टीवी धारावाहिकों में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस-10’ के प्रतिभागी रहे मनवीर गुर्जर को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.

एक अवॉर्ड शो  में काम्या से इस बारे में पूछे जाने पर कहा, देखिए लोग सोचते हैं कि काम्या पंजाबी एक मजाक बन गई है क्योंकि उसका नाम उसके हर दोस्त के साथ जोड़ा जाता है. मैं इस दुनिया में किसी को सफाई देना पसंद नहीं करती लेकिन जैसा कि आप (मीडिया)  हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं, तो मैं कहना चाहती हूं कि वह मेरे एक बेहद अच्छे दोस्त हैं, तो लिंक-अप की अफवाहों से हमारी दोस्ती नहीं टूटेगी. काम्या पंजाबी ने कहा, मेरे और मनवीर के बीच ऐसा कुछ नहीं होगा, जिसे करने की कोशिश आप लोग कर रहे हैं. इसलिए, मैं आप सबसे अनुरोध करती हूं कि मेरा नाम उनके साथ नहीं जोड़ें. आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि काम्या पंजाबी बहुत बिंदास है, तो जब भी मुझे प्यार होगा, मैं आपको जरूर बताऊंगी.”

 काम्या ने शेयर किया मनवीर के बर्थडे की तसवीरें –



पिछले साल एक पार्टी में मुलाकात होने के बाद मनवीर और काम्या में बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी. फिलहाल काम्या टीवी शो ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ में दमदार किरदार में नजर आ रही हैं. अभी कुछ दिन पहले ही काम्या पंजाबी को मनवीर की बर्थडे पार्टी में देखा गया था. दोनों इस दौरान एक दूसरे के काफी नजदीक नजर आए थे.

जानिए कैसे जुड़ा मनवीर गुर्जर से काम्या पंजाबी का नाम…

काम्या पंजाबी ने निगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैन्स का शुक्रिया अदा किया था.

 

Dinner with my winner….!!!!

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on



उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “उन सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने मुझे वोट किया. इसी पोस्ट में उन्होंने मनवीर गुर्जर को मेंशन करते हुए लिखा, “किसी बहुत खास के लिए वैरी स्पेशल थैंक्स. इसके बाद से मनवीर और काम्या के लिंकअप की खबरें आने लगीं.

आपको बता दें की काम्या पंजाबी की शादी बंटी नेगी से हुई थी. लेकिन 2013 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद से वे अपनी बेटी को अकेली ही पाल रही हैं.काम्या का टीवी एक्टर करण पटेल से भी अफेयर रहा लेकिन 2015 में उनसे भी उनका ब्रेकअप हो गया. बाद में करण ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली. काम्या का नाम प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ चुका है.