At the London premiere of Heads Of State, Priyanka Chopra stole the spotlight in a stunning fringe dress featuring shades of burgundy, black, and deep brown. Her stylish and glamorous look turned heads on the red carpet.

Summary: प्रियंका चोपड़ा की बर्गंडी फ्रिंज ड्रेस ने लंदन की सड़कों पर मचाया धमाल:

'Heads Of State' के लंदन प्रीमियर में प्रियंका चोपड़ा ने अपने फ्रिंज ड्रेस लुक से सभी का ध्यान खींचा। बर्गंडी, ब्लैक और डीप ब्राउन शेड्स वाली इस ड्रेस में प्रियंका का स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज़ साफ झलक रहा था।

Heads of State Premiere: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा चाहे भारत में हों या विदेश में, उनका फैशन सेंस हर बार कमाल का होता है। वह जब भी किसी इवेंट या खास मौके पर नज़र आती हैं, तो अपने स्टाइल और ग्लैमर से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। फैशन के मामले में वह हमेशा ट्रेंडसेटर रही हैं और समय-समय पर अपने लुक्स से फैंस को चौंका देती हैं। इसका ताज़ा एग्जांपल हाल ही में फिल्म Heads Of State के लंदन प्रीमियर के दौरान देखने को मिला। अब जब फैशन की बात हो ही रही है, तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मौके के लिए कैसा शानदार आउटफिट चुना और उनके पति निक जोनस ने किस लुक में सबका दिल जीत लिया।

Heads of State Premiere-All eyes were on Priyanka Chopra as she graced the Heads Of State London premiere in a dramatic fringe dress that shimmered in burgundy, black, and brown hues.
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट के लिए बरबेरी ब्रांड का शानदार ड्रेस पहना था, जो उनकी स्टाइल को डिफाइन रहा था। यह ड्रेस Fall 2025 Collection का हिस्सा थी और इसमें बर्गंडी, ब्लैक और डीप ब्राउन जैसे शेड्स थे। ओवरऑल ड्रेस पर फ्रिंज डिटेलिंग की गई थी जो हर मूवमेंट में खास लुक दे रही थी। प्रियंका के ड्रेस की डिजाइन की बात करें तो इसमें राउंड नेकलाइन थी। कंधों पर दिए गए फ्रिंज नीचे जाकर हाफ स्लीव्स का लुक दे रहे थे।

न सिर्फ प्रियंका का ड्रेस बल्कि उन्होंने इसे एक बेहद खूबसूरत  ब्लैक बेल्ट के साथ पहना था, जिसमें गोल्ड बकल लगा हुआ था। इसने उनके लुक में थोड़ा ग्लैम जोड़ा। इसके साथ प्रियंका ने ब्लैक हाई हील पंप्स कैरी किए थे। प्रियंका ने एक्सेसरीज़ में बड़े डायमंड रिंग्स और मैचिंग डायमंड हूप ईयररिंग्स पहने।

Priyanka Chopra turned heads at the Heads Of State London premiere in a stunning fringe dress in rich hues of burgundy, black, and brown. Her radiant glam — with bronzed cheeks, kohl-rimmed eyes, and glossy nude lips
Priyanka Chopra with her husband

इस ग्लैमरस आउटफिट को और भी खास बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने हेयरस्टाइल और मेकअप पर भी खूब ध्यान दिया। उन्होंने अपने बालों को स्लीक टॉप बन में स्टाइल किया। इसके साथ ही उन्होंने फ्रंट में थोड़े से बैंग्स खुले छोड़े। अगर बात मेकअप की करें तो एक्ट्रेस ने एक बेहद परफेक्ट और रेड कार्पेट के लायक लुक चुना। उन्होंने बेरी टोन्ड न्यूड म्यूट लिपस्टिक लगाई। आंखों पर सॉफ्ट स्मोकी आइज का इस्तेमाल किया, जिसे मस्कारा से हाइलाइट किया गया। साथ ही, फ्लश्ड चीक्स और ग्लोइंग हाईलाइटर ने उनके फेस को एक फ्रेश और रेडिएंट फिनिश दिया।

अब बात करते हैं निक जोनस की। निक ने नेवी ब्लू कलर का डबल ब्रेस्टेड सूट पहना था। सूट में रेड कलर की थ्रेड एंब्रॉयडरी थी। सूट की डिजाइन में नॉटच लैपल कॉलर, फ्रंट बटन क्लोजर, फुल स्लीव्स और पैडेड शोल्डर शामिल थे। उन्होंने इसी शेड की मैचिंग नेवी ब्लू शर्ट और एंब्रॉयडरी वाले ट्राउजर पहने थे।

आपको बता दें कि निक जोनस ने इस खास डेट नाइट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें प्रियंका लंदन की सड़कों पर डांस करती नजर आ रही हैं और निक के साथ रोमांटिक मूड में दिखाई देती हैं। फैंस इन पलों को देखकर उनकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...