Overview: रोहित शेट्टी की सुरक्षा का 'मास्टर प्लान
रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग और बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद, उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। 'गोलमाल 5' की शूटिंग अब पुलिस और निजी बॉडीगार्ड्स के Two-Tier घेरे में होगी, जहाँ हर व्यक्ति और गाड़ी की कड़ी जांच की जाएगी।
Rohit Shetty’s security Master Plan : 1 फरवरी 2026 की रात लगभग 12:45 बजे, रोहित शेट्टी के जुहू स्थित ‘शेट्टी टावर’ पर अज्ञात हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की। गोलीबारी की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने लेते हुए सोशल मीडिया पर धमकी दी कि “अगली बार गोलियां बेडरूम के अंदर होंगी।” इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने 12 विशेष टीमें गठित की हैं और 4 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है।
‘Two-Tier’ सुरक्षा घेरा क्या है
रोहित शेट्टी की सुरक्षा के लिए दो-स्तरीय सुरक्षा चक्र (Two-Tier Security Ring) तैयार किया गया है जो फिल्म के सेट पर भी लागू रहेगाl इसमें मुंबई पुलिस के सशस्त्र जवान शामिल होंगे जो सेट के बाहरी हिस्से और एंट्री-एग्जिट गेट्स की निगरानी करेंगे। रोहित के निजी बॉडीगार्ड्स और विशेष सुरक्षा टीम उनके करीब रहेगी। लगभग 60 सुरक्षाकर्मियों की एक टीम सेट पर तैनात रहेगी।

सेट पर एंट्री के कड़े नियम
फायरिंग की घटना के बाद, ‘गोलमाल 5’ के सेट पर आने वाले हर व्यक्ति के लिए नियम बदल गए हैंl प्री-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य: जूनियर आर्टिस्ट, वेंडर्स और क्रू मेंबर्स के लिए आईडी वेरिफिकेशन और पहले से रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। ‘स्पॉट एंट्री’ पूरी तरह बंद कर दी गई है। सेट के अंदर कुछ खास इलाके होंगे जहाँ केवल चुनिंदा लोगों को ही जाने की अनुमति होगी, जहाँ रोहित शेट्टी काम करेंगे।
गाड़ियों और लोकेशन की गोपनीयता
चेकिंग: हर वैनिटी वैन, इक्विपमेंट ट्रक और निजी गाड़ी की एंट्री पॉइंट पर गहन तलाशी ली जाएगी। शूटिंग की लोकेशन और समय की जानकारी ‘Need-to-Know’ बेसिस पर दी जाएगी। यानी क्रू को भी अंतिम समय तक सटीक जगह का पता नहीं चलेगा।
कब शुरू होगी ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग 15 फरवरी 2026 के बाद मुंबई में शुरू होने वाली थी। हालांकि, पुलिस की क्लीयरेंस और रोहित की मानसिक स्थिति को देखते हुए इसमें कुछ दिनों की देरी हो सकती है, लेकिन प्रोजेक्ट को सुरक्षा कारणों से कैंसिल नहीं किया गया है।
