Desi Ghee Benefits for Skin

बड़े काम का है ये देसी घी, चमका देगा आपकी स्किन

स्किन की खूबसूरती को बढ़ावा देने के लिए देसी घी काफी प्रभावी है। इससे स्किन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं देसी घी से स्किन को होने वाले लाभ?

Desi Ghee for Skin: देसी घी में चुपड़ी हुई रोटियां हर कोई चाव से खाता है। घी से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी जबरदस्त माना जाता है। इसके साथ ही स्किन और बालों के लिए भी देसी घी काफी फायदेमंद हो सकती है। आज भी कई लोग देसी घी का इस्तेमाल स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन चमकदार और रिंकल्स फ्री हो तो देसी घी को चेहरे पर जरूर लगाएं। आइए जानते हैं देसी घी से स्किन के दाग-धब्बों को कैसे करें दूर ?

स्किन को रखे हेल्दी

स्किन को रखे हेल्दी

चेहरे पर नियमित रूप से देसी घी लगाने से आपकी स्किन काफी हेल्दी हो सकता है। दरअसल, घी में फैटी एसिड होता है, जो आपकी स्किन को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित कर सकता है। इसके अलावा यह स्किन को पोषण प्रदान करता है, जिससे स्किन हेल्दी होती हैं।

स्किन को करे मॉइस्चराइज़

स्किन को करे मॉइस्चराइज़

देसी घी को स्किन पर लगाने से आपकी स्किन प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज़ हो सकती है। दरअसल, घी में विटामिन ए और फैटी एसिड होता है, जो आपकी स्किन की नमी को बनाने में प्रभावी है। इसके साथ ही इससे आपकी स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है।

स्किन को करे मॉइस्चराइज़

फटे होंठों की परेशानी दूर

देसी घी न सिर्फ आपके चेहरे पर चमक लाने में प्रभावी है, बल्कि इसके प्रयोग से आप फटे होंठों की परेशानी को भी दूर कर सकते हैं। सर्दियों में लिप्स की दरारों को कम करने में देसी घी काफी लाभकारी हो सकता है। इसमें फॉस्फोलिपिड्स गुण मौजूद होता है, जो आपके लिप्स को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट कर सकता है। ऐसे में यह आपके लिप्स के लिए एक बेहतरीन नुस्खा हो सकता है।

फटे होंठों की परेशानी दूर

झुर्रियां करे कम

देसी घी को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन की चमक बढ़ सकती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाव कर सकते हैं। नियमित रूप से देसी घी के इस्तेमाल से आप झुर्रियों की परेशानियों को कम कर सकते हैं।

झुर्रियां करे कम

स्किन की लोच में सुधार

चेहरे पर देसी घी के इस्तेमाल से आप स्किन की लोच में सुधार कर सकते हैं। यह विटामिन ए, ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो स्किन की लोच को बेहतर कर सकता है। साथ ही स्किन की विषाक्तता को भी कम कर सकता है।

Skin care
Skin care

स्किन के लिए देसी घी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन की चमक बनी रहे तो इसके लिए नियमित रूप से चेहरे पर देसी घी लगाएं। वहीं, अगर आपको देसी घी से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही इसका प्रयोग करें।