गृहलक्ष्मी टॉप 10 गाय का घी: Top 10 Cow Ghee
Grehlakshmi Top 10 Cow Ghee

Cow Ghee: भारत में प्राचीन समय से ही घी का इस्तेमाल होता रहा है, जिसकी वजह है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व। घी में विटामिन ए, के, ई, ओमेगा-3, ओमेगा-9 और फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। साथ ही ये कई तरह की बिमारियों में लाभदायक होता है। आजकल शुद्ध घी का दावा कर बाज़ारों में नकली घी बेचा जाता है। ऐसे में कौन सा घी खरीदना चाहिए? ये सवाल सभी के मन में रहता है। गृहलक्ष्मी आपके इस सवाल का जवाब लेकर आई है, जिसमें आपको गाय के घी के टॉप 10 ब्रांड दिए गए हैं। ये सीरीज रिसर्च पर आधारित है, जिसके आधार पर आप अपने और अपने परिवार के लिए एक अच्छा घी खरीद सकते हैं।

Also read: खाओ देसी घी रोज सर्दी हो या गर्मी: Ghee Benefits

आशीर्वाद स्वस्ति

Top 10 Cow Ghee
Ashirwad Swasti Cow Ghee

स्लोकुक की विशेष प्रक्रिया से तैयार किया गया ये घी अपनी प्राकृतिक सुगंध को बनाए रखता है। ये एक दानेदार सुगंध से भरपूर घी है जो खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। इसके 1 किलोग्राम पैक की कीमत 739 रूपये है।

आर्गेनिक इंडिया

गाय के शुद्ध दूध से बना से घी पूरी तरह से ऑर्गेनिक है। इसमें हीट स्टेबल, वसा में घुलनशील पोषक तत्व और विटामिन हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लाभदायक होते हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड पाचन को बेहतर बनाता है। इसके 445 ग्राम के पैक की कीमत 639 रूपये है।

अमूल

Amul Cow Ghee
Amul Cow Ghee

शुद्ध दूध से तैयार इस घी की खुशबु पूरे घर को सुगन्धित कर देती है। स्वाद में ये बहुत अच्छा होता है। बजट में एक अच्छे घी की तलाश कर रहे लोगों के लिए ये घी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके 500 ग्राम पैक की कीमत 335 रूपये है।

गोवर्धन

गाय के शुद्ध दूध से तैयार इस घी का स्वाद सभी को पसंद आता है। इसमें बना खाना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसके 500 ग्राम पैक की कीमत 375 रूपये है।

मिल्क फूड

Milk Food Cow Ghee
Milk Food Cow Ghee

ये घी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें बने भोजन में भरपूर सुगंध और स्वाद बरकरार रहता है। इसके 1 किलोग्राम पैक की कीमत 840 रुपये है।

पारस

इस घी को आप खाना पकाने या फिर तलने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके भोजन के स्वाद को बढ़ाता है। साथ ही पोषण बनाए रखता है। इसके 500 ग्राम पैक की कीमत 294 रूपये है।

मदर डेयरी

Mother Dairy Cow Ghee
Mother Dairy Cow Ghee

खाना पकाने के लिए इस घी का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने वाले लोगों के लिए इस घी का इस्तेमाल करना लाभदायक है। इसमें कोई भी मिलावट नहीं है। इसके एक किलोग्राम पैक की कीमत 578 रूपये है।

पतंजलि

गाय के शुद्ध दूध से तैयार ये घी पूरी तरह से ऑर्गेनिक है। इसके सेवन से हेल्दी वेट गेन होता है। ये रिच एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। इसके एक किलोग्राम पैक की कीमत 655 रुपये है।

नेस्ले

Nestle Cow Ghee
Nestle Cow Ghee

गाय के 100 प्रतिशत शुद्ध दूध से तैयार ये घी सुखद सुगंध, स्वाद और दानेदार होता है। वैसे तो इसमें हर तरह का खाना पकाया जा सकता है लेकिन मीठे खाद्य को बनाने के लिए ये एक अच्छा विकल्प है। इसके एक किलोग्राम पैक की कीमत 499 रूपये है।

श्री श्री तत्वा

इस घी का सेवन आपकी इम्यूनिटी में सुधार करता है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसको खाने से पाचन में सुधार होता है । इसके एक किलोग्राम की कीमत 664 रुपये है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...