छोटे परदे की बड़ी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी को आज हर कोई जनता है। अपनी मेहनत और लगन से ही दिव्यांका ने आज यह मुकाम हासिल किया है। जहां एक ओर लड़के उनकी अदाओं के दीवाने है वहीं दूसरी ओर लड़कियां उनके हेयर स्टाइल की फैन है। दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल “ये है मोहब्बतें” से की थी और इसी सीरियल के जरिए उन्होंने अपनी टीवी जगत में एक अलग पहचान बना ली थी। दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वहां उनके लाखो फॉलोवर्स है साथ ही दिव्यांका हमेशा अपने फॉलोवर्स  रहती है।

 

दिव्यांका हमेशा चर्चाओं में शुमार रहती है कभी वो अपने रिलेशन की वजह से तो कभी अपने लुक्स की वजह से। वहीं दिव्यांका के किसी भी पब्लिक इवेंट में या फिर अपने शो में जाएं उनका लुक काफी यूनीक लगता है। खास तौर पर उनके हेयरस्टाइल्स। दिव्यांका के हेयर स्टाइल हर इवेंट में अलग रहते है और पहले से ज्यादा शानदार रहते है। जिसके चलते हम आज दिव्यांका के खूबसूरत हेयरस्टाइल्स के ट्रिक्स आपको बताने जा रहे है जिसे आप भी घर बैठे बना सकती है और  स्टाइलिश हेयर स्टाइल बना सकती है। तो चलिए शुरू करते है:

 

ब्राइडल जूड़ा

अगर आपके घर में किसी की शादी है या आपकी शादी है तो आप दिव्यांका के इस हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती है। यह हेयर स्टाइल शादियों और घर के बड़े फंक्शन के लिए बिलकुल परफेक्ट है। वहीं इस हेयर स्टाइल को बनाने की विधि की जाये तो, सबसे पहले अपने सामने के बालों में पफ बनाकर उन्हें पीछे की ओर पिन कर लें। इसके बाद पिन किए हुए बालों के नीचे से बालों का एक पार्टीशन निकाल कर उन्हें रोल कर लें और एक पॉइन्ट वाले कंघे की मदद से उसका एक हिस्सा थोड़ा सा ढीला कर लें। इसे आप हाथ से भी कर सकती हैं। ढीला मतलब उस पार्टीशन को ऐसे बनाना है कि वो फूल की पंखुड़ियों जैसा दिखे। ऐसा ही उसके नीचे वाले पार्टीशन के साथ भी करना है। इस प्रोसेस को 3 बार दोहराना है और दोनों ही तरफ इसे करना है। अब बचे हुए बालों की एक पोनीटेल बना लें। उसके पार्टीशन करें और बिलकुल वैसे ही रोल करके उसे ढीला करें जैसा अभी तक छोटे पार्टीशन का कर रहीं थीं। इसे गोल घुमाकर जूड़े की स्टाइल में बना लें। ये पूरे बालों का करना है और अंत में बचे कुछ बालों के दो पार्टीशन करें। अगर बाल ज्यादा हैं और रोल करने से सही सेटअप नहीं आ रहा है तो आप चोटी बनाकर इसे कर सकती हैं। गुंथी हुई चोटी का एक हिस्सा ढीला करें। सभी को एक साथ बांध दें और आपकी हेयरस्टाइल तैयार है।  

 

दो पोनी

दिव्यांका के इस हेयर स्टाइल की बात की जाए इस हेयर स्टाइल को देखकर सबको अपना बचपन याद आगया। दरअसल यह फोटो दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की थी इस फोटो ने जम कर लाइक्स पाए थे। वहीं इस पोनी को बनाने की विधि बिलकुल आसान है। अपने बालो को बिच से 2 पार्ट में करें और फिर एक-एक पार्ट में रबर बैंड बांध ले। बस ध्यान रहे कि, पोनी ऊपर निचे न हो।

 

ज़िक ज़ेक

इस लुक में काफी दिव्यांका स्टाइलिश दिख रही है। इस लुक में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया काफी कूल नजर आ रही हैं, तो उनके इस सेक्सी लुक को और भी ज्यादा हॉट बना रही है। साथ ही इस लुक में उनकी हेयर स्टाइल काफी अलग और सिंपल है लेकिन बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव लग रही है। अगर आप भी दिव्यांका जैसी हेयर स्टाइल बनाना चाहती है तो आपको इस हेयर स्टाइल के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करना है। बस बालों को कंगी कर के मांग के बिच में से ज़िक ज़ेक बनाते हुए पीछे तक ले जाना है। साथ ही आपको बालो में पार्टीशन करना है।

 

जुड़ा

दिव्यांका त्रिपाठी भी दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा की तरह ही स्लीक बन वाले लुक को अपना चुकी हैं। ये हेयरस्टाइल आजकल बहुत ही कॉमन हो गया है और इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए अपने बालों में हेयर स्प्रे लगाएं और ये ज्यादा मात्रा में लगाएं ताकी लुक एकदम परफेक्ट आ सके। अब जैसा भी जूड़ा आप बनाना चाहती हैं उसे बनाएं और पीछे की ओर बांध लें। आप ये ध्यान रखिएगा कि इसमें बॉबी पिन नहीं दिखनी चाहिए। इसके बाद आप अपने बालों को सेट कीजिए। आप चाहें तो परफेक्ट स्लीक लुक पाने के लिए ऊपर की ओर थोड़ा सा हेयर जेल भी लगा सकती हैं। आप चाहें तो इसमें पीछे की ओर पफ भी लगा सकती हैं।

 

हेयरबैंड

अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है तो आप दिव्यांका की इस हेयर स्टाइल को फॉलो कर सकती है। इस हेयर स्टाइल के लिए बस अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा सिल्की हैं तो पहले हेयर स्प्रे इस्तेमाल कर लें। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए अपने बालों पर स्प्रे कर सामने की ओर से तीन पार्टीशन लें जैसे गूंथने वाली चोटी बनाने के लिए लेते हैं। इसे उसी तरह से गूंथे जैसे आम चोटी को करते हैं बस ये थोड़ी टाइट रहेगी और सामने की ओर से बालों के साथ होगी। एक साइड की चोटी करने के बाद उसे पिन की मदद से पीछे की ओर अटैच कर लें। अब दूसरी तरफ की चोटी करें। इसके बाद उसे भी पिन की मदद से बालों के पीछे की ओर अटैच कर लें। अब बचे हुए बालों को आप चाहें तो स्ट्रेट भी कर सकती हैं।

 

यह भी पढ़े। 

Father’s Day Special – आलिया से लेकर वरुण तक, कुछ इस तरह है सबकी अपने पिता से बॉन्डिंग

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com