कंजूस पति खुद करेंगे जेब ढीली, इस तरह करें डील: Stingy Husband Dealing
Stingy Husband Dealing

कंजूस पति के साथ इस तरह करें मैनेज, हफ़्तों में बन जाएंगे दिलदार

अपने पति की कंजूसी वाली आदत से छुटकारा पाने के बारे में सोच रहीं हैं।  आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कैसे अपने पति की कंजूसी दूर भगाएं। इस आदत से छुटकारा पाने के लिए, हमें पहले इस आदत की वजह जान लेनी चाहिए।

Stingy Husband Dealing: क्या आपके पति भी अपनी सैलरी आपसे छुपाते हैं। पैसों की बात आने पर बातें घुमा देते हैं। पैसो का रोना रोते हैं। घबराइए मत आप अकेली ऐसी पत्नी नहीं हैं। अपने पति की कंजूसी वाली आदत से छुटकारा पाने के बारे में सोच रहीं हैं।  आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कैसे अपने पति की कंजूसी दूर भगाएं। इस आदत से छुटकारा पाने के लिए, हमें पहले इस आदत की वजह जान लेनी चाहिए। बेशक ये कंजूसी वाला रवैया किसी भी पार्टनर को पसंद नहीं आएगा। कई बार इस बात का कारण जानना भी आपके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।

पैसों की वजह से हो रही ऐसी बेकार की अनबन रिश्तों को ख़राब कर देती है।

Be a little calm

हो सकता है हर बार पैसों को लेकर आप गुस्से में अपने पति से बात करती हों। गलत तरीके से बात करना या हर बार कमियां ही निकालना अपनी आदत ना बनाएं। अपना रवैया बदलें और अच्छे शब्दों में शांत दिमाग से बात करें। बहुत पहले की बातें या पहले के लड़ाई झगड़ों को बेवजह बीच में ना लाएं। साथ मिलकर हर परेशानी से बहुत आसानी से  निपटा जा सकता है। जरुरत है तो थोड़ा सा धैर्य बनाये रखने की। इस तरह की छोटी छोटी बातों से आप अपने पति का दिल जीत सकती हैं।

Always support each other
Always support each other

अगर आप जॉब करतीं हैं तो पति के साथ थोड़ा सहयोग जरूर करें। याद रखें ये गृहस्थी आप दोनों की है। कदम से कदम मिला कर चलें। अगर आप जॉब नहीं करतीं हैं और करना चाहती हैं, तो इस बात को अपने पति के साथ शेयर जरूर करें। जिस भी फील्ड में आप रूचि रखती हैं। जॉब के लिए अप्लाई करें और घर बैठे ही अपना पसंदीदा काम शुरू कर दें। आपको इतनी कोशिशें करते देख आपके पति का मन जरूर बदलेगा और उनकी ये कंजूसी वाली आदत काफी हद तक कम हो जाएगी।

finances
Smartly deal with you finances

 फाइनेंस में रूचि रखना एक अलग बात है और घर के फाइनेंस देखना अलग। दोनों ही काम अपनी अपनी जगह मायने रखते हैं। अपने पार्टनर से बात करें और कहें आप भी घर खर्च या किसी और फाइनेंसियल प्लानिंग जो की आप दोनों से जुडी हुई है, उसे समझना चाहती हैं। अगर आप पहले से ही इस तरफ रूचि रखती हैं तो अपने पार्टनर के साथ बैठ कर आगे आने वाले भविष्य के लिए अच्छी और मजबूत प्लानिंग करें। इसे अपनी एक जिम्मेदारी समझें। आपके इस सकारात्मक व्यवहार से आप दोनों का रिश्ता और मजबूत होगा। आपकी ऐसी समझदारी देख कर आपके पति कंजूसी क्या होती है ये पूरी तरह से भूल जाएंगे।

Maintain a diary
Maintain a diary

अक्सर हम बड़े बड़े खर्चों पर ज्यादा ध्यान देते हैं, इसलिए छोटे छोटे खर्चे कब हमारी फाइनेंसियल प्लानिंग खराब कर देते हैं हमें पता ही नहीं चल पाता है। एक एक खर्च पर अपनी पैनी नज़र बनाएं रखें। छोटे से छोटे खर्च का भी हिसाब रखें। इसके लिए एक आसान तरीका अपनाएं, एक डायरी मेंटेन करें जिसमें हर दिन का खर्चा लिखा हो। सही सही डेट और अमाउंट लिखें टाकिन महीने के अंत में इस डायरी को आप अपने पति को दिखाएं। इसका ये कटाई मतलब नहीं की वो आप पर विशवास नहीं करते हैं, बल्कि इस तरह वो आपकी समझदारी के कायल हो जाएंगे। कंजूसी छोड़ वो आपके दिलदार पतिदेव बन जाएंगे।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...