Dandruff Effects: धूल, प्रदूषण और पसीने की वजह से डैंड्रफ आज एक आम समस्या बन गई है। डैंड्रफ न सिर्फ शर्मिंदगी का कारण बनती है बल्कि इसकी वजह से पिंपल्स और खुजली जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसका असर सिर्फ आपके स्कैल्प तक ही सीमित नहीं है। ये शरीर के अन्य हिस्सों पर भी अपना नकारात्मक प्रभाव छोड़ती है। ड्राई स्किन जो आप कभी-कभी अपनी आईब्रो या नाक के आसपास पाते हैं, वह दरअसल ड्राई स्किन नहीं बल्कि फेस डैंड्रफ हो सकती है। फेस डैंड्रफ सामान्यतौर पर तब होती है जब आपके स्कैल्प पर डैंड्रफ फ्लेक्स बनने लगती हैं। इससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है लेकिन जरूरी सावधानियां बरती जाएं तो इसे कम जरूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं डैंड्रफ स्कैल्प के अलावा शरीर के किस हिस्से को प्रभावित कर सकती है।
डैंड्रफ फ्लेक्स कैसे फैलते हैं

स्किन पर डैंड्रफ का प्रभाव आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है। आपकी आईब्रो के बीच या नाक के कोने में होने वाली लाल, चिपचिपी और सूखी पपड़ीदार स्किन डैंड्रफ का परिणाम हो सकती है। स्कैल्प पर जब ड्राई फ्लेक्स हो जाते हैं तो वह अपने आप झड़ने लगते हैं। जो फेस, पीठ और छाती के ऊपरी हिस्से पर गिरते हैं। इन फ्लेक्स के कारण एक्ने और ड्राई स्किन की समस्या उत्पन्न होती है। कानों के पीछे ऊपरी पपड़ीदार लाल त्वचा का दिखना भी डैंड्रफ का एक आम दुष्प्रभाव है।
डैंड्रफ से स्किन कैसे होती है प्रभावित
डैंड्रफ सिर्फ बालों और स्कैल्प के लिए ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों के लिए भी खतरनाक हो सकती है। डैंड्रफ की वजह से स्किन पर कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।
हेयरलाइन पिंपल्स – हेयरलाइन पिंपल्स को पोमेड मुंहासे भी कहा जाता है। ये पिंपल्स डैंड्रफ की वजह से रोम छिद्र बंद होने के कारण होते हैं। हेयरलाइन पिंपल्स माथे पर होते हैं जो दर्दनाक हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
फेस डैंड्रफ – फेस डैंड्रफ सिर से झड़ने वाली फ्लेक्स की वजह से होती है। इस स्थिति में फेस पर खुजली और पपड़ी दिखाई देती हैं। ये डैंड्रफ आपके चेहरे के अलावा कानों के पीछे भी पाई जा सकती है।
गर्दन और छाती पर पिंपल्स – पिंपल्स, उभरे हुए घाव व दानों का कारण भी डैंड्रफ हो सकती है। ये आपकी छाती और गर्दन को प्रभावित कर सकती है। समय पर इलाज न कराने की वजह से ये समस्या गंभीर भी हो सकती है।
डैंड्रफ से कैसे छुटकारा पाएं

डैंड्रफ का कोई पर्मानेंट इलाज नहीं है। यदि स्कैल्प की सही तरीके से देखभाल न की जाए तो ये दोबारा उभर सकती है। डैंड्रफ को दोबारा उभरने से रोकने के लिए नियमित रूप से घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे दही, नींबू, नीम, संतरा और मुल्तानी मिट्टी ड्राईनेस को कम करने में मदद करती है। हालांकि मुंहासे की समस्या होने पर प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाना ही सबसे सुरक्षित उपाय माना जाता है। डैंड्रफ ड्राई हो या ऑयली, ये एक से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकती है इसलिए अपनी किसी चीज को या दूसरे की वस्तुओं को शेयर न करें। ये स्कैल्प में जख्म का कारण भी बन सकती है।
