cooking tips from grand ma
cooking tips from grand ma

Summary: किचन के देसी नुस्ख़े: आसान टिप्स जो हर घर में काम आएँ

दादी-नानी के पारंपरिक नुस्ख़े आज भी उतने ही असरदार हैं। दूध को फटने से बचाने से लेकर चावल दानेदार बनाने और मसाले ताज़ा रखने तक, ये छोटे-छोटे किचन टिप्स आपके खाने को स्वादिष्ट और काम को आसान बना देते हैं।

Cooking Tips For Beginners: हमारे घरों में किचन सिर्फ खाना पकाने की जगह नहीं, बल्कि परंपरा और अनुभव का खज़ाना भी है। दादी-नानी की दी हुई छोटी-छोटी नुस्खे और टिप्स आज भी उतने ही कारगर हैं जितने पहले थे। ये न केवल खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं, बल्कि किचन का काम भी आसान कर देते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे ही पुराने लेकिन काम के टिप्स:

अक्सर देखा जाता है कि दूध उबालते समय वह फट जाता है और पूरा स्वाद खराब हो जाता है। इसे रोकने के लिए दूध उबालते समय उसमें थोड़ी सी चीनी या कुछ सूखे मेथी के दाने डाल दें। यह उपाय दूध को फटने से बचाता है और दूध लंबे समय तक ताज़ा भी बना रहता है। खासकर गर्मियों में यह टिप बहुत उपयोगी है।

दाल को गलने में कभी-कभी बहुत समय लग जाता है, खासकर अगर दाल पुरानी हो। प्रेशर कुकर में दाल पकाते समय उसमें कुछ बूंदें तेल और एक चुटकी हल्दी डालें। इससे दाल जल्दी पक जाती है, नरम और स्वादिष्ट बनती है। तेल दाल के ऊपर झाग बनने से रोकता है और हल्दी उसका रंग और फ्लेवर दोनों बढ़ा देती है।

onion
onion

प्याज़ काटते समय आँखों से पानी आना बहुत आम समस्या है। इससे बचने के लिए प्याज़ काटने से पहले चाकू को पानी में भिगो लें या प्याज़ को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडी प्याज़ काटने से उसकी गैस कम निकलती है और आँसू नहीं आते।

अचार घर का सबसे अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन अगर सही तरीके से न रखा जाए तो वे जल्दी खराब हो जाते हैं। अचार डालते समय जार को धूप में अच्छे से सुखाकर ही इस्तेमाल करें। ऊपर से सरसों का तेल डालकर अचार को पूरी तरह डूबा दें। इससे अचार सालों तक सुरक्षित रहता है और उसका असली स्वाद बना रहता है।

Rice
Rice

कई बार चावल पकाने पर वे चिपचिपे हो जाते हैं। इसे रोकने के लिए चावल पकाते समय पानी में कुछ बूंदें नींबू का रस डाल दें। नींबू की वजह से चावल सफेद, दानेदार और खुशबूदार बनते हैं। यह तरीका खासतौर पर मेहमानों के लिए चावल बनाते समय बहुत कारगर है।

हरी सब्ज़ियाँ पकाने पर उनका रंग फीका पड़ जाता है। पकाते समय उनमें थोड़ा सा नमक और एक चुटकी चीनी डाल दें। इससे सब्ज़ियों का हरा रंग बरकरार रहता है और उनका स्वाद भी और निखर जाता है। यह नुस्ख़ा खासकर पालक, मटर, बीन्स और भिंडी जैसी सब्ज़ियों पर अच्छा काम करता है।

फ्रिज में रखे खाने की गंध अक्सर मिलकर बदबू पैदा कर देती है। इसे दूर करने के लिए फ्रिज में नींबू का टुकड़ा रख दें या एक कटोरी बेकिंग सोडा रख दें। ये दोनों प्राकृतिक डिओडोराइज़र हैं और फ्रिज को हमेशा ताज़ा महकदार बनाए रखते हैं।

अगर रोटियाँ बच गई हों तो उन्हें फेंकने के बजाय कुछ नया बना सकते हैं। रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दूध और गुड़ के साथ पकाएँ। इससे मीठा और पौष्टिक हलवा तैयार हो जाएगा। इसके अलावा रोटी के टुकड़ों को मसालों के साथ भूनकर स्वादिष्ट नाश्ता भी बनाया जा सकता है।

साधारण चाय को खास बनाने के लिए उसमें अदरक, तुलसी, दालचीनी या इलायची डाल सकते हैं। ये न केवल चाय की खुशबू और स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ठंड के मौसम में अदरक और तुलसी वाली चाय सर्दी-जुकाम से बचाव में भी मदद करती है।

chai
chai

मसालों में नमी लगने से उनका स्वाद और खुशबू खराब हो जाती है। मसालों को हमेशा कांच के जार में भरकर रखें और समय-समय पर धूप दिखाएँ। इससे मसाले लंबे समय तक ताज़ा बने रहते हैं और उनका असली फ्लेवर बना रहता है। इन छोटे-छोटे टिप्स से किचन का काम आसान हो जाता है और खाने में स्वाद भी दोगुना हो जाता है। आज भले ही किचन में आधुनिक गैजेट्स आ गए हों, लेकिन ये पारंपरिक नुस्ख़े हर समय काम आते हैं। ये न केवल समय और मेहनत बचाते हैं बल्कि खाना पकाने के अनुभव को और भी बेहतर बना देते हैं।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...