कुछ लोगों की आदत होती है कि वह जिम जाते वक्त भी चहरे पर मेकअप लगा कर जाते हैं। और अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपको आज बताते हैं कि मेकअप कर के जिम जाने से कई नुकसान आपको हो सकते हैं। जी हां, अब आप सोच रहीं होंगी, क्या?तो चलिए जानते हैं-

 

 इंफेक्शन

जिम जाने से हमारी बॉडी से काफी पसीना निकलता है और उस पसीने से बैक्टीरिया पैदा होते हैं। ऐसे में अगर आपके चहरे पर मेकअप होगा तो बैक्टीरिया को वहां रहने के लिए आमंत्रण देने से कम नहीं होगा। क्योंकि मेकअप से कीटाणु काफी अट्रैक्ट होते हैं और वहीं पर बैठ जाते हैं। इससे आपके चहरे पर इंफेक्शन होने की संभावनाएं बेहद बढ़ जाती है।

 चहरे के पोर्स

वर्कआउट करने से हमारी स्किन क्लीन होती है हमारे चहरे पर अगर मुंहासे और छिद्र होते हैं तो वह उससे खत्म हो जात हैं। लेकिन अगर चहरे पर मेकअप होगा तो उससे वह ठिक नहीं होंगे। क्योंकि मेकअप की वजह से उन्हें ठिक होने का मौका नहीं मिल पाता है।

 

 त्वचा में जलन
अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो आप बिल्कुल भी मेकअप कर के जिम न जाएं। क्योंकि अगर आप गए तो आपकी स्किन लाल रंग की हो जाएंगी और जलन भी होगी। इसलिए आप मेकअप कर के न जाएं।

 अगर फिर भी आप मेकअप किए बिना नहीं जिम नहीं जाना चाहती, तो आप नॉनकॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट यूज कीजिए। क्योंकि यह प्रोडक्ट्स काफी लाइट वेट के होते हैं और इनसे स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होता है।

यह भी पढ़ें –बादाम तेल के ब्यूटी बेनिफिट्स

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com