पाटिल काकी का बिजनेस 5 हजार से 3 करोड़ रुपए पहुंचा, उडकिचे मोदक खाकर खुश हुए जजेस: Shark Tank 2 Update
Shark Tank 2 Update

Patil Kaki का बिजनेस 5 हजार से 3 करोड़ रुपए पहुंचा

होममेकर से करोड़पति बनीं गीता पाटिल स्नैक्स बिजनेस करती है। उनकी कंपनी पाटिल काकी ब्रैंड नेम ने स्नैक्स बेचती है।

Shark Tank 2 Update: लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में देशभर से उद्यमियों की सफर की प्रेरणादायक किस्से-कहानियां फिर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है गीता पाटिल उर्फ ​​पाटिल काकी की है। मुंबई के 47 वर्षीय उद्यमी गीता पाटिल ने महज 5,000 रुपये से शुरुआत करते हुए अब लगभग 3 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ एक व्यवसाय खड़ा कर लिया है। पाटिल ने जजों को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Shark Tank 2 Update: होममेकर से करोड़पति बनने का सफर

Shark Tank 2 Update
Shark Tank Season 2

होममेकर से करोड़पति बनीं गीता पाटिल स्नैक्स बिजनेस करती है। उनकी कंपनी पाटिल काकी ब्रैंड नेम ने स्नैक्स बेचती है। उन्होंने जजेस को बताया कि उन्होंने साल 2017 में केवल 5 हजार रूपये से शुरूआत की थी। अब वह करीब 3 करोड़ रूपये की ब्रिकी करती है। चकली, चिवड़ा, पुरनपोली, मोदक और कई तरह के लड्डू उनके स्नैक्स में शामिल है। वे अपने ऑथेन्टिक महाराष्ट्रियन डिशेज मुंबई और पुणे में बेचते हैं।

जजेस को पसंद आया टेस्ट

Shark Tank 2 Update
Shark Tank India Judges

गीता पाटिल ने शार्क को उडकिचे मोदक भी खिलाया। सभी को चिवड़ा, चकली और लड्डू भी खाकर मजा आ गया। पीयूष बंसल तो मोदक को देखकर बोले ये ‘मोमो’ है क्या। सभी को टेस्ट बहुत पसंद आया।

ये मिला शार्क्स से ऑफर

शार्क अमन गुप्ता ने पाटिल काकी के बिजनेस में 5 प्रतिशत के इक्विटी ओनरशिप के लिए 40 लाख रुपये के निवेश की पेशकश की। इस ऑफर में बिजनेस वैल्यू 8 करोड़ रुपये है। लेकिन वे इस डील में अकेले आना चाहते थे। अनुपम मित्तल और पीयूष बंसल ने पाटिल काकी के 4 प्रतिशत कारोबार के लिए 40 लाख रुपये ऑफर किया। काकी ने आखिरकार पीयूष और अनुपम के ऑफर को स्वीकारा। उन्होंने 4 प्रतिशत के लिए 40 लाख का ऑफर स्वीकारा।

21 साल के बेटे ने आगे बढ़ाया बिजनेस

Shark Tank 2 Update
Story of Geeta in Shark Tank

2016 से 2020 तक यह होम किचन गीता ने अपने होम किचन चलाया। 2021 में लॉक डाउन के समय उनके बेटे विनीत ने बिजनेस में रूचि ली और उन्होंने ब्रांडिंग और मार्केटिंग को समझते हुए अपनी मां की मदद की। तब पाटिल काकी के नाम से काम की नई शुरुआत हुई और सोशल मीडिया पर बिजनेस को विजिबिलिटी देने का काम भी। 21 साल के विनित की एनर्जी देखकर जजेस बहुत इम्प्रेस हुए।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...