Relationship Advice

Summary: पति की ऑफिस पार्टी में कभी ना करें ऐसी गलती

कुछ पत्नियाँ जब अपने पति के साथ उनकी ऑफिस पार्टी में जाती हैं तो वहां अपनी आदतों के कारण सभी ऑफिस वालों के बीच अपने पति का मजाक बनवा देती हैं।

Office Party Etiquette for Wives: अधिकांश पत्नियों की यह आदत होती है कि जब वे घर से कहीं बाहर जाती हैं तो अपने पति को लेकर कुछ ज्यादा पोजेसिव हो जाती हैं और पति को छोटी-छोटी बातों पर रोकती-टोकती हैं। यहाँ तक कि जब वे अपने पति के साथ उनकी ऑफिस पार्टी में भी जाती हैं तो वहां भी अपनी इन आदतों के कारण सभी ऑफिस वालों के बीच अपने पति का मजाक बनवा देती हैं। अगर आपकी भी यही आदत है तो जल्दी से अपनी इस आदत को बदलिए और पति की ऑफिस में ये गलतियाँ करने से बचें।

Office Party Etiquett
Do not stop your husband from talking to colleagues

आपके पति जब ऑफिस में काम करते हैं तो उनके साथ कई फीमेल कलीग्स भी काम करती हैं। ऐसे में जब पति फीमेल कलीग्स से पार्टी में बात करें तो आप इस बात पर नाराजगी ना दिखाएँ और ना ही पति को उनसे बात करने से  रोके। आपके ऐसा करने से सबके बीच पति का मजाक बनेगा और आपके पति को भी आपकी इस हरकत पर गुस्सा आएगा। ऐसा भी हो सकता है कि वे अगली बार से आपको पार्टी में लेकर ही ना जाएँ।

Don't keep yourself busy
Don’t be busy with yourself

जब आप अपने पति के साथ उनकी ऑफिस पार्टी में जाएँ तो ऐसा बिलकुल ना करें कि आप अपने में ही व्यस्त रहें या फिर अपने फोन में ही अपनी सेल्फी क्लिक करते रहें, बल्कि पार्टी में दूसरे लोगों से भी बात करें। कोशिश करें कि आप खुद से लोगों से बातचीत की पहल करें और अपनी बातों से इम्प्रेस करने की कोशिश करें ताकि आपके पति को भी आपको ऑफिस पार्टी में लाने पर खुशी हो और वे आप पर गर्व महसूस करें।

Avoid fighting with your husband
Avoid fighting with your husband

ऑफिस पार्टी में जब आपके पति अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करें तो आप इस बात के लिए उनसे लड़ाई ना करें और ना भी पार्टी में मुंह फुला कर रखें। अगर आप ऐसा करती हैं तो सभी लोग आपके रिश्ते का मजाक बनाएंगे और आपके पीठ पीछे आपके पति को जोरू का गुलाम भी कहकर बुलाएँगे, जो सुनना आपके पति को बिलकुल भी अच्छा नहीं लगेगा।

ऑफिस पार्टी में आमतौर पर सभी लोग सोबर मेकअप करके आते हैं, इसलिए आप भी कोशिश करें कि सोबर कपड़ों के साथ सिंपल सा मेकअप करके जाएँ। ऐसा बिलकुल ना करें कि सुन्दर दिखने के लिए बहुत ज्यादा हैवी मेकअप करके चले जाएँ और वहां जाकर आपको एहसास हो कि आपको सिंपल ही आना चाहिए था।

gossip
Don’t gossip in the party

जब आप पति के साथ उनकी ऑफिस पार्टी में जाएँ तो कभी भी पार्टी में किसी के साथ किसी भी तरह की कोई गॉसिप ना करें, क्योंकि आपको नहीं पता होता है कि सामने वाला व्यक्ति कौन है और वह आपकी बात को दूसरों के सामने किस तरह से प्रस्तुत करे। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप सबके बारे में अच्छा-अच्छा ही बोलें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...