Split image showing a stylish couple dressed in black on one side, and a crowded public scene with a man carrying a red bag on the other side.
Split image showing a stylish couple dressed in black on one side, and a crowded public scene with a man carrying a red bag on the other side.

Summary: राम चरण अस्पताल में बेटी को भीड़ से बचाते हुए, वायरल हुआ वीडियो

साउथ सुपरस्टार राम चरण इस बार फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में वह दूसरी बार पिता बने हैं और अब उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। 1 फरवरी को राम चरण हैदराबाद के अपोलो अस्पताल अपने जुड़वा बच्चों और पत्नी उपासना से मिलने पहुंचे। उनके साथ उनकी दो साल की बेटी क्लिन कारा भी थी।

Ram Charan Viral Video: साउथ सुपरस्टार राम चरण तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। इस बार वह किसी फिल्म नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राम चरण दूसरी बार पिता बने हैं। उन्हें एक बेटी और एक बेटा हुआ है, जिसकी जानकारी उनके पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दी। इसी बीच राम चरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 1 फरवरी का है, जब वह हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में अपनी पत्नी उपासना और बच्चों से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी दो साल की बेटी क्लिन कारा भी मौजूद थी। अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे राम चरण को अंदर जाने में काफी परेशानी हुई।

दरअसल, राम चरण 1 फरवरी को अपने बच्चों और पत्नी से मिलने के लिए हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में गए थे, तो उनके साथ उनकी दो साल की बेटी भी थी वह उसे लेकर कार से निकले और उसका चेहरा लाल रंग के कपड़े से ढक दिया, जिससे कोई देख न पाए और इस दौरान भारी भीड़ ने घेर लिया, जिससे वह परेशान हो गए। क्योंकि बाहर भारी संख्या में फैंस मौजूद थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण अपनी दो साल की बेटी क्लिन कारा को गोद में लेकर अस्पताल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकलते हैं, वहां मौजूद फैंस की भीड़ बेकाबू हो जाती है और अभिनेता तक पहुंचने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। सुरक्षा मौजूद होने के बावजूद हालात बिगड़ जाते हैं, जिससे राम चरण काफी परेशान नजर आते हैं और अपनी मासूम बेटी को भीड़ से बचाते दिखते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तरह की भीड़ और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई है। वीडियो शेयर करते हुए, एक एक्स हैंडल ने लिखा, “रामचरण अपने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं, लोगों को दूरी बनाए रखनी चाहिए थी और वैसे भी अस्पताल में इतनी भीड़ क्यों थी?” एक और फैन ने एक्स पर क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “अरे नासमझ लोगों, अगर छोटे बच्चे को कुछ हो गया तो कौन ज़िम्मेदारी लेगा? अगर उसकी फ़िल्म रिलीज़ होती है, तो जाकर देखो, अगर उसके घर बच्चा पैदा हुआ है, तो तुम सब उसे परेशान करने वहाँ क्यों जा रहे हो ?

राम चरण अभिनेता चिरंजीवी के बेटे हैं और अपनी दमदार एक्टिंग, शानदार डांस और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आखिरी बार फिल्म ‘गेम चेंजर’ में देखा गया था। इससे पहले वह आरआरआर, ‘आचार्य’ और ‘किस का भाई किसी की जान’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब राम चरण जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘पेड्डी’ में दिखाई देंगे, जो 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में राम चरण के अपोजिट पहली बार जान्हवी कपूर नजर आएंगी।

बता दें कि राम चरण और उपासना ने 2012 में शादी की थी। एक्टर की पत्नी अपोलो चैरिटी की उपाध्यक्ष हैं। और अपोलो अस्पताल के संस्थापक प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं। इन्होंने शादी के 11 साल बाद 2023 में बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था। और 2025 में दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और 31 जनवरी 2026 को दूसरी बार पिता बने। अब इन्हें दो बेटियां और एक बेटा है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...