CAB RIDE
Cab Ride Incident

Summary: कैब ड्राइवर का अचानक शादी का प्रस्ताव! हैदराबाद की युवती ने बताया पूरा डरावना सफर

ड्रायवर ने रास्ता बदला तो लड़की को लगा शायद कोई शॉर्टकट होगा, वो चुपचाप बैठी रही। तभी अचानक ड्राइवर ने ऐसी बात कही कि उसके होश उड़ गए...

Hyderabad Girl Cab Driver Incident: एक सिंपल-सी कैब राइड किसी के लिए इतनी डरावनी हो जाएगी… सोच से परे है। हैदराबाद की एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपना जो अनुभव शेयर किया, उसने हर किसी को हिला दिया। पढ़कर साफ़ समझ आता है कि शहर कितना भी मॉडर्न हो जाए, लड़कियों को आज भी एक राइड में किस तरह की टेंशन झेलना पड़ सकती है।

ये घटना तब हुई जब लड़की अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। पार्टी बंजारा हिल्स रोड नंबर दो पर थी। रात में घर जाने के लिए उसने कैब बुला ली और सोचा कि आराम से मणिकोंडा पहुंच जाएगी। लेकिन राइड शुरू होते ही माहौल अजीब होने लगा। ड्राइवर ने अचानक पूछा, “Are you Muslim?” लड़की ने नॉर्मली “हां” में जवाब दिया। फिर उसने कहा,“आप बहुत खूबसूरत हैं, मैम।” उसने सोचा, हल्का-फुल्का कॉम्प्लिमेंट है… ध्यान नहीं दिया और फोन पर दोस्तों की फोटो देखने लगी।

लेकिन ड्राइवर की मंशा कुछ और ही थी। थोड़ी देर बाद उसने कार का रूट बदल दिया और सीधे टोलीचौकी की तरफ मुड़ गया। लड़की को लगा शायद कोई शॉर्टकट होगा, वो चुपचाप बैठी रही। तभी अचानक ड्राइवर ने ऐसी बात कही कि उसके होश उड़ गए – “मैम, मुझसे शादी कर लीजिए… प्लीज मैम, मुझे आप बहुत पसंद हैं।”

लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत अपने दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन शेयर की और पुलिस को कॉल कर दिया। उसका एक दोस्त न्यूज़ चैनल में काम करता था, उसने मामले को तुरंत आगे बढ़ाया। पुलिस ने फौरन लोकेशन ट्रेस की और लड़की को कैब से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया।

पोस्ट के मुताबिक, ड्राइवर की पहचान शेख मुज्जाहीद नाम के शख्स के तौर पर हुई, जो मूल रूप से बर्मा का रहने वाला है और पिछले छह साल से हैदराबाद में रह रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घर पहुंचने के बाद दोस्तों ने उसे डांटा, “इतनी फ्रेंडली क्यों बनती हो?” लड़की का जवाब था,“किसे पता होता है कौन कब ऐसा बर्ताव कर देगा?” सच भी है, एक आम बातचीत कब डरावनी बन जाए, कोई कैसे जान सकता है? लड़की ने अपनी दूसरी पोस्ट में एक और बड़ा मुद्दा उठाया, उसने कहा कि कई गैर-कानूनी प्रवासी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाकर नई कैब और ऑटो खरीद रहे हैं। ऐसे लोग आसानी से यात्रियों की पर्सनल डीटेल्स जैसे घर और ऑफिस का पता जान सकते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है और ये बहुत डराने वाली बात है।

उसकी पोस्ट वायरल हो गई। कई लोग उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और कई इस बात से परेशान कि कैब सर्विस की सुरक्षा इतनी ढीली कैसे हो सकती है। बहुतों ने कहा कि सरकार और कैब कंपनियों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए तुरंत सख़्त कदम उठाने चाहिए। वैसे, ये घटना रिमाइंडर है कि लड़कियों के लिए अकेले सफ़र में खतरे आज भी कम नहीं हुए हैं। और ये भी कि एक छोटी-सी हरकत, जैसे लाइव लोकेशन भेजना कभी-कभी जान बचा सकती है।

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...