अब्दु रोजिक कर रहें है टीवी पर वापसी, होगा राधा-मोहन में केमियो रोल: Abdu Rozik in Radhe Mohan
Abdu Rozik in Radhe Mohan

Abdu Rozik in Radha Mohan: मासूम सी बोली, क्यूट चेहरे से दिल जीतने वाले बिग-बॉस 16 प्रतियोगी अब्दु रोजिक अब अपने अनोखे अंदाज से लोगों को जीतने फिर टीवी स्क्रीन पर वापस आ रहे है। ताजिकिस्तान के मशहूर सिंगर शो ‘प्यार का पहला नाम: राधा मोहन’ से ऐक्टिंग में डेब्यू करने जा रहें है। इस सीरियल में लीड रोल में शब्बीर आहलूवालिया और निहारिका होंगे।

शो राधा मोहन में दिखेंगे अब्दु

इस शो के आने वाले ट्रैक में मोहन उर्फ़ शब्बीर अहलूवालिया और तुलसी उर्फ़ कीर्ति नागपुरे की बेटी गुनगुन को अपना बर्थ डे मानते हुए दिखाया जाएगा। जिसके बीच दामिनी गुनगुन को किडनैप करने के लिए अब्दु को कांट्रैक्ट देती है, हालाकि शो में अब्दु के कैरेक्टर गुनगुन को चोट नहीं पहुंचाना चाहता है, वो बस पैसे के लिए यह सब करेगा। बाद में अब्दु और गुनगुन अच्छे दोस्त बन जाएंगे और अब्दु का कैरेक्टर ही बाद में गुनगुन को दामिनी के वार से बचाएगा। इस केमियो ट्रैक की शूटिंग अब्दु जल्द ही शुरू करेंगे l

Abdu Rozik in Radha Mohan
Abdu Rozik

अब्दु के बंदूक वाली फोटो पर बवाल

हाल ही मे अब्दु अपने दोस्त शिव ठाकरे को सपोर्ट करने के लिए केप टाउन में थे। पिछले महीने उन पर अपने रेस्टोरेंट के लॉन्च पर बंदूक चलाने को लेकर एफआईआर दर्ज की अफवाह सामने आई थी। लेकिन इसकी सफाई देते हुए अब्दु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि “कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे है। मैंने यह बंदूक एक सिक्युरिटी गार्ड से चेक करने के लिए ली थी कि यह असली है या नकली और कुछ समय बाद उसको वापस भी दे दी थी”।

लेकिन कुछ लोगों ने मेरी उस बंदूक के साथ तसवीरें निकाल कर अलग -अलग कुछ भी लिख कर वायरल कर दिया , साथ ही यह भी सच है कि उनके ख़िलाफ़ कोई एफआईआर फाइल नहीं हुई थी लेकिन उस ट्रोलिंग का असर उनकी हेल्थ पर हुआ ,वह बीमार पड़ गए। साथ ही उन्हें डर था कि उनका वीज़ा रद्द कर दिया जाएगा और वो कभी भारत नहीं आ पायेंगे, इसलिए उन्होंने खुद पुलिस के पास जाकर सब कुछ बता दिया था।