प्राइमर का इस्तेमाल
प्राइमर से चेहरे का मेकअप एक टोन रेहता है और काफी समय तक टिका रहता है और इससे आपकी स्किन मुलायम भी हो जाती है। ऑफिस में आपका मेकअप टिका रहे इसके लिए आप सबसे पहले प्राइमर लगाएं। इससे आपका फेस पूरे दिन तरोताजा दिखेगा
लिपस्टिक ऐसे लगाएं
अगर लिपस्टिक आपकी दिन भर नहीं लगी रहती है और कई बार लॉन्ग लॉस्टिंग लिपस्टिक भी शाम तक हट ही जाती है, तो इसके लिए आप चाहते हैं कि लिपस्टिक शाम तक टिकी रहे, तो सबसे पहले हल्का सा फाउंडेशन लगा लें, फिर लिपस्टिक लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक देर तक टिकि रहेगी और जल्दी हटेगी भी नहीं।
ऑफिस बेग में रखें मेकअप
अपने ऑफिस बेग में मेकअप के ज्यादा सामान न रखें। उतना ही रखें जितना की आपको जरूरत हो। जैसे की काजल या आईलाइनर, इसके अलावा फाउंडेशन। आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए आप फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। जब भी मीटिंग में जाना हो, तो फाउंडेशन पेंसिल से आंखों के पास ब्लेंड करें और साथ ही काजल और आईलाइनर से अपने लुक को कंम्प्लीट करें।
हेयर सीरम का इस्तेमाल करें
जैसा की सभी को पता है कि एयर कंडीशनर में बैठने से ये हमारे स्किन को ड्राई कर देता है। ऐसे ही ये हमारे हेयर को भी ड्राई कर देता है। जिससे बाल रूखे और बार बार उलझते रहते हैं। बालों में नमी बरकरार रखने के लिए आप हेयर सीरम इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों में शाइन और नमी बरकरार रहेगी।
ये भी पढ़ें
नेचुरल आई मेकअप ट्यूटोरियल स्टेप बाए स्टेप
अगर मेकअप के बाद दिखती है स्किन धब्बेदार, तो अपनाएं ये टिप्स
मेकअप करते समय रखें सावधानी…
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
