महिलाओं को हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल? ये है सही तरीका: Hair Wash Tips
Hair Wash Tips

हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल?

बालों को भी प्रोटीन और साफ-सफाई की जरुरत होती है। अगर इन्हें सही समय पर धोया ना जाए तो ये गंदे रहने लगते हैं और इससे कई समस्याएं होने लगती हैं।

Hair Wash Tips: स्कीन केयर रुटीन के साथ आजकल हेयर रुटीन फॉलो करना भी उतना ही जरुरी है। महिलाओं को बाल लंबे करना बहुत पसंद होता है। बाल लंबे करना जितना आसान होता है इन्हें संभालना उतना ही मुश्किल होता है। अगर इन्हें सही तरीके से ना संभाला जाए, तो बाल झड़ने और टूटने की समस्या होने लगती है। इतना ही नहीं डैंड्रफ भी हो जाता है। बालों को भी प्रोटीन और साफ-सफाई की जरुरत होती है। अगर इन्हें सही समय पर धोया ना जाए तो ये गंदे रहने लगते हैं और इससे कई समस्याएं होने लगती हैं। वहीं कई महिलाएं रोजाना बाल धोने लगती हैं जो भी बालों के लिए नुकसानदायक होता है। आज हम आपको बताते हैं कि महिलाओं को हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए। साथ ही किस तरीके से बाल धोना फायदेमंद होता है।

कितनी बार धोने चाहिए बाल

मोटे और घुंघराले बाल

Hair Wash Tips
curly hair

अगर आपके बाल घुंघराले हैं और मोटे हैं तो उन्हें बहुत जल्दी धोने की जरुरत नहीं पड़ती है। आप अपने बालों को हफ्ते में एक बार अच्छे से शैम्पू करके धो सकते हैं। मोटे बाल होने का ये फायदा है कि ये बहुत जल्दी बेजान या गंदे नहीं लगते हैं। ऐसे में हफ्ते में एक बार बाल धोना काफी है।

पतले और हल्के बाल

silky hair
silky hair

पतले बाल बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं। उन्हें आप ज्यादा दिनों तक बिना वॉश किए हुए नहीं रह सकते हैं। ये बहुत जल्दी गंदे लगने लगते हैं और छिपके-छिपके से रहते हैं। इस तरह के बालों को आपको हफ्ते में दो बार अच्छे से शैम्पू करना चाहिए।

ऑयली बाल

Oily Hair
Oily Hair

अगर आपके बाल ऑयली हैं तो ये बहुत जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। ऑयली बालों को आपको थोड़ा जल्दी धोना पड़ता है। ऑयली बालों के लिए आप ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। कोशिश कीजिए कि आप ऑयली बालों को भी हफ्ते में 2 बार ही अच्छे से धोएं।

बाल धोने का तरीका

Hair Wash
Hair Wash

अगर आप शैम्पू करने वाली हैं तो उससे आधे घंटे पहले बालों में तेल लगा सकती हैं। अब बालों को धोने के लिए इन्हें अच्छी तरह से गीला कर लें। उसके बाद स्कैल्प पर शैम्पू लगाएं और इसे अच्छे से मसाज करें। ताकि स्कैल्प से सारी गंदगी हट जाए। जब स्कैल्प अच्छे से साफ हो जाए तो पानी डालकर बालों को धो लें। इसके बाद टिप्स पर आप कंडीशनल लगा सकती हैं। इसे सिर्फ 2 मिनट ही लगे रहने दें। उसके बाद सिर को पानी से धो लें। कोशिश करें कि बालों को आप नेचुरल हवा में ही सुखाएं। जब आप बाल को ड्रायर से सुखाते हैं तो हीट से बालों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए बालों को सुखाने के लिए किसी भी तरह के इलैक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें।

क्यों रोज ना करें हेयरवॉश

बहुत सी महिलाएं होती हैं जो रोजाना हेयरवॉश करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। शैम्पू में मौजूद केमिकल आपको बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। रोज हेयर वॉश करने से कुछ ही समय में बाल बेजान से लगने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बाल रोजाना वॉश करती हैं तो सावधान हो जाइए। ये आपके बाल खराब कर सकते हैं।