कहते हैं ना प्यार, इश्क और मुहब्बत छुपाए नही छुपते है और जब बात हो किसी सेलेब्रिटी के अफेयर की तो ये और चर्चा का विषय बन जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और अमेर‍िकी स‍िंगर न‍िक जोनस के अफेयर की चर्चा इन द‍िनों बनी हुई है। प्र‍ियंका और न‍िक भी बेपरवाह डिनर डेट पर और साथ समय ब‍िताते नजर आ रहे हैं। अब दोनों के अफेयर पर मुहर लग गई है। प्र‍ियंका न‍िक को अपनी मां से म‍िलवाने के ल‍िए इंड‍िया लेकर आई हैं। कुछ दिन पहले जब प्रियंका देर रात मुंबई पहुँची तो उन्होंने ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बचने की कोशिश की। फोटोग्राफर दोनों की केवल हल्की सी झलक ही कैमरे में कैद कर सके। उन्हें बाद में कार से बाहर निकलते देखा गया। मिस वर्ल्ड रह चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त यूएस में है और हॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। प्रियंका और निक दोनों ही एक दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और एक दूसरे की पोस्ट्स पर कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी गायक निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को कैलिफोर्निया के वेस्ट हॉलीवुड में एक साथ देखा गया था, जिससे दोनों की डेटिंग खबरों को बल मिला है।  
 
25 साल के अमेरिकन सिंगर निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। दोनों ने 2017 में पहली बार ‘मेट गाला’ इवेंट में साथ एंट्री ली थी। तभी से अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इन द‍िनों दोनों की तस्‍वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं।  उधर, खबर है क‍ि प्र‍ियंका चोपड़ा और न‍िक एक दूसरे को लेकर काफी सीर‍ियस हैं।
दोनों अपने र‍िश्‍ते को आगे ले जाना चाहते हैं। ताजा खबर के मुताबिक निक के करीबी सोर्स का कहना है कि दोनों साथ रहने के बारे में सोच रहे हैं। न‍िक भी उनकी मां से म‍िलकर प्र‍ियंका के पर‍िवार के करीब आना चाहते हैं।

कुछ समय पहले जब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से उनके र‍िलेशन पर सवाल क‍िया गया था तो उन्‍होंने साफ कहा था क‍ि वह बेटी के किसी व‍िदेशी के साथ र‍िलेशन में होने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। मधु के मुताब‍िक, र‍िलेशन में होने के ल‍िए दो लोगों का एक तरह के कल्‍चर से होना जरूरी है। अब देखना ये होगा क‍ि प्रियंका की मां मधु उनके र‍िश्‍ते पर मुहर लगाती हैं या नहीं। वैसे प्र‍ियंका इन द‍िनों बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी में लगी हैं। वो सलमान खान की अपकम‍िंग फ‍िल्‍म भारत में लीड रोल प्‍ले करेंगी। अली अब्‍बास जफर के न‍िर्देशन में बनने वाली इस फ‍िल्‍म में उनके अलावा द‍िशा पाटनी भी प्रमुख भूम‍िका न‍िभाएंगी।