इंसानों के लिए ही नहीं यहां मुर्गों के लिए भी बना है अलग से कानून, जानिए उनके अधिकार
Law for Cock : इंसानों के लिए कानून बनते देखा होगा, लेकिन क्या आपने मुर्गों के लिए कानून बनते देखा है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इस बारे में-
France Law for Rooster: आप में से कई लोगों ने अब तक इंसानों के लिए नियम बनते देखे होंगे, लेकिन क्या कभी किसी जानवर के लिए नियम बनते देखा है, वो भी मुर्गे के लिए? शायद आप में से कई लोग इसे पढ़कर चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच है। इस दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां इंसानों नहीं मुर्गों के लिए कानून बना है। जी हां, इन दिनों क्त यूरोपियन देश फ्रांस की सरकार अपने अजीबो-गरीब कानून के लिए काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा ?
Also read: अनन्या पांडे से श्रद्धा कपूर तक, बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने लैक्मे फैशन वीक 2024 में बिखेरा जलवा
यहां है मुर्गों को चिल्लाने का अधिकार

दरअसल, अबतक आपने इंसानों को बोलने की आदाजी है, इस बारे में सुना होगा। लेकिन फ्रांस की सरकार मुर्गों को चिल्लाने का अधिकार दे रहा है। यहां की सरकार पूरी मजबूती के साथ मुर्गों के साथ खड़ी है। अगर कोई मुर्गों या फिर कोई उससे जुड़ी शिकायत करने आता है, तो उसे बेकार ही समझा जाता है।
यहां बेखौफ चिल्ला सकते हैं मुर्गे
फ्रांस में लोग अक्सर भीड़-भाड़ भरी जिंदगी से हटकर कुछ समय के लिए वेकेशन हाउस गांव में जाकर बनाते हैं। वहीं, कुछ लोग शांति से जीने के लिए गांव में पूरी तरह से बस जाते हैं, लेकिन अब गांव है, तो वहां किसान भी होंगे और उनके पास जानवर भी होगा।

यहां शहर से बसने वाले लोगों की दिक्कत ये थी कि मुर्गे सवेरे-सवेरे की बांग देते हैं और कुत्ते काफी भौंकते हैं, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होने लगती है। इस तरह का मामला पुलिस तक मामला पहुंच जाता था। वहीं, ऐसे मामलों की हजारों फाइल यहां की अदालत में पड़ी है। कई लोगों के मुर्गे के बांग पर रोक लगाने की मांग की। लेकिन सरकार ऐसा नहीं चाहती हैं। बल्कि उन्होंने मुर्गों को चिल्लाने का एक अलग ही कानून बना दिया। अब इस कानून के मुताबिक, मुर्गा गला फाड़कर चिल्ला सकता है और उसे कोई रोक भी नहीं सकता।
यहां सुरक्षित है मुर्गों के लिए अधिकार
फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन ने इस कानून का समर्थन किया और ये सीनेट तक पहुंच गया। इस बात की जानकारी कानून मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर इसकी जानकारी दी।
