Hair Wash Tips
Hair Wash

हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल? भूलकर भी न करें ये गलतियां

खूबसूरत और लंबे बाल हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव, प्रदूषण इसका सीधा असर लोगों की त्वचा और बालों पर दिखाई दे रहा है। फिर चाहें वो लड़का हो या लड़की सभी अपने बालों को लेकर काफी परेशान हैं।

Hair Wash Tips: खूबसूरत और लंबे बाल हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव, प्रदूषण इसका सीधा असर लोगों की त्वचा और बालों पर दिखाई दे रहा है। फिर चाहें वो लड़का हो या लड़की सभी अपने बालों को लेकर काफी परेशान हैं। ऐसे में लोग अपनी त्वचा का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन बालों का ध्यान नहीं रख पाते हैं। लोग बालों की बढ़ती समस्याओं को रोकने के लिए न जाने कितनी तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं।

बालों की देखभाल की बात जब भी आती है, तो सबसे पहले हेयर धोने को लेकर अक्सर मन में कई तरह के सवाल आते हैं।कई लोगों को ऐसा लगता है कि बालों को रोजाना धोने से बाल साफ रहते हैं और मजबूत हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि रोजाना बाल धोना कितना सही है और इसके फायदे और नुकसान क्या है।

दरअसल, झड़ते बालों की समस्या अब आम हो गई है। ऐसे में आपको कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा चिपचिपे और ऑयली है, तो आपको हर दूसरे दिन अपने बालों को धोना चाहिए, लेकिन अगर आपके बाल बहुत ज्यादा शुष्क है, तो आपको हफ्ते में दो से तीन बार ही बालों को धोना चाहिए। अगर आपके बाल सामान्य है, तो हफ्ते में दो से तीन बार बाल धोना सही रहेगा। कुछ लोग रोजाना बालों को शैंपू से धोते हैं, लेकिन ऐसा करने से बाल कमजोर पड़ने लगते हैं, इसलिए हफ्ते में 2 से 3 बार बालों को धोना सही रहेगा। बाल धोते वक्त आपको कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

जब भी आप शैंपू से बाल धोए, तो आपको बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि गर्म पानी बालों को रूखा और बेजान बनाता है, इसलिए बालों को धोते वक्त हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। जब भी आप हेयर वॉश करें, तो ध्यान रहे शैंपू का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके बाल जल्द सफेद होने लगेंगे।

Hair Wash Tips
Disadvantages of washing hair daily

इस तरह से बालों को वॉश करने से उनकी चमक भी खो जाती है। वह फ्रिजी नजर आते हैं और बार-बार उलझते हैं। अगर आपने ऐसा किया है और बाल बहुत ड्राई हो रहे हैं, तो बालों में ढेर सारा नारियल का तेल लगा लें। पूनम कहती हैं, ‘नारियल के तेल को हल्का गर्म करके डीप मसाज लें।’

यदि आप गलत शैंपू से अपने बाल धोते हैं तो ज्यादा शैंपू करने से बाल ड्राई हो सकते हैं, जिससे उनका झड़ना बढ़ सकता है। ऐसे में ऐसा करने से बचें।

Scalp irritation
Scalp irritation

रोजाना बाल धोने से स्कैल्प ड्राई और इरिटेट हो सकता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। इसलिए जितना कोशिश हों बाल अपने हिसाब से और बालों के टाइप से धोएं।

कंडीशनर बालों को नमी प्रदान करता है और उन्हें चमकदार बनाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कंडीशनर का इस्तेमाल बालों को खराब कर सकता है। ध्यान रहे गीले बालों पर कंगी भूल कर भी नहीं करना चाहिए और ज्यादा देर तक गीले बालों पर टॉवल नहीं लपेटना चाहिए।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...