Everyday 5 Minute Makeup Look: हर कोई ऑफिस में सबसे ज्यादा स्टाइलिश, खूबसूरत और कॉन्फिडेंट दिखाना चाहता है। लेकिन ज्यादातर लड़कियों को ऑफिस या कॉलेज जाने में देर होने की वजह से वह अपने आपको अच्छे से तैयार नहीं कर पाती हैं क्योंकि उन्हें मेकअप करने के लिए काफी टाइम देना पड़ता है। दरअसल, मेकअप आपके नैन नक्श के साथ ही आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। ऑफिस या कॉलेज में प्रजेंटटेबल दिखना आवश्यक होता है हालांकि मेकअप करने में कई बार का फाफी टाइम लगता है। इसलिए ज्यादातर लड़कियां ना चाहते हुए भी मेकअप को स्कीप कर देती हैं, जिसके लिए उनके मन में मलाल रहता है। ऑफिस जाने के लिए सिंपल, फ्रेश और ग्लोइंग लुक वाला मेकअप चाहिए तो आप मेकअप के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड को फॉलो करके 5 से 10 मिनट के अंदर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं।
स्टेप 1 -त्वचा को करें तैयार

नेचुरल मेकअप के लिए अपनी स्किन को तैयार करना सबसे पहला स्टेप है। सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ, टोन और मॉइश्चराइज करें। क्योंकि जिन लोगों की स्किन हाइड्रेटेड रहती है उनके चेहरे पर मेकअप जल्दी अप्लाई हो जाता है और चेहेर के दाग-धब्बे भी नजर नहीं आते हैं। स्किन को नमी देने के बाद प्राइमर को अपने चेहरे पर लगाएं। प्राइमर आपकी स्किन को चिकन बेस देता है, जिससे आपका फाउंडेशन ग्लोइंग नजर आता है और आपकी स्किन को सुपर फ्रेश ग्लोइंग फिनिश मिलने में मदद मिलती है। इसके साथ ही सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें।
स्टेप 2-फाउंडेशन लगाएं
अपनी स्किन से मेल खाता हुआ लाइट फाउंडेशन या टिंटेड मॉइश्चराइजर चुनें। अगर आपके पास आपकी स्किन से मैच खाता फाउंडेशन नहीं है तो आप दो शेड के फाउंडेशन को मिलाकर भी अपनी त्वचा से मिलता जुलता फाउंडेशन शेड तैयार कर सकती है। फिनिश लुक के लिए फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए बफिंग ब्रश का इस्तेमाल करें। आप बेहतर रिजल्ट के लिए सीसी या बीबी क्रीम भी अप्लाई कर सकती हैं।
स्टेप 4-आई मेकअप
आई मेकअप में सबसे पहला स्टेप होता है आइब्रो सेट करने का, जो आपके पूरे चेहरे के लुक को बनाने के साथ ही बिगाड़ भी सकता है। तो ऐसे में नेचुरल ब्राउन कलर के ब्रो पेंसिल या जेल की मदद से आइब्रो को फिल करें। इसके बाद आंखों को हाईलाइट करने और इन्हें फ्रेश दिखाने के लिए आई लाइनर अप्लाई करें। फिनिश लुक के लिए काजल पेंसिल का इस्तेमाल करके अपर और लोअर आईलिड पर रंग भरें। इसके साथ ही आंखों की पलकों पर मस्कारा लगाएं, जो आपकी आईलैशेस को लंबा दिखाने में मदद करेगा। अगर आप चाहे तो आईशैडो, काजल और आईलाइनर को स्कीप करके केवल मस्कारा भी अप्लाई कर सकती हैं। यह आपकी आंखों को आकर्षक दिखाने में मदद कर सकता है।
स्टेप 5-लिपस्टिक का इस्तेमाल

इसके अलावा होठों को आकर्षक दिखाने के लिए अपने आउटफिट से मैच करती हुई लिपस्टिक या न्यूड, वाइन लिप शेड का इस्तेमाल करें। आप लिपस्टिक के बजाय लिप टिंड का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को नेचरली फ्लस्ड लुक दे सकती हैं।
स्टेप 6-ब्लश लगाएं
कांपैक्ट पाउडर या लूज पाउडर से मेकअप को सेट करें। इसके बाद कोरल या पिंक फैमिली के ब्लश की सहायता से मेकअप को फिनिश लुक देकर अपने गालों को गुलाबी बनाएं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही आपके द्वारा किए गए मेकअप को बैलेंस करने में भी मददगार होता है।
