Avoid washing hair frequently
Avoid washing hair frequently

Overview: कितनी बार धोने चाहिए बाल?

How often is it healthiest to wash your hair: गर्मियों के मौसम में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी आम हैं। इस दैरान बालों में चिपचिपापन काफी बढ़ जाता है। ऐसे में हाइजीन का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। अगर बालों को सही तरीके से और सही समय पर धोया ना जाए, तो इससे स्कैल्प से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

Hair Wash Tips: गर्मियों के मौसम में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी आम हैं। इस दैरान बालों में चिपचिपापन काफी बढ़ जाता है। ऐसे में हाइजीन का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। अगर बालों को सही तरीके से और सही समय पर धोया ना जाए, तो इससे स्कैल्प से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

अगर बाल धोना का सही नियम ना पता हो, तो बालों को नुकसान हो सकता है। कुछ लोग रोज बाल धोना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग हफ्ते में 2 से 3 बार बाल धोते हैं, लेकिन क्या आपको पता है। असल में बाल कैसे धोने चाहिए और कितनी बार धोने चाहिए? आइए जानें बाल कितनी बार धोना सही है?

Also read: रोज कर लिए अगर ये 5 काम तो 60 की उम्र में भी त्‍वचा दिखेगी 30 की, आएगा गजब का निखार: Skin Care To Look Young

बाल कितनी बार धोने चाहिए?

Hair Wash Tips
How often should hair be washed?

बाल कितनी बार धोने चाहिए, ये पूरी तरह आपके बालों की गंदगी पर निर्भर करता है। अगर आपके बाल चिपचिपे हो रहे हैं, उनमें तेल दिख रहा है और आपके स्कैल्प पर खुजली होने लगे, तो आपको हेयर वॉश कर लेना चाहिए। जिनके बाल पतले होते हैं, उनके स्कैल्प पर तेल ज्यादा दिखने लगता है। ऐसे लोग अक्सर रोज बाल धोने की गलती करते हैं। ऐसे लोगो को कम से कम 1 दिन के ब्रेक के बाद ही बाल धोने चाहिए। रोज बाल धोने से आपके बाल डैमेज हो सकते हैं।

रोज बाल धोने से क्या होता है?

हाइजीन मेंटेन करने के लिए रोज बाल धोना एक अच्छा फैसला हो सकता है, लेकिन इससे बालों का नैचुरल ऑयल खत्म हो सकता है। इससे बाल ड्राई और बेजान हो सकते हैं। ऐसे में आपको रोज बाल धोने से बचना चाहिए। इससे आपको हेयर लॉस भी हो सकता है।

हफ्ते में 2 बार बाल धोने से क्या होता है?

twice a week
What happens if you wash hair twice a week?

हफ्ते में 2 बार बाल धोने से बालों का नेचुरल ऑयल बना रहता है। इससे स्कैल्प भी हेल्दी बना रहता है। इससे स्कैल्प और बाल दोनों हेल्दी बने रहते हैं। हफ्ते में 2 बार बाल धोने से स्कैल्प पर जमा एक्ट्रा ऑयल भी कम होता है। हर तरह के हेयर टाइप वाली महिलाओं को बाल धोने का ये नियम अपनाना चाहिए। इससे किसी तरह की नुकसान नहीं होता।

कैसे शैंपू से बाल धोना चाहिए?

बालों को धोने के लिए हमेशा किसी जेंटल और कैमिकल रहित शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। कोशिश करें हमेशा नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने शैंपू का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा बहुत ज्यादा कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें। इससे बाल डैमेज हो सकते हैं। साथ ही आपको बालों की नेचुरल शाइन बनाए रखने के लिए उन पर हीटिंग टूल्स के लगातार इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।

बाल धोते वक्त क्या ना करें?

washing hair
What not to do while washing hair?

बालों को धोते वक्त बहुत ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
इसके अलावा शैंपू करते हुए बालों को जोरों से ना घिसें। इससे वो डैमेज होते हैं।
बालों को सूखाने के लिए हिट का यूज ना करें और तौलिए से भी बालों को रगड़ें नहीं। इससे हेयर फॉल हो सकता है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...

Leave a comment