Photodermatitis Treatment
Photodermatitis Treatment

Overview:

गर्मी के मौसम में कई प्रकार की स्किन प्रॉब्लम्स होेने लगती हैं। कई बार लोग इसे बहुत ही नॉर्मल समझ लेते हैं, लेकिन असल में समस्या बड़ी होती है।

Photodermatitis Treatment: गर्मी के मौसम में धूप से स्किन प्रॉब्लम होना आम बात है। लेकिन अगर आपकी त्वचा बार-बार लाल, सूखी और रूखी नजर आए तो इसे हल्के में न लें। हो सकता है कि ये लक्षण ‘फोटोडर्माटाइटिस’ के हों। आमतौर पर लोग इसके बारे में जानते नहीं हैं। लेकिन यह एक गंभीर स्थिति है। इसमें त्वचा सूरज की रोशनी या यूवी किरणों के संपर्क में आने के बाद प्रतिक्रिया करने लगती है।

जानिए क्या है फोटोडर्माटाइटिस

Photodermatitis is actually a type of skin inflammation.
Photodermatitis is actually a type of skin inflammation.

फोटोडर्माटाइटिस असल में त्वचा की एक प्रकार की सूजन है। यह आमतौर पर सूरज की रोशनी, खासतौर पर अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में आने के कारण होती है। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जिनकी त्वचा यूवी विकिरण के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती है। कई बार इसे सामान्य सनबर्न समझ लिया जाता है। लेकिन असल में फोटोडर्माटाइटिस एक ज्यादा गंभीर और लंबे समय तक रहने वाली स्थिति हो सकती है।

समय पर पहचानें लक्षण

फोटोडर्माटाइटिस के शुरुआती लक्षणों में त्वचा का लाल होना, जलन और खुजली होना शामिल है। कभी-कभी त्वचा पर दाने, छाले या पपड़ी बनना लगती है। सूरज की रोशनी में थोड़ी देर के लिए जाने पर भी यह स्थिति हो सकती है, जो कई दिनों या महीनों तक ठीक नहीं होती है। चेहरे, गर्दन के साथ ही यह हाथों पर फोटोडर्माटाइटिस की समस्या ज्यादा होती है। कुछ मामलों में एलर्जी जैसी प्रतिक्रिया और सांस लेने में दिक्कत भी महसूस हो सकती है।

इन्हें ज्यादा होती है परेशानी

फोटोडर्माटाइटिस की समस्या कुछ लोगों को ज्यादा होती है। सेंसिटिव स्किन वाले लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित रहते हैं। इसके साथ ही धूप में ज्यादा रहने से और टैनिंग बेड का ज्यादा उपयोग करने से भी यह परेशानी हो सकती है। स्किन पर बहुत ज्यादा केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स का उपयोग, परफ्यूम आदि से भी यह समस्या बढ़ सकती है। कई बार कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण भी फोटोडर्माटाइटिस हो सकता है।

बच सकते हैं फोटोडर्माटाइटिस से

फोटोडर्माटाइटिस से आप आसानी से बच सकते हैं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच की तेज धूप में कम से कम निकलें। अगर आपको बाहर ​जाना भी पड़े तो चेहरे, गर्दन और हाथों को अच्छे से सूती कपड़े से कवर करें। टोपी, छाते आदि का उपयोग करें। कपड़े हमेशा ढीले, हल्के और कॉटन के पहनें। कम से कम एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन लगाएं। अगर आप लगातार धूप में हैं तो हर दो घंटे में इसे रि अप्लाई करें। ब्यूटी प्रोडक्ट ऐसे लगाएं जिनमें फोटो​सेंसिटिव केमिकल्स न हों।

डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी

अगर आप लगातार फोटोडर्माटाइटिस की परेशानी महसूस कर रहे हैं तो खुद से घरेलू उपचार करने की कोशिश न करें। आप डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि धूप से आकर स्किन केयर पर ध्यान देने से फायदा हो सकता है। अपनी स्किन पर बर्फ, एलोवेरा जेल आदि का उपयोग करें। इससे स्किन को ठंडक मिलती है। और आपकी स्किन पर हुए रैशेज कम होने में मदद मिलती है। मेटल लगी चूड़ियां पहनने से बचें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...