दिव्यांका त्रिपाठी के 6 बेहतरीन साड़ी लुक्स हैं आपके अलग-अलग मौकों के लिए बिलकुल परफेक्ट
दिव्यंका त्रिपाठी टीवी जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। ये टीवी की एक बेहद पाॅपुलर बहू हैं। जिसकी वजह से ही इनके फैंस इन्हे काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। ये टीवी की एक बेहद पाॅपुलर बहू हैं। जिसकी वजह से ही इनके फैंस इन्हे काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन टीवी की पापुलर इशि मां को लोग सिर्फ उनके टीवी पर निभाए गए किरदार और उनकी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि उनके स्टाइल और अंदाज के लिए भी उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ऐक्टंग ही नहीं बल्कि ड्रेसिंग सेन्स के लिए भी लोग उनको खूब पसंद करते हैं। वहीं दिव्यांका अक्सर अपने देसी डीवा लुक्स से भी अपने फैंस को अक्सर इंप्रेस करत रहती हैं। साथ ही फंस भी उनके हर लुक के दीवाने हो जाते हैं। कई बार टीवी भी इशि मां तरह तरह की खूबसूरत और बेहतरीन साड़ियों में भी देखा गया है।
एक्ट्रेस का ड्रेस अप उनकी खूबसूरती में भी चार चंद लगा देता है। दिव्यांका के इस लुक्स से आप भी एक बेहतरीन इंस्पिरेशन ले सकते हैं जिससे आप भी किसी भी फंक्शन के लिए बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। आइये नज़र डालते हैं दिव्यांका त्रिपाठी के कुछ खूबसूरत साड़ियों पर।
सेक्सी इन साड़ी

एक तो रंग लाल, और वो भी दिव्यांका त्रिपाठी के ऊपर। ये खूबसूरत प्लेन रेड साड़ी दिव्यांका के ऊपर बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं उनका ये ऑफ-शोल्डर ब्लाउज और भी जच रहा है। दिव्यांका की इस साड़ी और ब्लाउज में सेम कलर का एक बेहतरीन स्लीक सा सीक्विन बाॅर्डर दिया गया है। जिसकी वजह से साड़ी को एक खूबसूरत राॅयल टच मिल रहा है। दिव्यांका ने यह रेड कलर का मैजिकल लुक अपने पति के लिए कर्वाचैथ के अवसर पर पहना था। लेकिन न्युली वेड ब्राइड्स इस तरह का लुक शादी के नेक्सट डे, अपनी ससुराल के लिए भी केरी कर सकती हैं। ये लुक बेहद फ्रेश और ओकेजन से मैच करता हुआ लगेगा साथ ही आप भी इसमें बेहद खूबसूरत लगेंगी। साथ ही इस तरह का मोनोटोन रेड साड़ी लुक आप किसी करीबी के वेडिंग गेस्ट लुक के लिए भी केरी कर सकते हैं।
रियूज़ एंड रिसाइकल

दिव्यांका पर वैसे भी हर रंग फबता है। लाइट और डार्क के काॅम्बिनेशन वाला ये लुक फिलहाल काफी ट्रेंड में भी चल रहा है। दिव्यांका के इस लुक से इंस्पायर होने का एक फायदा आपके लिए यह भी है, कि आप किसी पुरानी या कई बार पहली हई अपनी या अपनी माँ की साड़ी को किसी भी अच्छे से काॅन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ भी इस तरह पहन सकते हैं। ये लुक आपके ऊपर भी काफी दमदार लगेगा। बस आपको इसे बिलकुल परफेक्टली स्टाइल करना होगा। यानी प्लेन सेंटर पार्टिंग का हेयर-डू, चांद बाली, साथ में मिनिमल मेकअप या जो भी आपकी खूबसूरत क्रिएटिविटी अपने ऊपर करना चाहें। ये आपके लिए एक फेस्टिव लुक, वेडिंग गेस्ट लुक भी हो सकता है।
बनारसी ब्यूटी

बनारसी साड़ियों को ट्रेडिशन हमेशा से ही महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। दिव्यांका का ये ट्रेडिशनल स्टाइल ब्लाउज भी काफी ज्यादा काॅमन है, तो क्यों न इस बार एक क्लोज नेक ब्लाउज भी ट्राई किया जाए। इस तरह का ब्लाउज अगर आप साड़ी के साथ पेहेनते हैं तो आपकी पर्सनैलिटी को एक स्मार्ट टच भी मिलेगा। इसे आप पार्टी, या फिर फाॅर्मल वियर में भी केरी कर सकती हैं। अगर आप ये खूबसूरत साड़ी किसी वेडिंग फंक्शन के लिए पहनना चाहती हैं तो साड़ी को के साथ आप मैचिंग की गोल्ड जूलरी भी पेहेन सकती हैं। वैसे फाॅर्मल लुक के लिए आप इसके साथ एक लेयर्ड चेन भी पेहेन सकती हैं। वहीं हेवी साड़ियों के साथ क्लीन लुक वाला हेयर डू कितना सूट करता है, दिव्यांका को देखकर आपको भी इसका अंदाजा तो लग ही गया होगा।
ब्लू दीवा

दिव्यांका ने ये एक प्री-डेप्ड साड़ी पहनी है। जो आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। जिनको साड़ी बांधने में आलस आता है या फिर बांधनी ही नहीं आती उनके लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता है। क्योंकि ये बेहद फस फ्री भी है। दिव्यांका ने रफल्ड साड़ी को शियर फैब्रिक वाले एक खूबसूरत क्लोज नेक वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। इसमें सामने की ओर आपको की-होल पैटर्न भी देखने को मिल जाता है। इस आपके लिए एक बेहद स्मार्ट लुक हो सकता है।
पिंक ब्यूटी

दिव्यांका का ये एक खूबसूरत मोनोटोन साड़ी लुक बेहद खूबसूरत है। जिसे उन्होंने फुल स्लीव्स वाले क्लोन नेक ब्लाउज के साथ बड़ी ही खूबसूरती से पेयर किया था। साड़ी और ब्लाउज के कलर के एक जैसे टोन को अच्छा लुक देने के लिए दिव्यांका ने एक लंबा यूनीक स्टाइल का बड़ा ही प्यारा सा नेकलेस भी पहना था। इसके साथ ही कुंदन के चौड़े कंगन भी पहने थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक मैचिंग की खूबसूरत सी छोटी बिंदी और प्लेन लुक वाले लो बन से अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगा लिए थे। कुल मिलाकर दिव्यांका का ये बेहद सिंपल और सोबर लुक आपके लिए भी बेहद इंप्रेसिव और इंस्पायरिंग हो सकता है। इस लुक को आप भी आसानी से केरी कर सकते हैं और किसी भी फंक्शन में केहर ढ़ायेंगी।
फ्लोरल फैंटेसी

फ्लोरल प्रिंट वाली ये खूबसूरत साड़ी को पहनने के बाद आपको एक अलग ही लुक मिलेगा। दिव्यांका ने इस साड़ी को बेहद यूनीक लुक के साथ ड्रेप किया है। साड़ी को दिव्यांका ने एक बेहद प्यारे एम्ब्राॅयडर्ड गोल्डेन ब्लाउज के साथ बहुत अच्छे से स्टाइल किया है। साथ ही उसी से मैच करता हुआ इनका नेकलेस इनके पूरे लुक में और भी ज्यादा एनहान्स कर रहा है। साथ ही साड़ी के पल्लू को दिव्यांका ने जिस तरह अलग ही स्टाइल से बेल्ट से सिक्योर किया है वो और भी बेहतरीन है। इससे इनकी साड़ी बिलकुल फस फ्री भी दिख रही है। लड़कियां दिव्यांका के इस लुक से अपनी काॅलेज या फेयरवेल पार्टी के लिए भी त्रि कर सकती हैं।
