सामग्री:
लौकी छीलकर घिसी हुई  1 छोटी, पालक के पत्ते 10-15, ठंडा किया हुआ दही 3 कप, नमक स्वादानुसार, आइर्स क्यूब्ज़ आवश्यकतानुसार, हरी मिर्च 1, जीरा भनुा व कुटा हुआ 1 छोटा चम्मच।
विधि:
कद्दूकस की हुई लौकी को छानकर एक माइक्रोवेव सेफ  बाउल में रखें और माइक्रोवेव ओवन में हाई पर 2 मिनट पकाएं। ओवन  से बाहर निकालें। एक गहरे नानॅ स्टिक पनै में काफी सारा पानी गरम करें, उसमें नमक डालें। एक बाउल में बहुत सारे आइर्स क्यूब्स रखकर उसमें पानी डालें। उबलते पानी में पालक के पत्ते डालें और 2 मिनट तक ब्लांच होने दें। लौकी में पानी डालें। पालक के पत्तों को पानी में से निथारकर बफीर्ले पानी में डालें और अच्छी तरह से दोबारा निथारें। फिर दरदरा काटकर कटी हरी मिर्च के साथ पीसकर प्यूरी बनाएं। लौकी को भी अच्छी तरह छानें। एक बाउल में दही डाल कर अच्छी तरह फेंटे। फिर पालक की प्यूरी डालकर फेटे। नमक और लौकी डालकर मिलाएं। रायता को सर्विग बाउल में डालें, भूना जीरा छिड़ककर ठंडा-ठंडा परोसें।