Makeup Steps: मेकअप करना शायद ही किसी लड़की को करना पसंद नहीं होगा लेकिन दिक्कत यह है कि अच्छा मेकअप करना बहुत ही कम लोगों को आता है। अगर आप घर पर ही झटपट मेकअप करना चाहती हैं तो लेख आपके लिए है।
क्या आप भी शादी या किसी फंक्शन में जाने से पहले पार्लर से मेकअप करवाती हैं? लेकिन कई बार घंटों और ढेर सारे पैसे मेकअप पर खर्च करने के डर से आप मेकअप ही नहीं करवाती हैं। अगर आपको मेकअप करना पसंद है
और अपनी खूबसूरती को निखारना चाहती हैं, तो क्यों न आप इसे घर पर खुद करना सीख लें! घर पर बेसिक मेकअप करना न सिर्फ आसान है, बल्कि इससे आप अपनी त्वचा और उसकी जरूरतों को भी बेहतर समझ सकती हैं। सही प्रॉडक्ट और स्टेप्स के साथ आप अपने चेहरे की प्राकृतिक
खूबसूरती को निखार सकती हैं, फ्रेश लुक पा सकती हैं और अपनी त्वचा को हेल्दी रख सकती हैं। बेसिक मेकअप का मकसद है चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना, त्वचा को नेचुरल और चमकदार दिखाना, और यह ओवरपॉलिश्ड नहीं लगता। चाहे आप ऑफिस जा रही हों, दोस्तों से मिल रही हों
या घर पर फोटो क्लिक करवा रही हों, घर पर किया गया बेसिक मेकअप हमेशा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। चलिये, अब जानते हैं स्टेप बाय स्टेप बेसिक मेकअप गाइड, जिसे आप आसानी से घर पर फॉलो कर सकती हैं।
स्टेप 1: स्किन प्रेप
सबसे पहले चेहरे की सफाई करें। फेस वॉश से चेहरा धोएं और फिर टोनर लगाएं। यह पोर्स को बंद करता है और त्वचा को तरोताजा महसूस कराता है। इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो जेल बेस मॉइस्चराइजर और रूखी त्वचा के लिए क्रीम बेस मॉइस्चराइजर उपयुक्त है।
दिन में मेकअप से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाएं एसपीएफ-30। यह त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है और डार्क स्पॉट बनने से रोकता है। अब प्राइमर लगाएं। मार्केट में कई प्रकार के प्राइमर उपलब्ध हैं। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो मैट प्राइमर लगाएं, यह चमक को कंट्रोल करता है। ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर सबसे अच्छा है, जो त्वचा को स्मूद और हाइड्रेटेड बनाता है। सभी के
लिए ब्लरिंग प्राइमर है, जो पोर्स और फाइन लाइन्स को कम दिखाता है। हल्का कलर करेक्शन और ग्लो चाहिए तो टिंटेड प्राइमर चुनें। प्राइमर को हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट सेट होने दें।
स्टेप 2: बेस (बीबी क्रीम या फाउंडेशन)

बीबी क्रीम हल्का कवरेज देती है और नैचुरल लुक देती है, रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर है। फाउंडेशन फुल कवरेज देता है, फोटो या वीडियो के लिए सही है। इसे स्पंज, ब्रश या फिंगर्स से चेहरे और नेक पर लगाएं। हल्के हाथों से ब्लेंड करें ताकि कोई लाइन न दिखे। सेटिंग पाउडर हल्का लगाएं ताकि बेस लंबे समय तक टिके। हमेशा शेड नेक के अनुसार चुनें, चेहरे के अनुसार नहीं।
स्टेप 3: कंसीलर
कंसीलर का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स, पिंपल्स या धब्बों को छुपाने के लिए किया जाता है। रोजाना नैचुरल लुक के लिए हल्का पिगमेंटेड कंसीलर उपयुक्त है, जबकि फुल कवरेज कंसीलर डार्क सर्कल्स और पिंपल्स को पूरी तरह ढकता है। अगर पर्पल या ब्लू टोन के डार्क सर्कल्स हैं तो कलर
करेक्शन कंसीलर में पीच या ऑरेंज शेड लगाएं। ऍप्लिकेशन्स के लिए ‘ट्रायंगल मेथड’ अपनाएं- आंखों के नीचे त्रिकोण बनाएं और स्पंज से हल्के हाथों से ब्लेंड करें। जरूरत पड़े तो हल्का पाउडर लगाएं। याद रखें, कम प्रोडक्ट ज्यादा नैचुरल और फ्रेश लुक देता है।
स्टेप 4: घर पर आसान कंटूरिंग

कंटूरिंग से चेहरे को शेप और डिफाइन किया जा सकता है। इसके लिए ब्रॉन्जर या डार्क शेड फाउंडेशन लें और गालों के नीचे हल्की लाइन बनाएं। जॉ लाइन और टेम्पल पर भी हल्का शेड लगाएं। नाक को पतला दिखाने के लिए साइड्स पर हल्का ब्रॉन्जर लगाएं। ब्लेंडिंग स्पंज से सभी लाइन्स को अच्छे से मिलाएं ताकि लुक नेचुरल दिखे। इसके बाद हल्का हाइलाइटर चीकबोन्स,
नाक की टिप और कपिड बो पर लगाएं। हल्का कंटूर और नैचुरल हाइलाइटर रोजाना लुक के लिए परफेक्ट हैं।
स्टेप 5: आई मेकअप

आई मेकअप के लिए हल्का ब्राउन या न्यूड आईशैडो लगाएं और पतली आईलाइनर लाइन खींचें। वाटरलाइन पर हल्का काजल लगाएं और मस्कारा से पलकें लंबी और घनी बनाएं। रोजाना के लिए शिमरी आईशैडो जरूरी नहीं है।
स्टेप 6: ब्लश और हाइलाइटर
हल्का ब्लश गालों पर लगाएं और हल्का हाइलाइटर चीकबोन्स और नाक की टिप पर लगाएं। लिक्विड या क्रीम ब्लश फ्रेश लुक देता है। ब्लश को हमेशा कंटूर और हाइलाइटर के साथ अच्छे से ब्लेंड करें।
स्टेप 7: लिप मेकअप

लिप मेकअप के लिए पहले लिप बाम या प्राइमर लगाएं, फिर हल्का लिपलाइनर से आउटलाइन करें। इसके बाद हल्का पिंक, रोज या नूड लिपस्टिक लगाएं और सेंटर पर हल्का ग्लॉस अह्रश्वलाई करें। रोजाना लुक के लिए मैट या सैटिन फिनिश लिपस्टिक सबसे उपयुक्त है।
स्टेप 8: सेटिंग

मेकअप सेट करने के लिए पूरे चेहरे पर हल्का सेटिंग पाउडर लगाएं और फिक्सिंग स्प्रे से मेकअप को दिन भर टिकने दें। स्प्रे लगाने के बाद 1-2 मिनट रुकें और हल्के हाथों से ब्लॉट करें। हमेशा स्किन टाइप और टोन के अनुसार प्रॉडक्ट्स चुनें। ब्लेंडिंग ही मेकअप का सबसे बड़ा सीक्रेट है। कम प्रोडक्ट ज्यादा नैचुरल और फ्रेश लुक देता है। मेकअप से पहले त्वचा को हमेशा हाइड्रेट करें और घर पर मेकअप करते समय लाइटिंग का ध्यान रखें।
