंदी हिल्स रखा सका है।

प्रवेश शुल्क
नंदी हिल्स में एंट्री के लिए आपको प्रति व्यक्ति 20 रुपये देना पड़ता है। यहां आप सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक घूम सकते हैं।
10. नागवारा झील (Nagavara Lake)
अगर आप झील देखने के शौकीन हैं, तो नागवारा झील देखने के लिए जरूर जाएं। इसके तट पर लुंबिनी गार्डन स्थित है, जहां का शांत वातावरण और हरे-भरे परिदृश्य आपको काफी ज्यादा पसंद आ सकते हैं।

प्रवेश शुल्क
नागवारा झील में प्रवेश शुल्क के रूप में आपको 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक देने पड़ सकते हैं। यहां घूमने का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक है।
11. बुल मंदिर यानी नंदी टैम्पल (Nandi Temple)
बसवनगुडी में नंदी टैम्पल भगवान नंदी को समर्पित है, यह दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। इसमें नंदी की एक बहुत बड़ी और भव्य मूर्ति है, जिसकी ऊंचाई 15 फीट और लंबाई 20 फीट है। इसका निर्माण 20वीं शताब्दी के शुरुआत में किया गया था। यह मंदिर प्रसिद्ध बिगुल रॉक पार्क के अंदर स्थित है और शहर में एक बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

प्रवेश शुल्क
नंदी टैम्पल में घूमने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। वहीं, यहां आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक आराम से घूम सकते हैं।
12. बिलिकल रंगास्वामी बेट्टा (Bilikal rangaswamy betta trek)

बिलिकल रंगास्वामी बेट्टा, बेंगलुरु से 70 किमी की दूरी पर स्थिति है। यह क्षेत्र सबसे लोकप्रिय रॉक क्लाइंबिंग स्थलों में से एक है। यह लगभग 3780 फीट ऊंची है, इस पहाड़ पर भगवान रंगनाथ स्वामी को समर्पित एक मंदिर है, जो घनी झाड़ियों से ढका हुआ है।
प्रवेश शुल्क
इस जगह पर घूमने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। वहीं, आप यहां पर आप सूर्योदय से लेकर सुर्यास्त तक घूम सकते हैं।
13. देवनाहल्ली किला (Devanahalli fort)

बेंगलुरु में देवनाहल्ली किला का पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व है। यह बेंगलुरु शहर के करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह करीब 20 एकड़ में फैला किला है।
प्रवेश शुल्क
इस किले में प्रवेश शुल्क 10 रुपये है। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।
14. यूबी सिटी मॉल (UB City Mall)
यूबी सिटी मॉल को भारत का पहला लक्जरी मॉल कहा जाता है। यहां न सिर्फ कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की दुकानें है, बल्कि इसकी इमारत के अंदर और बाहर के सौंदर्यशास्त्र भी देखने लायक है। अगर आप मॉल जाने के शौकीन हैं, तो यूबी मॉल जरू जाएं। यहां आपको सभी ब्रांड के जूते, चप्पल, कपड़े, बैग मिल जाएंगे।

प्रवेश शुल्क
अन्य मॉल की तरह ही यूवी सिटी मॉल में प्रवेश के लिए आपको शुल्क नहीं देना पड़ता है। इस मॉल के खुलने का समय सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक है। वहीं, यहां के रेस्टोरेंट रात 11.30 बजे तक खुले रहते हैं।
15. लुंबिनी गार्डन (Lumbini Garden)
यह पार्क परिवार के साथ एक दिन बिताने वाला पार्क है, क्योंकि इसमें बच्चों के लिए कई मनोरंजन की चीजे हैं। साथ ही यहां वेव पूल, बोटिंग क्लब, सुंदर फाउंटेन है। साथ ही 1.5 किमी लंबा पैदल पथ और एक फूड स्टॉल है। इसके अलावा बगीचे में कुछ खूबसूरत मूर्तियां और दुर्लभ पौधे भी हैं, जो इसे बैंगलोर में घूमने के लिए सबसे हरे-भरे स्थानों में से एक है।

प्रवेश शुल्क
लुंबिनी गार्डन में घूमने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 50 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अगर आपका बच्चा 3 वर्ष से कम का है, तो आपको बच्चे का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस पार्क के खुलने का समय सुबह 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक है।
16. बिगुल रॉक पार्क (Bugle rock park)
बिगुल रॉक पार्क बेंगलुरु के दक्षिण में बसवनगुडी में स्थित है। इस पार्क का मुख्यआकर्षण केंद्र यहां की प्राकृतिक चट्टान की संरचनाओं का समूह है। एक अनुमान के मुताबिक, ये संरचनाएं 3,000 मिलियन वर्ष से अधिक पुरानी हैं। इसके अलावा पार्क में एक वॉचटावर है।
प्रवेश शुल्क
इस पार्क में घूमने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां घूमने का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक का है।
17. फ्रीडम पार्क (Freedom park)
यह पार्क 21 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जगह पर कभी सेंट्रल जेल हुआ करता था। सेंट्रल जेल की झलक आप पार्क के केंद्र में देख सकते हैं, जहां पर एक टॉवर स्थित है। इस पार्क में वाटर फाउंटेन, जेल संग्रहालय, मूर्तिकला न्यायालय, पुस्तक संग्रहालय और पीपल कोर्टयार्ड है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षक केंद्र है।
प्रवेश शुल्क
फ्रीडम पार्क में घूमने के लिए आपको प्रवेश शुल्क देने की जरूरत नहीं होती है। यहां घूमने का समय सुबह 5 बजे से लेकर 8.30 बजे तक है। वहीं, शाम में आप 4 बजे से लेकर 8 बजे तक घूम सकते हैं।
18. हलाशुरू सोमेश्वर मंदिर (Halasuru Someshwara Temple)
यह मंदिर उल्सूर में स्थित, यह बेंगलुरु के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इसे चोल राजवंश के दौरान बनाया गया था। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह विजयनगर शैली की वास्तुकला में निर्मित किया गया है।
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। वहीं, मंदिर के खुलने के समय सुबह 6 से 12.30 बजे और शाम में 5.30 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक है।
19. निम्हांस मस्तिष्क संग्रहालय (NIMHANS Brain Museum)
निम्हान्स ब्रेन म्यूजियम कोई साधारण संग्रहालय या बेंगलुरु का पर्यटक स्थल नहीं है। यहां वर्षों से शैक्षिक और अनुसंधान उद्देश्यों के लिए ब्रेन के सैंपल एकत्र, संरक्षित और प्रदर्शित किए जाते हैं। कुछ लोगों को यह अजीब लग सकता है। लेकिन यह लोगों में न्यूरोसाइकिएट्रिक बीमारियों के प्रति जागरुकता फैलने के लिए किया गया है।
प्रवेश शुल्क
इस म्यूजियम में घूमने के लिए आपको शुल्क देने की जरूरत नहीं होती है। यहां घूमने का समय सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक का है।
20. जवाहरलाल नेहरू तारामंडल (Jawaharlal Nehru Planetarium)
जवाहरलाल नेहरू तारामंडल बेंगलुरु शहर में देखने लायक सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। यहां तारामंडल अद्भुत 3डी शो, 40 प्रदर्शनियों वाला एक विज्ञान पार्क और एक स्काई थिएटर है, जिसे देखकर आप काफी ज्यादा खुश हो सकते हैं। यहां आप अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए जरूर जाएं।
प्रवेश शुल्क
यहां घूमने के लिए बच्चों का प्रवेश शुल्क 40 रुपये है। वहीं, वयस्कों का प्रवेश शुल्क 60 रुपये है। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम में 5.30 बजे तक घूम सकते हैं।
बेंगलुरु घूमने का सही समय – Best time to visit Bengaluru
बेंगलुरु घूमने के लिए आप किसी भी समय जा सकते हैं क्योंकि यहां का वातावरण हमेशा ही सही रहता है। लेकिन ध्यान रखें कि बरसात के मौसम में यहां अधिक बारिश होती है, ऐसे में अगर आपको बरसात में घूमना अच्छा नहीं लगता है। तो ऐसे सीजन में यहां न जाएं।

बेंगलुरु कैसे पहुंचे?
हवाई जहाज – बेंगलुरु आप हवाई जहाज के माध्यम से जा सकते हैं। आप अपने शहर से केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए टिकट ले सकते हैं। यह शहर से करीब 30 किलो मीटर की दूरी पर है।
ट्रेन : अपने शहर से ट्रेन के माध्यम से भी बेंगलुरु जा सकते हैं। बेंगलुरु केंट से शहर सिर्फ 5 से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है।
सड़क के माध्यम : यदि आपके पास प्राइवेट गाड़ी है, तो आप अपने गाड़ी से भी इस शहर में विजिट कर सकते हैं। हालांकि, अपने शहर और बेंगलुरु की दूरी चेक करके ही अपने वाहन से यहां के लिए निकलें।
बेंगलुरु में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
हॉलिडे इन बेंगलुरु रेसकोर्स, IHG होटल
16/1, शेषाद्रि रोड, गांधी नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक
लीला पैलेस बेंगलुरु
23, एचएएल ओल्ड एयरपोर्ट रोड, एचएएल सेकंड स्टेड, कोडिहल्ली, बेंगलुरु
हिल्टन बैंगलोर एम्बेसी गोल्फलिंक्स
ऑफ इंटरमीडिएट रिंग रोड, एम्बेसी गोल्फ लिंक्स बिजनेस पार्क, चैल्लाघट्टा, बेंगलुरु
FAQ | बेंगलुरु में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले
बेंगलुरु घूमने के लिए आपको 3 से 5 दिन का समय चाहिए। आप चाहे तो थोड़ा अधिक दिन निकालकर इसके आसपास के इलाके भी घूम सकते हैं।
अगर आप बजट बना कर घूमते हैं, तो आपको बेंगलुरु घूमने के लिए कम से कम 30 हजार से लेकर 50 हजार तक रुपये की जरूरत होती है।
बेंगलुरु आप किसी भी समय में घूम सकते हैं। क्योंकि यहां का वातावरण हर सीजन में अच्छा होता है।
बेंगलुरु में आपको कई सस्ते और महंगे होटल आसानी से मिल जाएंगे। आप किसी अच्छे होटल में रुक सकते हैं।
रात के समय में आप बेंगलुरु में मॉल्स और ऐसे जगहों पर घूम सकते हैं, जहां पर रात के समय में किसी तरह की परेशानी न हो सके।
