महिलाओं में कैसे दूर करें विटामिन्स की कमी: Women Vitamin Deficiency
Women Vitamin Deficiency

महिलाएं अपने शरीर में विटामिन्स की कमी को कैसे करें दूर

महिलाओं में विटामिन्स की कमी के कारण कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इन विटामिन्स की कमी को दूर?

Women Vitamin Deficiency: पुरुषों की तुलना में महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक लापरवाह होती हैं। इसकी वजह से उनके शरीर में कई तरह के विटामिन्स की कमी होने लगती है। मुख्य रूप से बढ़ती उम्र की महिलाओं में विटामिन्स की कमी काफी सामान्य हो चुकी है। इसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा शारीरिक थकान, कमजोरी, हड्डियों में दर्द की शिकायत बनी रहती है। अगर आपके शरीर में भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो यह शरीर में विटामिन्स की कमी हो सकती है। इन विटामिन्स की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने आहार पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं महिलाएं अपने शरीर में विटामिन्स की कमी को कैसे करें दूर?

विटामिन C की कमी

Women Vitamin Deficiency
Women Vitamin Deficiency

कई महिलाओं के शरीर में विटामिन सी की कमी देखी गई है। इसकी कमी के कारण घाव को भरने में समय लगता है। दरअसल, विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन में मददगार होता है। ऐसे में यह स्किन और बालों को स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी है। अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो इसके लिए अपने आहार में आंवला, नींबू, संतरा, अंगूर और मौसमी जैसे फलों को शामिल करें। इससे विटामिन सी की कमी दूर होगी। इसके साथ ही यह आपकी इम्यून पावर को भी बूस्ट कर सकता है।

विटामिन B12 की कमी

Vitamin B12
Deficiency of Vitamin B12

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं होता है। ऐसे में शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो रही है तो इसके लिए आपको अपने आहार में मछली, अंडा और डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसी चीजों को शामिल करने की जरूरत है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है, जिससे आपकी शारीरिक क्षमता बेहतर होगी।

विटामिन D और कैल्शियम

Vitamin D and Calcium
Vitamin D and Calcium

महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी भी काफी ज्यादा देखी गई है। इसकी वजह से शरीर की हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए रोजाना कुछ समय धूप में बैठें। इसके साथ ही अपने आहार में दूध, दही, चीज पनीर जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स तो शामिल करें।

विटामिन बी9 यानी फोलेट

विटामिन बी9
विटामिन बी9

कुछ महिलाओं के शरीर में विटामिन बी9 यानी फोलेट की कमी भी देखी गई है, जिसकी वजह से रिप्रोडक्टिविटी कम हो सकती है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में अगर इस विटामिन की कमी हो जाए, तो भ्रूण में होने वाली मस्तिष्क और रीढ़ संबंधित जटिलताएं बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में विटामिन बी9 की पूर्ति करना बहुत ही जरूरी है। विटामिन बी9 की कमी को दूर करने के लिए एवोकाडो, बादाम, शतावरी और अंडे जैसी चीजों का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

महिलाओं के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इन विटामिन्स की पूर्ति करना बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा अगर आपको अपने शरीर में किसी तरह के बदलाव नजर आ रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a comment