हाल ही में दोनों साथ में भारत आए हुए थे और अम्बानी के बेटे के सगाई में भी दोनों को साथ स्पॉट किया गया। इस सगाई में दोनों सबसे ज्यादा छाए हुए थे।  

अब फिर से सुनने में आ रहा है के दोनों एक बार फिर से भारत आ सकते हैं इसका कारण है प्रियंका चोपड़ा। क्योंकि प्रियंका ने हाल ही में ‘भारत’ फिल्म साइन की है। ‘भारत’ फिल्म में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर आएँगी। साथ ही में सुनने में आया है कि प्रियंका इस फिल्म के लिए प्रियंका 6 करोड़ 50 लाख रूपए फीस ले रही हैं।

‘भारत’ फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी और कॉमेडियन सुनिल ग्रोवर भी अहम किरदार में नजर आएगें। ये फिल्म सितम्बर तक पूरी करने की कोशिश है। भारत मूवी अगले साल ईद पर ही रिलीज होगी। प्रियंका के क्रेज को देखते हुए इस फिल्म में उन्हें साइन किया गया है। प्रियंका के फैंस भी चाहते हैं कि वह जल्दी से पर्दे पर आए।

खबरों की माने तो प्रियंका भारत निक जोनस के साथ आएंगी। तभी निक जल्द ही अपने सारे इवेंट्स को खत्म करने में लगे हैं। ताकि वह प्रियंका के साथ भारत आ सके, लेकिन निक जल्द ही वापिस भी चले जाएंगे।

ये भी पढ़े

अच्छा बिज़नेस कर सकती है मुन्ना भाई की बायोपिक ‘संजू’

पापा अन‍िल कपूर के साथ पहली बार पर्दे पर आई सोनम कपूर

बॉलीवुड में जल्दी ही एंट्री करने वाला है ये स्टार किड