Check Purity of Ghee: घी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। रोटी पर घी लगाने से लेकर सब्जी व अन्य कई चीजों में हम घी का इस्तेमाल करते हैं। घी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। इतना ही नहीं, घी को सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद भी घी को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। कई रोगों को दूर करने में घी फायदेमंद साबित हो सकता है। घी में कई सारे पोषक तत्व जैसे ओमेगा-3, ओमेगा-9, विटामिन ए, के, ई आदि होते हैं। इसलिए, जब इसका सेवन किया जाता है तो यह आपकी ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। हालांकि, घी से सभी फायदे केवल तभी मिल सकते हैं, जब आप असली घी का सेवन करें।
आजकल मार्केट में पैकेजिंग में नकली घी भी मिलने लगा है। चूंकि, लोगों को असली और नकली घी की पहचान नहीं होती है। ऐसे में वे असली घी के पैसे लेकर नकली घी खरीद लाते हैं और उसका सेवन करते हैं। जिससे उनके पैसे और सेहत दोनों को नुकसान होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली घी के बीच के अंतर को पहचान सकते हैं-
Also read : रोटी पर चिपड़ा घी कम करेगा वजन, जाने कैसे: Ghee Roti Benefits
असली घी के फायदे

असली और नकली घी के बीच के अंतर को जानने से पहले आपको असली घी का सेवन करने के कुछ फायदों के बारे में जान लेना चाहिए-
- घी में हेल्दी फैट पाया जाता है, जिसके कारण शरीर को गुड कोलेस्ट्रॉल मिलता है। यही कारण है कि जब आप घी का सेवन करते हैं तो आपको किसी तरह के हार्ट प्रोब्लम्स का सामना नहीं करना पड़ता।
- देसी घी का सेवन करना इम्यूनिटी के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन व अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी पर पॉजिटिव असर डालते हैं।
- देसी घी का सेवन पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना गया है। यहां तक कि आयुर्वेद में भी देसी घी को अच्छा माना जाता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ऐसे में देसी घी का सेवन जरूर करना चाहिए।
- देसी घी के सेवन से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। घी में विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर में कैल्शियम के अब्जॉर्बशन में मदद मिलती है।
- घी के सेवन का एक फायदा यह भी है कि यह हार्मोन संतुलन में अहम् भूमिका निभाता है। यही कारण है कि यह थायरॉइड डिसफंक्शन में सहायक होता है। साथ ही साथ, यह पीएमएस और पीरियड्स जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद माना गया है।
- आपको शायद पता ना हो, लेकिन घी के सीमित मात्रा में सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- घी में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं। ऐसा इसमें मौजूद ब्यूटिरिक एसिड के कारण होता है।
- हाई स्मोकिंग प्वॉइंट होने के कारण घी फ्री रेडिकल्स में टूटता नहीं है। इसलिए, इसे खाना पकाने और तलने के लिए एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है।
पानी से घी की पहचान

नकली घी को पहचानने के लिए पानी की मदद ली जा सकती है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक गिलास पानी लें और इसमें एक चम्मच घी डालें। अगर घी पानी में नीचे बैठ जाता है, तो यह घी नकली है। वहीं, अगर घी पानी में ऊपर की ओर तैरने लगता है तो वह घी असली है।
हाथों से करें टेस्ट
घी की शुद्धता की पहचान करने का यह एक बेहद ही आसान तरीका है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि चम्मच की मदद से अपनी हथेली में घी डालें और कुछ देर तक इंतजार करें। असली घी जल्दी पिघलने लगता है। जबकि नकली घी हाथ पर काफी देर तक ऐसे ही रखा रहता है। इस तरह आप बेहद आसानी से पता लगा सकते हैं कि घी असली है भी या नहीं।
गर्म करके करें पहचान
कई बार घी में अन्य चीजों जैसे तेल आदि को मिक्स किया जाता है। ऐसे में नकली घी की पहचान करने के लिए आप उसे गर्म कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि सबसे एक पैन में पानी डालकर गर्म करें और उसके ऊपर दूसरा बाउल रखें। उस बाउल में घी गर्म करें। एक बार जब घी पिघल जाए तो गैस बंद कर दें। अब इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। अगर घी में तेल की मिलावट की गई होगी तो आपको घी के कंटेनर में तेल की एक अलग लेयर भी नजर आएगी। ऐसे में आपको पता चल जाएगा कि आपका घी शुद्ध है भी या नहीं।
सुगंध से करें पहचान

असली घी की पहचान उसकी सुंगध भी होती है। ऐसे में आप सिर्फ उसकी महक से भी घी की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक चम्मच घी को पहले हथेलियों लें और उसे रब करें। घी आपके हाथों में पिघल जाएगा। इसके बाद आप अपने हाथों को सूंघें। अगर आपको एक सुगंध महसूस होती है तो इसका मतलब है कि घी असली है। वहीं, अगर घी में कोई महक नहीं है तो वह मिलावटी है।
