पिग्गी चोप्स यानी प्रियंका चोपड़ा की कुछ ताज़ा तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें वो काफ़ी ख़ूबसूरत और रोमांटिक दिख रही हैं। साथ ही जमकर मस्ती कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की पिंक ड्रेस में कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वे न्यूयार्क की सड़कों पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं  हालांकि ये तस्वीरें एक शूटिंग की हैं लेकिन इन फोटोज में जो प्रियंका के एक्सप्रेशन हैं वो देखने लायक हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका की टीम ने ट्विटर पर शेयर किया है। गुलाबी रंग का लो-नेक गाउन पहने प्रियंका ग़ज़ब की खूबसूरत दिख रही हैं।

 

 

Priyanka and Rebel film a scene for #isntitromantic #priyankachopra #rebelwilson

A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on



एक तस्वीर में प्रियंका किसी को फ्लाइंग किस कर रही हैं। बॉलीवुड डांस के स्टेप करते हुए प्रियंका अलग ही दिख रही हैं।दरअसल, ये ताज़ा तस्वीरें प्रियंका की हॉलीवुड फ़िल्म ‘इज़ंट इट रोमांटिक’ के सेट से आयी हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है।



 

प्रियंका का हॉलीवुड कैरियर

प्रियंका की यह दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म है। क्वांटिको टीवी सीरीज़ के बाद उन्होंने बेवॉच से हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था, जिसमें प्रियंका ने मुख्य विलेन का रोल प्ले किया था। फ़िल्म में ड्वेन जॉनसन ने लीड रोल निभाया था।



‘इज़िंट इट रोमेंटिक’ अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है, जिसे टॉड स्ट्रॉस शुल्सन डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म में प्रियंका के अलावा रिबेल विल्सन, एडम डेवाइन, लियाम हेम्सवर्थ और बेटी गिलपिन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म अगले साल वेलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को रिलीज़ के लिए स्लेटेड है।

अफेयर से शादी तक कि चर्चा गर्म

अपने हॉलीवुड करियर के अलावा प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ दोस्ती को लेकर भी ख़ूब ख़बरें बटोर रही हैं। उनकी और निक जोनस के अफेयर से शादी तक की चर्चा गर्म है। पिछले दिन निक प्रियंका के साथ मुंबई भी आये थे और उनके परिवार के साथ वक़्त बिताया। हाल ही में पीपुल मैगज़ीन को दिये एक इंटरव्यू में प्रियंका ने निक के मुंबई प्रवास पर कहा – ”हम एक-दूसरे को समझने में लगे हैं और मेरा मानना है कि यह उनके लिए शानदार अनुभव है। मेरा मानना है कि वे वास्तव में इसका आनंद उठा रहे हैं। यह काफ़ी अच्छा था। उन्होंने अच्छा समय बिताया। एक अन्य ऑनलाइन मैगज़ीन से बातचीत में प्रियंका ने शादी को लेकर कहा था कि उन्हें शादी का विचार पसंद है और वो एक दिन शादी ज़रूर करेंगी।

देशी गर्ल का बर्थडे होगा विदेश में 

 खबरों की मानें तो प्रियंका इस साल अपना बर्थडे न्यू यॉर्क में अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ ही सेलिब्रेट करने वाली हैं और निक अपने फ्रेंड्स के लिए एक शानदार पार्टी होस्ट करने वाले हैं। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ बॉलीवुड फिल्म में भारत में नज़र आने वाली हैं.