किस विटामिन की कमी से सफेद होते हैं बाल?: Vitamin Deficiency Causes
Vitamin Deficiency Causes

बाल सफेद होने के कारण जान लीजिए

कम उम्र में भी लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं, इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं शरीर में किन पोषक तत्वों की कमी से बाल सफेद होते हैं?

Vitamin Deficiency Causes: बढ़ती उम्र के साथ कई तरह की समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं में बालों का सफेद होना शामिल है। उम्र के साथ बालों का सफेद होना सामान्य है, लेकिन अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद दो रहे हैं तो इसका कारण आपकी लापरवाही और शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। जी हां, शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण आपके बाल काफी ज्यादा सफेद हो सकते हैं। इसके साथ ही इसका असर आपके चेहरे पर भी नजर आता है। आइए जानते हैं किस पोषक तत्वों की कमी से बाल झड़ते हैं?

विटामिन बी12 की कमी

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण आपके बाल सफेद हो सकते हैं। यह एक घुलनशील विटामिन है, जो आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मददगार होते हैं। ऐसे में यह स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा विटामिन बी12 शरीर में एनर्जी बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर बाल काफी ज्यादा झड़ने लगते हैं। इसके अलावा यह बालों के सफेद होने का कारण भी हो सकता है।

Deficiency of Vitamin b12
Deficiency of Vitamin b12 Problems

इतना ही नहीं, शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर बालों की ग्रोथ भी रूक जाती है। ऐसे में शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति करना बहुत ही जरूरी है। शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप अपने आहार में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध, दही, पनीर को शामिल करें। इसके अलाव आप अपने आहार में सोयाबीन, ब्रोकली और मशरूम जैसी चीजों को भी शामिल कर सकते हैं।

विटामिन डी3 की कमी

Vitamin Deficiency Causes
Vitamin D3 Deficiency Causes

बालों का सफेद होने का कारण शरीर में विटामिन डी3 की कमी भी हो सकती है। विटामिन डी3 आपकी हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। ऐसे में शरीर में विटामिन डी3 की कमी होने से न सिर्फ बाल सफेद होते हैं, बल्कि इसकी कमी से हड्डियों के टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल जल्दी सफेद न हों, तो इसके लिए आप अपने आहार में विटामिन डी3 को शामिल करें। इसके लिए आप अपने आहार में गाय का दूध, मछली, अंडा, मशरूम, संतरे का जूस जैसी चीजों को शामिल करें।

प्रोटीन की कमी भी होते हैं सफेद बाल

प्रोटीन की कमी भी होते हैं सफेद बाल
Lack of Protien

शरीर में न सिर्फ विटामिन्स की कमी से बाल सफेद होते हैं, बल्कि प्रोटीन की कमी के कारण भी आपके बाल सफेद हो सकते हैं। इसके अलावा प्रोटीन की कमी के कारण आपके बालों की शाइनिंग भी खत्म हो सकती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल खूबसूरत दिखे, तो प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करें। प्रोटीन हमारे बालों को न सिर्फ सफेद होने से बचा सकता है, बल्कि इससे आपके बाल बाउंसी भी हो सकते हैं। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में मीट, अंडे, मछली, डेयरी प्रोडक्ट्स इत्यादि को शामिल करें।

इसके अलावा शरीर में आयरन की कमी के कारण भी आपके बाल सफेद हो सकते हैं। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए अपने आहार में संतुलित पोषक तत्वों को शामिल करें। इससे न सिर्फ बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है, बल्कि आप शरीर की कई परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं।