किचन ऐसी जगह है जहां आप अगर चाहे तो पूरा दिन निकाल सकती हैं। परिवार का एक बार का खाना तैयार करने में आसानी से एक घंटा किचन में लग सकता है, लेकिन ये काम तब बहुत अखरता है जब परिवार में ज्यादा सदस्य हों और किचन में कई बार कुछ न कुछ बनाना पड़ता हो या फिर ये एक घंटे तब भारी लगने लगते हैं जब आप घर से कोई काम कर रही हों या वर्किंग वुमन हों।
वैसे किचन में लगने वाले इस समय को आप आसानी से कम कर सकती हैं। इसके लिए एक बार आपको किचन में थोड़ा ज्यादा समय देना पड़ेगा, लेकिन फिर 3 से 4 दिन आप आराम से अपना कुकिंग टाइम घटा सकती हैं।
1. पहले से सोचकर रखें कि क्या बनाना है। अगर संभव हो तो हर दिन के लिए मेनू भी डिसाइड कर सकती हैं। इससे जरूरी तैयारी करना और क्या बनाना है ये सोचने में समय बर्बाद नहीं होता।
2. प्याज को स्लाइस करके और तेल में भून कर फ्रिज में रख दें। इससे सब्जी बनाने के लिए ग्रेवी तैयार करना आसान होगा।
3. अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाकर रखें या खरीद कर रखें।
4. पूड़ी, परांठा, रोटी आदी का आटा सान कर फ्रिज में एयर टाइट डिब्बे में रखें।
5. टमाटर की प्यूरी बनाकर रखें। आप चाहे तो इसे आइस क्यूब बनाकर भी फ्रीजर में रख सकती हैं।
