दिव्यांका त्रिपाठी अपने इनोसेंट और चार्मिंग पर्सनैलिटी के लिए हर घर की पसंदीदा टेलीविजन एक्ट्रेस बन चुकी हैं। सबकी फेवरेट दिव्यांका ना सिर्फ खूबसूरती और एक्टिंग में बल्कि स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं है। चाहे इनका स्टाइल इंडियन हो, वेस्टर्न या फ्यूजन लुक, हर मामले में स्टाइल इंस्पिरेशन दे जाती हैं। ज़ी गोल्ड अवॉर्ड्स पिछले दिनों में टेलीवर्ल्ड में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। अवॉर्ड्स शो में शिरकत करने वाला वहां कोई ऐसा स्टार नहीं था जो इस में ग्लैमरस नहीं दिख रहा था। मगर इन अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री का हेयर स्टाइल सबसे खास था। जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं, और वो था टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का हेयर स्टाइल।
जी अवार्ड्स शो के दौरान दिव्यांका गुलाबी ऑफ-शोल्डर गाउन में काफी खूबसरत लग रही थीं। उन्होंने जिस तरह से अपने बालों का स्टाइल किया था लाजमी था कि सबकी नजरें उनके ऊपर जाएं। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टाइलिश हेयर स्टाइल की तस्वीर को शेयर किया है। दिव्यांका के बाल गुलाब के पंखुड़ियों की तरह संवारे हुए थे।
दिव्यांका को एकता कपूर के मशहूर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘इशिता’ के किरदार में देखा जाता है। सीरियल में उनके अपोजिट करण पटेल नजर आते हैं। लंबे वक्त से टीआरपी लिस्ट में काफी ऊपर रहने वाला यह सीरियल आज भी दर्शकों में काफी मशहूर है।
