Undergarments Law: हर देश में अलग-अलग तरह के कानून हैं। वहीं कुछ देशों में बहुत से अजीबो-गरीब कानून भी हैं। कई देशों में तो ऐसे भी कानून हैं, जिनको सुनकर आपकी हंसी निकल सकती है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। बहुत से देशों में अंडरगार्मेंट्स को लेकर भी कानून बनाए गए हैं। सुनने में थोड़ा सा अटपटा लग सकता है, लेकिन ये सच है।
जिन देशों में अंडरगार्मेंट्स से जुड़े ये कानून लागू हैं, वहां के नागरिकों को इनका पालन भी करना पड़ता है। अंडरगार्मेंट्स का कानून सुनने में मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन इन्हें मानना सभी के लिए बहुत ही जरूरी भी है।
आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनियाभर के अंडरगार्मेंट्स से जुड़े कानूनों के बारे में बताएंगे।
अमेरिका के मिनेसोटा में अंडरगारमेंट्स का कानून

अमेरिका के मिनेसोटा में अंडरगारमेंट्स को लेकर एक कानून है, जिसके तहत यहां के निवासियों को मेल और फिमेल अंडरगारमेंट्स को एक साथ सुखाने का इजाजत नहीं है। इसे सुनकर आपको थोड़ी हैरत हो सकती है। यहां मर्दों और औरतों के अंडरगारमेंट्स को एक साथ सुखाना गैर-कानूनी है।
थाईलैंड में अंडरगारमेंट्स का कानून
अंडरगारमेंट्स को लेकर थाईलैंड में भी एक अजीब नियम है। इस देश में आप बिना अंडरगारमेंट पहने अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते। इस देश में इस कानून का उल्लंघन करना काफी भारी साबित हो सकता है। अगर थाईलैंड का प्लान है, तो अपने अंडरगारमेंट्स पहनना ना भूलें।
स्पेन में अंडर गारमेंट्स का कानून
इस देश में आप अपने अंडर गारमेंट्स को खुले में नहीं सुखा सकते। स्पेन के शहर सविल में अंडर गारमेंट्स के लिए काफी सख्त नियम है। यहां के कानून के मुताबित घर से बाहर निकलने पर आपके अंडर गारमेंट्स आपके शरीर से बाहर नजर नहीं आने चाहिए। इसके अवाला यहां आप खुले में घर के बाहर भी अंडर गारमेंट्स नहीं सुखा सकते। यहां आपको छुपाकर अंडर गारमेंट्स सुखाने होंगे। वरना आपको भारी मुसीबत भी झेलनी पड़ सकती हैं।
मिसौरी में अंडर गारमेंट्स का अजीब कानून

अमेरिका के मिसौरी अंडर गारमेंट्स को लेकर एक ऐसा कानून है, जिसको सुनकर आप सिर ही चकरा जाएगा। यहां महिलाओं और लड़कियों के इनरवियर से जुड़ा एक कानून है। इसके मुताबिक यहां कि महिलाओं को इनरवियर पहनने की इजाजत नहीं है। अगर कोई महिला इस कानून का पालन नहीं करती, तो इसे सख्त सजा मिल सकती है। आप यही सोच रहे होंगे इतने विकसित देश में भी ऐसा अजीब कानून हो सकता है। लेकिन ये सच है।
जापान में अंडर गारमेंट्स का कानून
कई रिपोट्स कहती हैं कि जापान जैसे देश में भी गारमेंट्स को लेकर सख्त कानून हैं। रिपोट्स की मानें तो जापान में कुछ जगहों पर महिलाओं को एयर कंडीशनिंग वाली इमारतों में ब्रा पहनना अनिवार्य है। इसके लिए वहां की महिलाएं कानूनी रूप से बाध्य हैं। उनके लिए ऐसी जगहों पर ब्रा पहनना बहुत ही जरूरी है।
अंडर गारमेंट्स पहनने की मनाही

आपको सुनकर हैरत हो सकती है कि इस जमाने में भी कई देश आज भी ऐसे हैं, जहां महिलाओं को अंडर गारमेंट्स पहनने की आजादी नहीं है। कई देशों में अंडर गारमेंट्स पहनना भी कानूनी अपराध है।